Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
govind singh dotasra – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 13 Jul 2021 14:27:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पर्यटन राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली विभागीय अधिकारीयों की ली बैठक: पर्यटन उद्योग को पुनः पटरी पर लाने हेतु दिए आवयश्यक दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2021/07/13/tourism-dept-news-raj/ Tue, 13 Jul 2021 14:27:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11483 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पुर्नगठन-अवधारणा पत्र का  गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यटन राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा आज मंगलवार को अनुमोदन किया गया। इसके अनुसार प्रथम चरण में आरटीडीसी की 36 काफी लम्बे समय से बन्द इकाईयों को लीज/लाईसेन्स पर दिया जाकर पर्यटकों की सुविधार्थ संचालित करवाई जावेगी। इसके संचालन से इनके निर्माण की सार्थकता पूर्ण होगी, इसके साथ-साथ आरटीडीसी को आर्थिक सहायता मिलेगी। इस संबंध में बिड डाॅक्यूमेन्ट तैयार कर लिया गया है तथा न्यूनतम लीज राशि के निर्धारण हेतु संबंधित जिले के जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 सदस्यी समिति का गठन किया गया है। जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर/उप खण्ड अधिकारी, जिले का कोषाधिकारी, पर्यटन विभाग का सहायक/उप निदेशक, अधिशाषी अधिकारी स्थानिय निकाय/खण्ड विकास, अधीक्षण/अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान पर्यटन विकास निगम की संचालित स्थानिय इकाई का प्रभारी एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय से नामित अधिकारी (सदस्य सचिव) होंगे। यह समिति संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 दिवस में बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार करेंगी तथा समिति 30 दिवस में अनुमानित लीज राशि का निर्धारण कर प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग को भिजवायेगें। यह समिति स्थानिय बाजार अनुसार उपयोग की सम्भावना एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की प्रचलित दरों एवं जिला स्तरीय दरों एवं पर्यटन विकास की दृष्टि से विचार करते हुये अनुमानित दर की अनुशंषा करेगी।

]]>
जैसलमेर में स्कूलों के समन्वित होने से किसी छात्रा ने नहीं छोड़ी पढ़ाई – गोविन्द सिंह डोटासरा https://vinayexpress.in/2021/03/19/jaisalmer-15/ Fri, 19 Mar 2021 14:28:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4861 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर । शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में समन्वयन की वजह से किसी भी बालिका ने अध्ययन नहीं छोड़ा है।
शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री रूपाराम के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि जैसलमेर जिले के देवा, हमीरा, खींया, पारेवर, रूपसी खुहड़ी और सांवला के 7 राजकीय बालिका विद्यालय वर्ष 2014 के आदेश के तहत मर्ज कर दिए गए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर बालिका शिक्षा के मामले में पीछे नहीं है। माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक यहां 10,665 छात्राएं अध्यअयनरत हैं।

श्री डोटासरा ने बताया कि समन्वयन से मुक्तं करने के संबंध में विभाग को प्राप्त प्रस्तातवों का मानदण्डा नुकूल समग्र स्थिति का गुणावगुण के आधार पर आंकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रावधानों के तहत विद्यालयों को समन्वीयन से मुक्त समन्वयन किया जा सकेगा।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल मकराना में : राहुल गांधी की किसान महापंचायत में करेंगे शिरकत https://vinayexpress.in/2021/02/12/makrana-news/ Fri, 12 Feb 2021 15:37:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2823 सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डाॅ. रघु शर्मा भी आएंगे
Dr Raghu Sharma
Dr Raghu Sharma 

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार, 13 फरवरी को जिले के मकराना शहर आएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की मकराना में शनिवार की अपरान्ह तीन बजे आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर रूपनगढ़, अजमेर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे मकराना में आयोजित किसान महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे। यहां किसान महापंचायत में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत शाम साढ़े चार बजे मकराना से किशनगढ़, अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं मकराना में 13 फरवरी को आयोजित होने वाले किसान महापंचायत में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा भी भाग लेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अजमेर के रूपनगढ़ से रवाना होकर मकराना पहुंचेंगे। यहां किसान महापंचायत में भाग लेने के बाद सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डाॅ. रघु शर्मा शनिवार शाम को जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

]]>