Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
high court news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 14 Jan 2022 15:49:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रयोगशाला सहायक भर्ती मामला : अभ्यर्थीयो का अनुभव प्रमाण पत्र को जोड़ते हुए नियुक्ति देने का आदेश- राज्य सरकार व अन्य को नोटिस जारी https://vinayexpress.in/2022/01/14/jodhpur-127/ Fri, 14 Jan 2022 15:49:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22970 विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर।  राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती में अधिक प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को फाइनल मेरिट लिस्ट से बाहर करने व उससे कम प्रतिशत व अनुभव वाले को प्राथमिकता से लिस्ट में चयनित करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है , और अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में शामिल करते हुए उनके अनुभव प्रमाण पत्र को प्रयोगशाला सहायक का जोड़ते हुए पुन संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर नियुक्ति देने का आदेश दिया है ,
अभ्यर्थी गिरीश कुमार ,तुषार सोनी, प्रभु लाल , धीरेंद्र , रमेश कटारा आदी की ओर से अधिवक्ता ओपी सांगवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया की प्रयोगशाला सहायक की भर्ती 2018 में निकली थी , तब 10 क्लास के अंको का 70 प्रतिशत व किसी भी प्रयोगशाला में संविदा पर काम करने के अनुभव के 30 प्रतिशत वेटेज के आधार पर नियुक्ति देनी थी , अभ्यर्थीयो का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया , अब उनकी फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जिसने अभ्यर्थियों से कम मेरिट व कम अनुभव वालो का तो चयन हो गया लेकिन अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम नही था और अभ्यर्थियों का अनुभव भी नही जोड़ा गया यह बताते हुए की इसके अनुभव प्रणाम पत्र में प्रयोगशाला सहायक / हेल्पर लिखा हुआ है ।

जबकि अभ्यर्थियों ने 2013 से लेकर अभी तक संविदा पर प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम किया , उसका ज्वाइनिंग लेटर , सैलेरी स्लीप , हाजरी रजिस्टर आदी पेश किए जिसने प्रयोगशाला सहायक ही लिखा हुआ है , जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायाधिपति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार , चिकित्सा विभाग , सीएमएचओ बांसवाड़ा को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है और अभ्यर्थियों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल कर उनको प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति देने का आदेश दिया है , और सयुक्त निदेशक को निर्देश दिए है की अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र में लिखे अनुभव को जोड़ते हुए नियुक्ति दी जाए , अधिवक्ता ओपी सांगवा ने बताया की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

]]>
द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतियों की बैंचो का गठन https://vinayexpress.in/2021/07/08/jodhpur-16/ Thu, 08 Jul 2021 18:08:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11270 विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के 10 जुलाई को आयोजन के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (लोक अदालत) विनियम 2009 यथा संशोधित विनियम 2019 के प्रावधानों के नियम 6 (ख) की पालना में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतियों की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकअदालत की बैंचों का गठन किया गया है।


सचिव राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर डाॅ प्रभात अग्रवाल के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संस्था एक में अध्यक्ष न्यायाधिपति संदीप मेहता व मनोनित सदस्य अधिवक्ता सीएस कोटवानी कोर्ट नम्बर 3, बैच संख्या 2 में अध्यक्ष न्यायाधिपति विजय विश्नोई व मनोनित सदस्य अधिवक्ता कुलदीप माथुर, कोर्ट नम्बर 4, बैच संख्या 3 में अध्यक्ष न्यायाधिपति अरूण भंसाली व मनोनित सदस्य अधिवक्ता विकास बालिया, कोर्ट नम्बर 5 बैंच संख्या 4 में अध्यक्ष न्यायाधिपति डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी व मनोनित सदस्य अधिवक्ता धीरेन्द्र सिह दासपा, कोर्ट नम्बर 6, बैंच संख्या 5 (विशेष) में अध्यक्ष न्यायाधिपति संदीप मेहता व मनोनित सदस्य अधिवक्ता गोपालराज कल्ला व आरएम सिंघवी कोर्ट संख्या 3 का गठन किया गया है।

]]>