js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 साल से अधिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के प्रिकोशन डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित नागौर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल में स्थापित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रिकॉशन डोज लगवाई।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी बुधवार को दोपहर में प्रिकॉशन डोज लगवाने के बाद यहां गाइडलाइन के मुताबिक पर्यवेक्षण कक्ष में निर्धारित समय तक ठहरे। प्रिकॉशन डोज लगवाने के बाद जिला कलक्टर ने आमजन के लिए संदेश दिया है कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे आवश्यक रूप से मॉस्क पहने, दो गुज की दूरी रखें और अपने खुद को, अपने परिवार को, अपने समाज के हित में दोनो वैक्सीन लगवाएं। साथ ही हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 साल से अधिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग, जिनको कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाए 39 सप्ताह का समय बीत चुका है, वे प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं।

इसके साथ ही यहां पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया व लेखाधिकारी सुरेश पारीक ने भी प्रिकॉशन डोज लगवाई। इस मौके पर अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. अनिल पुरोहित एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, जिला नोडल अधिकारी भवानीसिंह हापावत तथा एपीडेमोलॉजिस्ट साकिर खान मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि पहले दिन जिले भर में आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान बुधवार को शाम छह बजे तक साढ़े तीन हजार लोगों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार प्रिकॉशन डोज लगाई गई। डॉ. महिया कहा कि आमजन को भी यथाशीघ्र वैक्सीन लगवानी चाहिए। वहीं जिन हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगवाए 9 माह हो गई है वे तत्काल प्रिकॉशन डोज लगवाएं। गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 वर्ष आयु से अधिक बुजुर्ग नागरिक भी प्रिकोशन डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें दूसरी डोज लिए हुए नौ माह या इससे अधिक समय हो गया हो तथा साथ ही कोविन पोर्टल में पहले से पंजीकृत हों, क्योंकि अब नए सीरे से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जिनको पूर्व में कोवेक्सिन लगी है उन्हें कोवेक्सिन एवं जिन्हें कोविशिल्ड लगी है उन्हें कोविशिल्ड ही लगेगी। वहीं दूसरी ओर जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। साथ ही वंचित आमजन को कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है।
]]>
उन्होंने यहां कोविड हैल्थ मैनेजमेंट के तहत किए गए इंतजामों को देखा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्य निःशुल्क दवा वितरण योजना, प्रसूति सहायता योजना, नियमित टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकित्सा संस्थानों में आयोजित एमसीएचएन डे का निरीक्षण भी किया। डॉ. महिया ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र शंखवास, रूण तथा मेड़ता रोड़ का औचक निरीक्षण करते हुए वहां उक्त चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। उनके साथ निरीक्षण में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपीडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा मोहित तंवर मौजूद रहे।




विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर नागौर जिले में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही मुहिम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है।

जिले में सभी राजकीय विद्यालयों व निजी विद्यालयों, राजकीय कार्यालयों, चिकित्सा संस्थानों को तम्बाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में इससे संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य भवन में तम्बाकू युक्त उत्पादों से जुड़ी कंपनियों के थोक विक्रेताओं की बैठक रखी गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने तम्बाकू पदार्थ युक्त उत्पादों के थोक विक्रेताओं को कोटपा एक्ट के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान में जुड़कर आमजन को जागरूक करने की बात कही।

एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान ने बताया कि स्कूलों में एंटी टोबेको कैम्पेन के साथ-साथ हर माह की अंतिम तारीख को नो टोबेका डे मनाया जाता है। इस दिन जिले में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खुले में तम्बाकू उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय नहीं किया जाना है, जिसकी पालना तम्बाकू उत्पादों के थोक विक्रेताओं और रिटेलर्स आदि को करना है।
बैठक में मौजूद तम्बाकू युक्त पदार्थों एवं उत्पादों के थोक विक्रेताओं ने यह संकल्प किया कि 18 साल से कम उम्र के किसी भी किशोर को तम्बाकू युक्त पदार्थ का विक्रय नहीं करेंगे और ना ही किसी भी करने देंगे। इसके अतिरिक्त सभी विक्रेता अपने व्यापारिक संस्थान और आसपास के क्षेत्र में तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे और नशा मुक्त भारत अभियान का पूरा प्रचार-प्रसार करेंगे।

