Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
happy diwali – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 07 Nov 2021 08:56:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजू व्यास ने देशवासियों को दीपावली पर्व पर प्रेषित की शुभकामनाएं https://vinayexpress.in/2021/11/04/dr-raju-vyas-news/ Thu, 04 Nov 2021 12:32:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18497 विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। नई दिल्ली में शालीमार बाग स्थित फोर्टीस हॉस्पिटल के कार्डिथोरेसिक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. राजू व्यास ने देश व प्रदेशवासियों के नाम दीपावली पर्व के पावन अवसर पर विनय एक्सप्रेस ऑनलाइन न्युज पोर्टल के माध्यम से आम जनता के बीच शुभकामना संदेश प्रेषित किया है डॉ. व्यास ने में कहा कि दीपावली का ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बड़ा महत्व है। हम उपनिषदों की उक्ति ’तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के माध्यम से अंधकार को मिटाकर जीवन को प्रकाश के पथ पर ले जाने की प्रार्थना करते हैं। दीपों का यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का ही प्रतीक है।

Dr. Raju Vyas : Director Cardithoracic Surgery Fortis Shalimar Bagh

डॉ. व्यास ने बताया कि हम दीपोत्सव पर खुशी और उल्लास के क्षणों के बीच गरीब, वंचित और कमजोर तबके के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर सही मायने में अपने जीवन के उजले पक्ष से साक्षात कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेषित की देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ https://vinayexpress.in/2021/11/04/pm-modi-news/ Thu, 04 Nov 2021 04:41:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18448 विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर देश के समस्त नागरिकों कों शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

मोदी ने गुरूवार सुबह ट्विट करते हुए अपना बधाई संदेश देशवासियों को दिया, बधाई संदेश में नरेन्द्र मोदी ने कहा की दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

 

]]>
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने दर्ज की पहली शानदार जीत : 66 रनों से हारी अफगान टीम, टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर….पढे़ पुरी खबर https://vinayexpress.in/2021/11/03/team-india-news/ Wed, 03 Nov 2021 18:36:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18439 भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-12 मैच में शानदार अर्धशतक जड़े.

भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. उसके लिए ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े और 140 रन की ओपनिंग साझेदारी भी बनाई.

विनय एक्सप्रेस समाचार,नई दिल्ली. टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को अबु धाबी में खेले गए सुपर-12 चरण के मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रन से हराया. इस तरह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया जो मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इसके बाद अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई. रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए.


अब भारतीय टीम ग्रुप-2 में 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. टॉप पर पाकिस्तान के 8 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद अफगानिस्तान के 4 अंक हैं. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के भी 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह अफगानिस्तान से पीछे है.


भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों ने अर्धशतक जड़े और 140 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. उन्होने 47 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, राहुल ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 69 रन का योगदान दिया. ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 63 रन की अविजित साझेदारी भी की. पंत ने 13 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 जबकि पंड्या ने 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 35 रन बनाए.


211 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही और उसके 2 विकेट 13 रन के स्कोर तक गिर गए. मोहम्मद शहजाद (0) को पेसर मोहम्मद शमी ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराया जबकि हजरतुल्लाह जजई (13) को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कैच किया. रहमानुल्लाह गुरबाज (19) को रवींद्र जडेजा ने शिकार बनाया. फिर गुलबदीन नायब (18) को अश्विन ने पैवेलियन भेजा. नजीबुल्लाह जादरान (11) को अश्विन ने बोल्ड कर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 69 रन कर दिया.


कप्तान मोहम्मद नबी और करीब जनत ने संभलकर बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े. नबी को 35 के निजी स्कोर पर आउट कर शमी ने इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया. करीब जनत 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. भारत के लिए पेसर मोहम्मद शमी ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि अश्विन ने मात्र 14 रन देकर 2 विकेट लिए. बुमराह और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.


इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने दमदार साझेदारी की जिससे देखते ही देखते स्कोर 10 ओवर में 85 रन हो गया. दोनों ने 140 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित को करीम जनत ने पारी के 15वें ओवर में आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. फिर राहुल को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबदीन ने बोल्ड किया. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की जिससे भारत ने अंतिम 9 ओवर में 119 रन बटोरे.

‘करो या मरो’ के इस मुकाबले में अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज भारत के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया. रोहित ने कप्तान नबी के पहले ओवर में चौका जड़ने के बाद बायें हाथ के स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ पर भी चौका मारा. राहुल ने भी शराफुद्दीन की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा. रोहित ने 5वें ओवर में तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर दो चौकों और एक छक्के से 17 रन बटोरे और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 53 रन बनाए जो टूर्नामेंट में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.


रोहित और राहुल को बीच के ओवरों में भी स्ट्राइक रोटेट करने में कोई परेशानी नहीं हुई और दोनों ने खराब गेंद को सबक सिखाने में भी कोई कोताही नहीं बरती. रोहित ने 12वें ओवर में नवीन पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने इसी ओवर में छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. इस ओवर में 16 रन बने. राहुल ने अगले ओवर में गुलबदीन पर चौके से 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने 14वें ओवर में स्टार लेग स्पिनर राशिद पर लगातार दो छक्के जड़े.

नबी ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए 15वें ओवर में गेंद करीम जनत (सात रन पर एक विकेट) को थमाई. राहुल ने इस तेज गेंदबाज का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन रोहित ने एक्स्ट्रा कवर पर नबी को कैच थमा दिया. गुलबदीन (39 रन पर एक विकेट) ने इसके बाद राहुल को बोल्ड करके भारत को दूसरा झटका दिया. ऋषभ पंत ने इसी ओवर में लगातार दो छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि हार्दिक पंड्या ने हामिद पर तीन चौके जड़े.


नवीन के अगले ओवर में नजीबुल्लाह जादरान ने पंड्या का कैच टपकाया. पंड्या ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए नवीन पर दो छक्के से 19 रन बटोरे. इस तेज गेंदबाज ने चार ओवर में 59 रन लुटाए. ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में हामिद की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

]]>
प्रदूषण मुक्त मनाए दीपावली-भाटी : उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई https://vinayexpress.in/2021/11/03/bs-bhati-news-12/ Wed, 03 Nov 2021 13:42:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18429 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। दिवाली के पावन पर्व पर उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने अपने संदेश में “दीपावली के शुभ अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
साथ ही उन्‍होंने प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीवाली मनाने की अपील की है और प्रकृति का सम्मान करने की बात कही है।

]]>
शार्दूल सिंह सर्किल से स्टेशन रोड तक पैदल चल जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा : पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी रहे साथ https://vinayexpress.in/2021/11/03/bkn-1922/ Wed, 03 Nov 2021 13:27:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18425 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों का पैदल दौरा किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ ट्रैफिक दीपचंद साथ मौजूद रहे।


जिला कलक्टर ने शार्दूल सिंह सर्किल से केईएम रोड, कोटगेट, साखंला फाटक, रेलवे स्टेशन रोड तक पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं यहां से गोगागेट, गंगाशहर, भीनासर, नोखा रोड, रानी बाजार, अम्बेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल क्षेत्र में भी व्यवस्थाएं देखी।


इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि दीपावली के दौरान मुख्य मार्गों पर आमजन को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके मद्देनजर सुरक्षा इंतज़ामों का पैदल जायजा लिया। वहीं वैकल्पिक मार्गों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आमजन खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष मुस्तैदी रखी जाएगी।

]]>