Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
hemant chimpa – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 27 Mar 2021 13:26:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनी: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2021/03/27/nagaur-92/ Sat, 27 Mar 2021 13:26:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5414 जिले भर में उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने भी ली गणमान्यजनों की बैठकें
File Photo

विनय एक्सप्रेस सामचार, नागौर। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी शनिवार को बासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गणमान्य जनों की बैठक ली।
सामुदायिक बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बासनी गांव के गणमान्यजनों से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने की अपील की। बैठक में मौजूद युवा जनों से जिला कलक्टर ने कहा कि वे सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को प्रेरित करें और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विकसित किए गए कोविड-19 टीकाकरण सत्र में लेकर आएं।


जिला कलक्टर ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे आगामी एक अप्रेल से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित आयु वर्ग के लोगो के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वे लोग अब तक टीकाकरण से वंचित हैं, उनको टीकाकरण सत्र तक लेकर आने के निर्देश दिए। डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उचित मूल्य के दुकानदार व ई मित्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे आमजन में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने का काम करने के निर्देश दिए।


उन्होंने इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्टाॅफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आशा सहयोगिनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कोरोना सैम्पलिंग व आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन व सैम्पलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंध राजीव सोनी, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान, डाॅ. शादाब अली, सीएचसी बासनी के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश दैया मौजूद थे।


वहीं दूसरी ओर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निर्धारित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो, के लिए गणमान्यजनों की बैठक भी ली। रियांबड़ी के उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार ने सथाना कलां, जीजासनी, कुचामन सिटी के उपखण्ड अधिकारी बीएल चैधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुकनवाली, तहसीलदार ने चितावा के राजकीय चिकित्सा संस्थान, मूंडवा के तहसीलदार पी.आर. पूनिया ने बीठवाल, कड़लू तथा झुझंडा व डीडवाना के उपखण्ड अधिकारी हनुमान चैधरी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न जगहों पर आमजन की बैठक ली व कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों व स्टाॅफ को उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ टारगेटेड ग्रुप को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

]]>