Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
ias amit mehta – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 19 Aug 2022 16:11:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पाली जिला कलक्टर नमित मेहता राज्य स्तरीय ‘ई-गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड्स 2018-19’ से होंगे सम्मानित https://vinayexpress.in/2022/08/19/pali-125/ Fri, 19 Aug 2022 16:11:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=41563 विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। पाली जिला कलक्टर श्री नमित मेहता सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ‘ई-गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड्स 2018-19’ से सम्मानित होंगे ।डिजास्टर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के बेहतर डेवलपमेंट व क्रियान्विति को लेकर किये गए प्रयासों को लेकर 20 अगस्त को जयपुर में मिलेगा यह अवार्ड।

जिला कलक्टर श्री मेहता को यह अवार्ड जैसलमेर जिला कलक्टर के पद पर रहते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के बेहतर डेवलपमेंट व क्रियान्विति को लेकर किये गए प्रयासों के लिए दिया जाएगा ।

श्री मेहता को यह अवार्ड जयपुर में 19-20 अगस्त को आयोजित हो रहे ‘राजस्थान डिजीफेस्ट’ में 20 अगस्त शनिवार को दिया जाएगा ।

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/08/04/bkn-1123/ Wed, 04 Aug 2021 13:59:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11912 व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियों में गति के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेहता ने इन केन्द्रों में आवासितों से मुलाकात की तथा इनके भोजन, सुरक्षा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किशोर गृह के बच्चों को खेल, योगा, संगीत, ऑनलाइन एजुकेशन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनसे इनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़े। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ट्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। किशोर गृह में आवासित किशोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों की सराहना की तथा कहा कि इस हुनर में और अधिक निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करें।

इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने क लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवासितों के स्वास्थ्य और मेडिकल चेकअप के बारे चिकित्सा विभाग के कार्मिकों से जानकारी ली। संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना तथा इसे चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के कार्यों का त्रैमासिक निरीक्षण तथा किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति की बैठकों में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाए, जिससे बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि बाल कल्याण समिति के प्रावधानों, अधिकारों तथा समिति के विरुद्ध अपीलीय अभिकरण सूचना सम्बन्धी बोर्ड लगाने के लिए किशोर गृह अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम मुक्त बीकानेर अभियान में और अधिक गति लाई जाए। विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण करते हुए बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को बाल श्रम मुक्त इकाई बनाना सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं बाल श्रम का मामला सामने आता है, तो त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाल श्रम विषय पर बात रखी जाएगी, जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई संचालक इसके प्रति जागरुक हो सके। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया तथा इसकी नियमित सार-संभाल के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह अधीक्षक डॉ. अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह तंवर, एड, जुगल किशोर व्यास, सरोज जैन, हर्षवर्द्धन सिंह भाटी, आईदान, किशोर न्यास बोर्ड के सदस्य डॉ. अरविंद सिंह सैंगर तथा किरण गौड़ मौजूद रहे।

]]>