Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
health news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 04 Dec 2023 09:07:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया पेन मैनेजमेंट सेवाओं का शुभारंभ https://vinayexpress.in/2023/12/04/bkn-7628/ Mon, 04 Dec 2023 09:05:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=78828

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने सोमवार सुबह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में दर्द निवारक क्लिनिक का उद्गाटन किया। एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने बताया कि पेन मैनेजमेंट सेवाओं के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को एसएसबी ओपीडी के कमरा नं. 1 में डॉ. यूनुस खिलजी द्वारा पेन क्लिनिक का संचालन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार को डॉ. खिलजी द्वारा इंटरवेन्शनल पेन  ऑपरेशन डे रखा गया है। प्राचार्य डॉ. सोनी के निर्देशानुसार डॉ. खिलजी प्रत्येक शुक्रवार को आचार्य तुलसी कैंसर सेंटर स्थिति पेलिएटीव विभाग में अपनी ओपीडी सेवाएं प्रदान करेगें।
उल्लेखनीय है कि डॉ. यूनुस खिलजी ने  हाल ही में लंदन से एडवांस पेन मैनेजमेंट एवं न्यूरोमॉड्यूलेशन में फेलोशिप हासिल की है ये डिग्री हासिल करने वाले डॉ. खिलजी राजस्थान के प्रथम व्यक्ति है।
डॉ. यूनुस खिलजी ने बताया की इस क्लिनिक में पुराने दर्द से पीडीत रोगी जैसे स्लिप डिस्क, कमर दर्द, गर्दन, सभी प्रकार के जोड़ो के दर्द से पीडीत रोगी, ट्राईजेमिनल न्यूरालजिया, साइटिका सहित अन्य नर्व पेन, विसरल पेन जैसे पूराने पेट के दर्द, फ्रोजन सोल्डर एवं कैंसर रोग से होने वाले दर्द से पीडीत रोगी लाभ प्राप्त कर सकते है। इस विभाग में दर्द का उपचार मुख्य रूप से इंटरवेशनल पेन प्रोसिजर  मिनिमल इन्वेजिव पद्धति से किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. अजय श्रीवास्तव, एसएसबी कॉडिनेटर डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. इन्द्रपुरी,  डॉ. सचिन बांठिया, नर्सिंग अधीक्षक शशिकला जोशी, मनोज पांडे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

]]>
देहदानी ओम प्रकाश तनेजा के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में उनका पार्थीव देह किया दान https://vinayexpress.in/2023/01/10/om-prakash-taneja-donated-his-dead-body-to-the-medical-college/ Tue, 10 Jan 2023 09:08:10 +0000 https://vinayexpress.in/?p=54250 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के प्रयासों से बीकानेर शहर के नागरिकों में देह दान के प्रति जागरूकता बढ़ी है, इस क्रम में देह दानी ओम प्रकाश तनेजा निवासी 1/254 मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर के निधन पर उनकी इच्छा अनुरूप उनकी देह का दान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग में मंगलवार को किया गया ।

प्राचार्य सोनी ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश जी ने जीवन के अंतिम पड़ाव से पूर्व ही देह को दान करने का संकल्प लिया। श्री तनेजा की पार्थिव देह से चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध और प्रायोगिक अध्यापन कार्य में लिया जायेगा।
प्राचार्य डॉ सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा समाज सेवा के पुनीत कार्य हेतु परिजनो का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर डॉ अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने श्री तनेजा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एनाटोमी विभाग के डॉ कविता, डॉ कालूराम मीना व विभाग के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

]]>
महादेव हॉस्पिटल में चिकित्सा परामर्श शिविर बुधवार को https://vinayexpress.in/2022/07/25/medical-counseling-camp-on-wednesday/ Mon, 25 Jul 2022 17:25:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39917 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। स्थानीय महादेव हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 27 जुलाई, बुधवार को किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ हापूराम चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान महादेव अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ मोहम्मद तारिक द्वारा डेंगू, मलेरिया, रक्तचाप, मधुमेह, दमा, बलगम, खांसी ,जुखाम ,सामान्य बुखार, पेट दर्द, गैस, कब्ज, जोड़ों के दर्द, शारीरिक कमजोरी, थकान ,खून की कमी, सांस फूलना, थायराइड की बीमारी,मौसमी बीमारियां, सांप बिच्छू का काटना, लकवा,मिर्गी, हार्ट अटैक आदि रोगों से संबंधित मरीजों को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निशुल्क परामर्श शिविर दिया जाएगा।

]]>
स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व जनसँख्या दिवस : पीएचसी बरसलपुर व सीएचसी खाजूवाला सहित 5 को 50-50 हजार रूपए के नकद पुरस्कार https://vinayexpress.in/2022/07/11/health-department-bikaner-celebrated-world-population-day/ Mon, 11 Jul 2022 16:02:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39089 जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का हुआ आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसँख्या दिवस को समारोहपूर्वक मनाया। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परिवार कल्याण के लिए वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज गो गया जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार कल्याण हेतु सघन नियत सेवा दिवस आयोजित किए जाएँगे।

मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के परिपेक्ष में सीमित जनसंख्या की श्रेष्ठता प्रतिपादित की। उन्होंने परिवार कल्याण साधन व सेवाओं की पहुँच को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक डॉ राहुल देव हर्ष ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 में तब मनाना शुरू किया गया जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो चुकी थी और आज 2022 में यह बढ़कर 8 अरब पहुंच गई है यह परिवार कल्याण कार्यक्रम की आवश्यकता को दर्शाती है।

सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने आगामी 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली के साथ पीपीआईयूसीडी को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण व आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने अतिथियों व आमजन का आभार प्रकट करते हुए कार्मिकों से इस साल परिवार कल्याण में और अच्छे प्रदर्शन का आह्वान किया। डीटीओ डॉ. सी. एस. मोदी, आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल गुप्ता व सर्जन डॉ आर. एल. बिश्नोई ने भी आरसीएच व परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एएनएम मधु श्रीवास्तव द्वारा परिवार कल्याण साधनों की सलाह से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सञ्चालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य, विपुल गोस्वामी व सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित

जनसँख्या स्थायित्व प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत संसथान श्रेणी मे पीएचसी बरसलपुर के लिए डॉ यश मुद्गल को व सीएचसी खाजूवाला के लिए डॉ भीमसेन गोदारा को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नापासर के लिए सरपंच सरला देवी तावणिया ने, ग्राम पंचायत पांचू के लिए एएनएम राजबाला व ग्राम पंचायत 1 के एम (पूगल) के लिए एएनएम अनिता चौधरी ने 50-50 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्राप्त किए।


व्यक्तिगत श्रेणी में एएनएम राजबाला, मधु श्रीवास्तव, कविता चौधरी, मुनेश कुमारी, मीरा देवी, अनिता रानी, सोना देवी, सुलोचना देवी, नर्सिंग ऑफिसर अनिल मोदी, सहस्त्रकरण उपाध्याय तथा आशा सहयोगिनी मधु चौधरी, विजय लक्ष्मी, संतोष देवी, पूनम कँवर, श्रावणी देवी, सीमा शर्मा व सुमित्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नसबंदी शिविरों के संचालन के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थान रुद्राक्ष फाउंडेशन से सर्जन डॉ आरएल बिश्नोई, एफआरएचएस इंडिया से प्रफुल्ला जोशी व परिवार सेवा संस्थान से सुपर्णा मेहता को सम्मानित किया गया।

]]>
श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एण्ड मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी, जर्नल सर्जरी स्त्री रोग सहित अन्य उपचार चिरंजीवी योजना, एवं निजी हेल्थ इंश्योरेन्स कंपनी के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध https://vinayexpress.in/2021/09/29/sknmh-bkn-news/ Wed, 29 Sep 2021 07:01:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15864 विनय एक्सप्रेस स्वास्थ्य समाचार, बीकानेर। छोटी काशी, शिक्षा, खेल मनोरंजन जगत के साथ साथ चिकित्सा क्षेत्र में बीकानेर शहर का नाम प्रदेश भर में अग्रणी है, निजी क्षेत्र में भी शहर के कई चिकित्सा संस्थान अपनी बेहतर सेवाएं आम जन को उपलब्ध करवा रहे है, इसी क्रम में 1-डी-80, जय नारायण व्यास कॉलोनी में यूको बैंक के समाने स्थित श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एण्ड मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल यूरोलॉजी विभाग, जर्नल सर्जरी विभाग के एवं स्त्री रोगों से संबंधित बेहतरीन उपचार चिकित्सा संस्थान में आने वाले मरीजों को दिया जा रहा है। इस चिकित्सा संस्थान में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिंरजीवी योजनान्तर्गत निःशुल्क उपचार प्रदान किया उक्त विभागों में निःशुल्क उपचार प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही निजी क्षेत्र की स्टार हेल्थ इंश्योरेन्श, मेडि असिस्ट कंपनीयों से पंजीकृत ग्राहक भी निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते है।


इन विभागों में ये सुविधाएं है निःशुल्क उपलब्ध

यूरोलॉजी विभाग के अंतर्गत गुर्दे में पथरी, मूत्रवाहिनी में पथरी, किडनी, प्रोस्टेट एवं मुत्राशय के कैंसर आदि की सर्जरी की सुविधा, जनरल सर्जरी विभाग के तहत हॉनिर्या, अपेन्डिक्स, इंटरवेन्शनल, थॉयराइड आदि की सर्जरी की सुविधा, स्त्री रोग विभाग में दूरबीन द्वारा बच्चेदानी का ईलाज (लेप्रोस्कॉपिक ट्रिटमेंट), बच्चेदानी की गांठ, अण्डेदानी की गांठ, बच्चेदानी में संक्रमण, ट्यूब में बच्चा अत्यधिक महावारी सहित अन्य स्त्री रोगों का उपचार चिकित्सा संस्थान में चिरंजीवी योजना, स्टार हेल्थ, मेडि असिस्ट के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध है।
श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न रोगों के उपचार संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए 0151-3591652, 7976171590, 8058760422 मोबाइ नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

]]>
पवन लेबोरेट्री की ओर से सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच शिविर 20-22 अगस्त तक : 50 प्रतिशत छूट के साथ होगी विभिन्न जांचें https://vinayexpress.in/2021/08/18/pawan-lab-news/ Wed, 18 Aug 2021 13:21:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12717 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। दिनांक 21 अगस्त को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पवन लेबोरेट्री बीकानेर एवं हैलथिअन्स लैब नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में शहर के वरिष्ठ नागरिकों हेतु सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  दिनांक 20-22 अगस्त तक  किया जा रहा हैं । लैब संचालक यादव लाल श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर सभी प्रकार की चिकित्सकिय जाँचे हैलथिअन्स स्वास्थ्य पैकेज, HBA1C, थायरॉइड, विटामिन B12 एवं D 50% छूट पर की जायेगी । जांच शिविर मुख्य शाखा पवन लेबोरेट्री, भुजिया बाजार और ब्रांच शाखा MDV कॉलोनी, मौसम विभाग रोड़ पर दिनांक 20, 21 और 22 अगस्त, समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9829397734और 8619146298 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

]]>
ऊर्जा मंत्री डॉ. बीड़ी कल्ला ने विधायक कोष से जिला अस्पताल को भेंट की दो एम्बूलेंस https://vinayexpress.in/2021/08/10/dr-bd-kalla-news-8/ Tue, 10 Aug 2021 07:43:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12200 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को एस.डी.एम. राजकीय जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी को दो एम्बूलेंस की चाबी सौंपी। डॉ. कल्ला द्वारा यह एम्बूलेंस विधायक निधि से 30 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध करवाई गई हैं।


इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि शहरी क्षेत्र के मरीजों को जिला अस्पताल में अत्याधुनिक और स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलें, इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। यहां विधायक कोष से 45 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाया जा रहा है। इसके बाद अस्पताल ऑक्सीजन उपलब्धता की दृष्टि से आत्मनिर्भर हो जाएगा। यहां सिक चाइल्ड केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। निजी क्षेत्र की कम्पनियां भी यहां 1 करोड़ 40 लाख रुपये के कार्य सीएसआर के तहत करवा रही हैं।
डॉ. कल्ला ने अस्पताल अधीक्षक को कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर के मद्देनजर सभी संसाधनों का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कॉविड की दूसरी लहर के दौरान बेहतर प्रबन्धन से इस पर प्रभावी अंकुश पाया जा सका है। उन्होंने इसके बावजूद आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट बेहवियर अपनाने का आह्वान किया।

इससे पहले डॉ. कल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एम्बूलेंस की पूजा-अर्चना की तथा हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान महेंद्र कल्ला, बंशीलाल आचार्य, और अस्पताल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

]]>
जिला अस्पताल में कैंसर रोग पहचान शिविर आयोजित : शिविर में 121 मरीजों की हूई स्क्रीनिंग https://vinayexpress.in/2021/07/07/dist-hosp-news/ Wed, 07 Jul 2021 13:04:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11230 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। एस.डी.एम. राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श के लिए शिविर आयोजित किया गया।

डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी: अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी – जिला अस्पताल, बीकानेर

अस्पताल अधीक्षक डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप के अलावा महिलाओं में सफेद पानी के लक्षणों व बचाव के उपायों के बारे में बताए गए। शिविर में पुरूषों के मुंह, फेफडे, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाश्य, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांचे की गई एवं आवश्यक बचाव उपचार बताए गए।
शिविर में 121 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें 12 मरीजों की ईसीजी व 11 मरीजों की लिपिड प्रोफाइल की गई। शिविर में डॉ इंदु दायिमा, डॉ अनिता सिंह, डॉ जसविंदर गिल, डॉ वी के गांधी, डॉ रश्मि जैन, डॉ नीरज अरोड़ा, डॉ बी के तिवारी तथा एनसीडी इकाई के गिरधर गोपाल किराडू व पुनीत रंगा ने अपनी सेवाएं दी।

]]>
एमसीएच विंग में तैयार होंगे पीकू और नीकू वार्ड : जिला कलक्टर नमित मेहता ने की तैयारियों की समीक्षा https://vinayexpress.in/2021/05/31/bkn-867/ Mon, 31 May 2021 17:14:38 +0000 https://vinayexpress.in/?p=9351 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर छोटे बच्चों के लिए कोविड अस्पताल में की जाने वाली पूर्व तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।
एमसीएच विंग के वार रूम में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसके मद्देनजर पीबीएम प्रशासन द्वारा छोटे बच्चों के इलाज से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 10 जून तक कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि एमसीएच विंग में बच्चों के लिए 50 आईसीयू बैड के विशेष वार्ड तैयार किए जाएंगे। इनमें 25-25 बैड के पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) तथा नियो नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (नीकू) वार्ड होंगे। आवश्यकता पड़ने पर पीकू वार्ड में 15-16 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा। वहीं नीकू वार्ड में नवजात बच्चों को रखा जाएगा।


जिला कलक्टर ने बताया कि एमसीएच विंग में 50 आईसीयू बैड के अलावा बच्चों के लिए आॅक्सीजन युक्त 100 बैड भी विकसित किए जाएंगे। इन वार्डों के लिए वेंटीलेटर, बाईपेप, पल्स आॅक्सीमीटर, विशेष मास्क सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों तथा आॅक्सीजन सप्लाई से संबंधित चर्चा की गई। उन्होंने पीबीएम अधीक्षक को समूची व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर्स की प्रभावी भूमिका के मद्देनजर जिले में दूसरी लहर पर प्रभावी अंकुश लग पाया है। अब तीसरी संभावित लहर को देखते हुए ‘टीम भावना’ के साथ काम किया जाए।


जिला कलक्टर ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में विभिन्न मदों से बनने वाले आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का निर्माण एक महीने में करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड अस्पताल में वर्तमान में भर्ती मरीजों तथा उनकी स्थिति के बारे में जाना। इस दौरान नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश चंद्र आर्य, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमिंदर सिरोही, डाॅ. बी. के. गुप्ता, डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा, मुकेश बेनीवाल, डाॅ. सोनाली, डाॅ. शंकर जाखड़, डाॅ. जीएस तंवर आदि मोजूद रहे।

]]>
जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनी: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2021/03/27/nagaur-92/ Sat, 27 Mar 2021 13:26:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5414 जिले भर में उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने भी ली गणमान्यजनों की बैठकें
File Photo

विनय एक्सप्रेस सामचार, नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी शनिवार को बासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गणमान्य जनों की बैठक ली।
सामुदायिक बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बासनी गांव के गणमान्यजनों से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने की अपील की। बैठक में मौजूद युवा जनों से जिला कलक्टर ने कहा कि वे सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को प्रेरित करें और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विकसित किए गए कोविड-19 टीकाकरण सत्र में लेकर आएं।


जिला कलक्टर ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे आगामी एक अप्रेल से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित आयु वर्ग के लोगो के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वे लोग अब तक टीकाकरण से वंचित हैं, उनको टीकाकरण सत्र तक लेकर आने के निर्देश दिए। डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उचित मूल्य के दुकानदार व ई मित्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे आमजन में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने का काम करने के निर्देश दिए।


उन्होंने इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्टाॅफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आशा सहयोगिनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कोरोना सैम्पलिंग व आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन व सैम्पलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंध राजीव सोनी, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, डाॅ. शादाब अली, सीएचसी बासनी के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश दैया मौजूद थे।


वहीं दूसरी ओर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो, के लिए गणमान्यजनों की बैठक भी ली। रियांबड़ी के उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार ने सथाना कलां, जीजासनी, कुचामन सिटी के उपखण्ड अधिकारी बीएल चैधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुकनवाली, तहसीलदार ने चितावा के राजकीय चिकित्सा संस्थान, मूंडवा के तहसीलदार पी.आर. पूनिया ने बीठवाल, कड़लू तथा झुझंडा व डीडवाना के उपखण्ड अधिकारी हनुमान चैधरी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न जगहों पर आमजन की बैठक ली व कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों व स्टाॅफ को उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ टारगेटेड ग्रुप को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

]]>