Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
hindi samachar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 01 Aug 2023 04:55:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ की अधिसूचना जारी- अंतिम तारीख बढी https://vinayexpress.in/2023/08/01/bkn-6833/ Tue, 01 Aug 2023 04:55:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=70512

 

अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक खरीफ फसलों का बीमा करवा सकेंगे किसान

कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम किसानों को कराना होगा जमा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार ने खरीफ 2023 के लिए फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है । संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित की गई है। किसान अपनी फसलों ग्वार, मोठ, मूंग, तिल, कपास, मूंगफली व बाजरा का बीमा बैंक या सीएससी के माध्यम से अब 05 अगस्त तक करवा सकते हैं । 31 जुलाई के स्थान पर अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक फसल बीमा करवा सकते है। जो ऋणी कृषक पिछले वर्ष में बीमित फसलों में परिवर्तन करवाना चाहते हैं वह बैंक में लिखित रूप में दे सकते है। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी , गैर ऋणी , बटाईदार किसान भी ले सकेंगे । जिन किसानों ने किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है उन किसानों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा एवं जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है वे किसान नजदीकी ई मित्रा केंद्र या किसी भी बैंक या समिति के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
फसल बीमा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ मानाराम जाखड़ ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। खरीफ फसलों के बीमा के लिए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम की राशि इस प्रकार रहेगी ग्वार 357, मूंग 735, मोठ 376, मूंगफली 2897, कपास 1547, बाजरा 209, व तिल 360 रूपयें।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के सभी किसानों को सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप , किसान प्रशिक्षण के माध्यम से योजना की जानकारी दी जा रही है ओर अधिक जानकारी के लिए ए आई सी कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।

]]>
बाल श्रम रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2022/07/27/task-force-meeting-held/ Wed, 27 Jul 2022 14:20:38 +0000 https://vinayexpress.in/?p=40027 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  बाल श्रम रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टास्क फोर्स की बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली‌‌‌‌। शर्मा ने कहा कि टीमें औद्योगिक इकाई, होटल एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण करें तथा जिन-जिन क्षेत्रों में निरीक्षण कर लिया जाए, उनकी क्षेत्रवार में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

शर्मा ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए कहा कि यदि कचरा बीनने के काम के लिए प्रदेश के बाहर से बच्चे लाए जा रहे हैं, तो शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित को पाबंद करें। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति यदि पुनः इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


बैठक में अब तक किए गए औचक निरीक्षणों के साथ-साथ पुनर्वास गतिविधि से भी अवगत कराया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि पुनर्वास के लिए लाए जाने वाले बच्चे पुनः बाल श्रम से ना जुड़ें यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अभिभावकों के साथ नियमित रूप से समझाइश और फॉलोअप किया जाए। इसके लिए सभी एजेंसियां समन्वय रखते हुए कार्य करें।


पुलिस जांच प्रक्रिया में तेजी लाए

अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि कई प्रकरण पुलिस की जांच समय पर पूरी नहीं होने के चलते लंबित है, ऐसे प्रकरणों में पुलिस समय पर जांच प्रक्रिया पूरी करें जिससे पीड़ित को राहत दी जा सके।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को समय पर मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने दर्ज और बकाया प्रकरणों व मुआवजा वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य -ओपन थिएटर होगा विकसित, मुख्य मंदिर में बनेगा टीन शेड https://vinayexpress.in/2022/07/13/development-work-of-two-crores-will-be-done-in-laxminath-temple-complex/ Wed, 13 Jul 2022 14:26:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39226 शिक्षा मंत्री ने किया कार्यस्थलों का अवलोकन

बीकानेर, 13 जुलाई। लक्ष्मीनाथ मंदिर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर परिसर के एक पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित करने के अलावा मुख्य मंदिर प्रांगण को टीन शेड से कवर करवाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्यों के स्थान देखे और बताया कि पर्यटन तथा कला संस्कृति विभाग के माध्यम से यह कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर के सीढ़ियों वाले पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का सतत आयोजन होता है। इसके मद्देनजर यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत ओपन थिएटर के स्टेज को शेड से कवर करने, मंच के दोनों ओर ग्रीन रूम बनाने, इसके पीछे की दीवार को ऊंचा करने तथा बैठक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य परिसर में होली सहित विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और बरसात एवं गर्मी के दौरान दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यहां भी शेड लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्य मंदिर की फर्श को आवश्यकता के अनुसार दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषी माता मंदिर में नगर स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर स्थाई स्टेज बनवाने के लिए लिए कहा। पर्यटन विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि इसकी प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भिजवाई जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मदन लाल, लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा पर किया रुद्राभिषेक


शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान डॉ कल्ला ने कहा कि गुरु के आशीर्वाद के बिना सफलता की कल्पना भी मुश्किल है।

]]>
शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा https://vinayexpress.in/2022/07/13/taking-stock-of-the-preparations-for-the-proposed-tour-of-cm-ashok-gehlot/ Wed, 13 Jul 2022 14:20:56 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39222 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के मद्देनजर बुधवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय और डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, कुलसचिव यशपाल आहूजा, उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा आदि मौजूद रहे।


महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में डाॅ. कल्ला ने हैलीपेड, आॅडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स और अहिंसा पार्क का मुआयना किया। उन्होंने सभी इंतजाम माकूल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में पुर्नगठित शहरी जल योजना शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक, निकासी, पेयजल और प्रवेश सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा।

]]>
डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित- वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन https://vinayexpress.in/2022/07/12/diets-district-academic-group-meeting-organized/ Tue, 12 Jul 2022 15:53:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39185 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन आदि मुद्दों से जुड़ी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गई तथा डाइट के वार्षिक पंचांग का विमोचन किया गया।
डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद सेवग के अलावा सीबीइओ, एसीबीइओ तथा डाइट सदस्य मौजूद रहे। संचालन निर्मला चौधरी ने किया।

 

]]>
एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी https://vinayexpress.in/2022/07/12/one-time-loan-resolution-scheme-will-be-effective-till-march-31/ Tue, 12 Jul 2022 13:16:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39104 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण की बकाया राशि में राहत देने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। योजना में कारोबारी एवं शिक्षा ऋण के बकायादार ऋणियों पर अधिरोपित दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट प्रदान की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र बकायादार ऋणी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक अपनी बकाया किश्तें एक मुश्त जमा करवाते हैं तो उन्हें दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट मिलेगी।

]]>
केन्द्रीय कारागृह में महिला बंदी गृह में आईसोलेशन वार्ड तैयार https://vinayexpress.in/2020/05/14/bikaner-14/ Thu, 14 May 2020 14:03:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1189 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया निरीक्षण

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर के महिला बंदी गृह में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है जिसमें नए प्रवेशित बंदियों को रखे जाने की सुविधाएं की गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश) ने गुरूवार को केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक को बंदीगण को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी तैयारियां रखें। कारागृह के मुख्यद्वार, बंदियों के बैरक, अस्पताल, टेलीफोन बूथ, मुलाकात कक्ष, कारापाल अॅाफिस, जेल अस्पताल में नियमित रूप से प्रतिदिन सोडियम हाइपोक्लोराइड साॅल्यूशन से छिड़काव करवाएं।
निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधीक्षक को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु, उप अधीक्षक जेलर अल्लादीन खां व जेल उपअधीक्षक वैभव भारद्वाज व शंकुतला व निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
गांव के अस्पताल पर उकेरे कोरोना जागरूकता संदेश https://vinayexpress.in/2020/05/14/bikaner-12/ Thu, 14 May 2020 12:19:56 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1174 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना बीकानेर में शिक्षक ने क्वारेटिंन सेन्टर में डयूटी के दौरान अपनी कला के हुनर का उपयोग ग्रामीणों को कोरोना से जागरूक करने में उपयोग किया। कला शिक्षक भूरमल सोनी पलाना गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए जगह जगह पर कार्टून व संक्रमण रोकने व बचाव के लिए भित्ति चित्र बनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। घर में रहिए सुरक्षित रहिए, मास्क अवश्य लगाएं, आपस में एक दूसरे से दूरी बनाए रखें, सावधानी ही सुरक्षा है, हाथों को बार बार धोते रहें आदि संदेश अपनी तूलिका से चित्रों के माध्यम से बनाकर अपना राजकीय सामाजिक दायित्व निभाने लगे हैं।

painter bhurmal soni

उप स्वास्थ्य केन्द्र पलाना कि डाॅ. मेघा सहारण ने स्वयं पेंटिंग कार्य में शिक्षक का सहयोग करते हुए सराहना की। अस्पताल के सभी स्टाफ ने शिक्षक के इस प्रयास को अच्छा बताया। पलाना उपस्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार पर बनाये गये कोरोना के कार्टून से अनपढ़ ग्रामीणों, औरतों, बच्चों में भी जागरूकता होगी। क्वारेटिंन सेंटर के प्रभारी अजय पूनिया ने भी शिक्षकों के दोहरे दायित्व निभाने पर कला शिक्षक भूरमल सोनी व शारीरिक शिक्षक बुलाकी हर्ष को धन्यवाद देते हुए सराहना की। दोनों शिक्षक कोरोना वारियस का कार्य गांव में पेंटिंग कर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
बीकानेर-कोलायत तहसील क्रय विक्रय सहकारी समिति को कारण बताओ नोटिस जारी https://vinayexpress.in/2020/05/13/bikaner-city-3/ Wed, 13 May 2020 14:26:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1148 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला रसद अधिकारी ने बीकानेर कोलायत तहसील क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के मुख्य व्यवस्थापक और व्यवस्थापक को बीकानेर शहर और कोलायत में उचित मूल्य दुकानदारों तक गेहूं नहीं पहुंचाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि बीकनेर शहर के लिए 10949.00 क्विंटल एवं कोलायत के लिए 8394.87 क्विंटल आवंटित सम्पूर्ण गेहूं का उठाव भारतीय खाद्य निगम के अधिकृत गोदाम से नियत तिथि तक करने के पश्चात भी समिति द्वारा 12 मई तक भी उचित मूल्य दुकानदारों तक गेहूं नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि जून माह के लिए उपावंटित गेहूं का भी प्रबंधक नागरिक आपूर्ति बीकानेर के खाते में आरटीजीएस नहीं किया गया है। इस कारण उचित मूल्य दुकानदारों को अप्रैल व मई माह का भुगतान नहीं किया जा सका है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि यह कार्य गंभीर लापरवाही व शिथिलता की श्रेणी में आता है। उन्होंने मुख्य व्यवस्थापक तथा व्यवस्थापक को इस सम्बंध में 14 मई तक जवाब देने के लिए कहा है अन्यथा सम्बंधित के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने बीकानेर जिले की वीसी के जरिए ली समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2020/05/09/shale-mohmad/ Sat, 09 May 2020 12:58:50 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1091 पेयजल आपूर्ति,राशन वितरण, मनरेगा रोजगार सहित विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश

 

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, जन अभाव अभियोग निराकरण, एवं जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि गर्मी के मौसम में पीने के पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो तथा विद्युत कनेक्शन के अभाव में जलापूर्ति बाधित न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रभारी मंत्री ने मनरेगा में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में कोविड-19 महामारी, लॉक डाउन और निषेधाज्ञा आदेश की पालना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के प्रभारी सचिव डॉ. आर. वेंकटेश्वरन जयपुर से जुड़े थे। जिले के समस्त अधिकारी जिला मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र से जुड़े हुए थे।

kumar pal gautam
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तक जो प्रयास किए गए हैं, वह बहुत ही सार्थक रहे, इसी के कारण बीमारी का फैैैलाव नहीं हुआ।यहां का प्रशासन और चिकित्सा विभाग सहित स्थानीय लोग विशेषकर भामाशाह और स्वयंसेवी संस्थाओं ने लॉक डाउन के दौरान जो सहयोग दिया, वह भी पूरे राज्य में एक मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि अब नई परिस्थिति में प्रशासन को चाहिए कि जो लोग जिले और प्रदेश के बाहर से आ रहे हैं, उन सबके लिए होम क्वाॅरेन्टाईन में रहने की पुख्ता व्यवस्था करें। जिन मकानों में बाहर से आए व्यक्ति रहते हैं, उनके स्वास्थ्य का परीक्षण समय समय पर होता रहे तथा उनके घर के बाहर एक स्टीकर चिपका दिया जाए, जिस पर यह लिखा हो कि यहां प्रवासी रहा है और अगर वह होम क्वाॅरेन्टाईन की एडवाइजरी की पालना नहीं करें तो जिला प्रशासन को सूचित किया जाए साथ ही प्रशासन और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से जब जिले के चेक पोस्ट पर बंधपत्र भरवाते हैं, उसी समय यह बेहतर तरीके से समझा देें कि वह किसी भी स्थिति में होम को क्वाॅरेन्टाईन को नहीं तोडेंगे।
सालेह मोहम्मद ने कहा कि लॉक डाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार की समस्या है तथा वर्तमान में गांव में किसानों द्वारा खेत में बहुत अधिक काम करने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए मनरेगा के तहत प्रत्येक राजस्व गांव में कार्य स्वीकृत किया जाए। पूर्व में जो लोग जॉब कार्ड धारक हैं, उनके साथ साथ ऐसी व्यवस्था भी करें कि अन्य लोगों को भी मनरेगा के माध्यम से रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि टिड्डी आगमन की संभवना को देखते हुए भी बचाव के सभी पुख्ता उपाय किए जाएं। दवा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध रहे तथा काश्तकारों से अभी से ही बातचीत कर, उन्हें समझाइश करें कि जिला प्रशासन संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

govt meetings
प्रभारी मंत्री ने कहा कि रसद विभाग द्वारा सभी पात्र व्यक्तियों को समय पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए भी बेहतर व्यवस्था रखें। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण करें और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लोगों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें अप्रैल और मई माह का राशन मिल गया है। साथ ही पोस मशीन से वितरण में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए तकनीकी अधिकारियों से समय-समय पर पोस मशीन की जांच करवाते रहें, अगर मशीन खराब हो या कोई अन्य कोई अड़चन हो तो जरूरतमंद को राशन वितरण की कार्रवाई न रोकी जाए। पात्र लोगों को तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण से राशन ना मिले यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीकानेर में हुआ बेहतर कार्य

biakner

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जब जिले की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा प्रभारी मंत्री कर रहे थे तो उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बीकानेर में कोरोना से बचाव तथा इलाज सहित बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए जो त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई थी, वह बहुत बेहतर और शानदार थी। इसके लिए जिला प्रशासन चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग सहित इस कार्य से लगे सभी लोग साधुवाद के पात्र हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक में जयपुर से जुड़े जिले के प्रभारी सचिव डॉ. आर. वेंकटेश्वरन ने कहा कि सरकार द्वारा मालवाहक ट्रक आदि के यातायात पर रोक नहीं लगाई है। मगर सभी अधिकारियों को चाहिए कि वह इतना अवश्य निरीक्षण करें कि ट्रक के माध्यम से केवल खाद्य सामग्री या अन्य अनुमति सामान ही परिवहन हो रहा है। सामान परिवहन करने के बहाने कोई व्यक्ति, कोई ट्रक चालक या अन्य किसी के द्वारा आमजन को एक जिले से दूसरे जिले में ले जाने का कार्य तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित सभी निजी चिकित्सालय भी निर्धारित समय में खोलें जाएं और उनमें जरूरतमंद लोगों का इलाज हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन समय-समय पर निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखें।

बैठक में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वाॅरेन्टाईन किया गया है। साथ ही ग्राम स्तरीय सतर्कता समितियों का गठन किया गया है तथा मेडिकल टीम द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से वर्तमान में 65 हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करा रखा है। बीकानेर जिले में सभी अनुमत उद्योग इकाइयों ने काम प्रारंभ कर दिया है। जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन पास ही जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना में लॉक डाउन के दौरान खाद्य आधारित आटा, मसाला, दालें, पापड़, भुजिया, मैदा, बेसन आदि इकाइयां कार्य कर रही हैं। जिले में पीने के पानी की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है तथा और जरूरत पड़ने पर कंटीजेंसी प्लान भी तैयार है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच. गौरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के दीपक बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा, नीलम प्रताप सिंह, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर, उपनिदेशक आईटी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

E.mail. vinayexpressindia@gmail.com

]]>