Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8 hindi news jhujhunu – Vinay Express
https://vinayexpress.in
खबर हमारी विश्वास आपकाWed, 13 Jul 2022 17:36:33 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0प्रशासन शहरों के संग शिविर शुक्रवार से- 1 से 12 वार्डों का कार्यक्रम जारी
https://vinayexpress.in/2022/07/13/camp-with-administration-cities-from-friday/
Wed, 13 Jul 2022 17:36:33 +0000https://vinayexpress.in/?p=39271विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं । झुंझुनूं उपखंड अधिकारी एवं झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासन शहरों के संग अभियान के प्रभारी अधिकारी शैलेष खैरवा ने बताया कि राज्य सरकार की आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने की मंशा के अनुरूप शुक्रवार से प्रशासन शहरों के संग शिविर कार्यक्रम के तृतीय चरण की शुरूआत 15 जुलाई से की जा रही है। जिसमें नगर परिषद की राजस्व अधिकारी नेहा चौधरी को प्रभारी अधिकारी व सहायक अभियंता सत्यनारायण भार्गव को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर के आयोजन का समय सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक रखा गया है। वार्ड संख्या 1 व 3 का शिविर थ्री डोट्स स्कूल में क्रमशः 15 से 16 जुलाई तक व 20 से 21 जुलाई तक तथा वार्ड संख्या 2 का शिविर बन्धे का बालाजी मंदिर में 18 से 19 जुलाई तक एवं वार्ड संख्या 4,5 ,6 व 7 का शिविर बंसत विहार सामुदायिक भवन में क्रमशः 25 से 26 जुलाई तक , 27 से 28 जुलाई तक व 1 से 2 अगस्त तक तथा वार्ड संख्या 8 व 9 का शिविर सामुदायिक भवन इन्दि्ररा नगर में 3 से 4 अगस्त तक तथा वार्ड संख्या 10 व 11 का शिविर नगर परिषद परिसर में 8 से 10 अगस्त तक एवं वार्ड संख्या 12 का शिविर स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम में 16 से 17 अगस्त तक आयोजित होगें। शिविर में 69 ए के तहत पट्टे, कृषि भूमि योजनाओं के पट्टे, निकाय की विभिन्न योजनाओं में पट्टे, स्टेट ग्रान्ट के पट्टे समेत अन्य समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।
]]>