js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
जिला कलेक्टर मेहता ने वहाँ अधिकरियो को निर्देश दिए कि अवैध ,कैश व शराब पर सख्त कार्रवाई करे व अन्य आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी प्रभावी नजर बनाये रखने के लिए कहा ।

मोके पर उन्होंने वहां अधिकरियो से सजग और चौकन्ना रहकर टास्क को ध्यान में रखते हुए कार्य करने व मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर रहने के लिए निर्देश दिए। मोके पर जिला एसपी सिंगला ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के लिए कहा ।

मोके पर टोल पर आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गयी । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पाली श्री अशोक कुमार, उपखंड अधिकारी ,रोहट ,सीईओ रूरल राजूराम व अन्य पुलिस विभाग के कार्मिक मौजूद रहे.
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली।जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बुधवार को वीड़ियो कॉन्फ्रेंसिंग से महत्वपूर्ण एजेंडा पर जिला स्तरीय बैठक ली ।
जिला कलक्टर ने गोवंश में फेल रही लम्पी स्किन डिजीज वायरस की रोकथाम के लिए जिले के सभी पशुओं का सर्वे कर मेडिकल स्क्रीनिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिवस में जिले की सभी गोशालाओं का सर्वे किया जाना सुनिश्चित करे व लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित पशुओं को आईसोलेट कर आवश्यक उपचार किया जाए जिससे की जिले में प्रभावी रोकथाम की जा सके ।
श्री मेहता ने मृत पशुओं के पशुपालन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार डिस्पोजल करवाने, आवश्यक दवाईयों का स्टॉक रखने व छिड़काव करवाने व आईईसी गतिविधियों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम द्वारा आमजन को जागरूक किये जाने के निर्देश दिए ।

जिला कलक्टर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान दिवस मनाने के संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रातः 7 बजे से राजस्थान डे मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन दौड कलेक्ट्रेट से रवाना होकर बांगड कॉलेज, ज्योतिबा फूले सर्किल होते हुए बजरंग बाग, गांधी मूर्ति, सूरजपोल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता, पुलिस जवान, अधिकारी व कार्मिक, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं शहर के कोई भी व्यक्ति मैराथम में हिस्सा लेना चाहते है वह भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ व्यवस्थित तरीके से हो जिसमें पुलिस बल व ट्रेफिक की पूर्ण व्यवस्था रहे। एनएसएस, स्काउट गाइड भी मैराथन में हिस्सा ले सकेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसके प्रभारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी होंगे।
इसी दिन लाखोटिया उद्यान में रंगोली व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके प्रभारी महिला एवं बाल विकास उप निदेशक प्रभारी होंगे। जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी जिसके प्रभारी पर्यटन अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त समन्वय अधिकारी होंगे। 30 मार्च को पाली शहर के शहर प्रमुख चौराहों एवं इमारतों पर रोशनी की जाएगी साथ ही सभी सरकारी विभाग एवं कार्यालय अपने स्तर पर अपने अपने विभागों के भवन में रोशनी की व्यवस्था करेंगे। ब्लॉक स्तर के सरकारी भवनों पर भी रोशनी की व्यवस्था होगी। इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद एवं सचिव नगर विकास न्यास प्रभारी होंगे। इसी दिन सायं बांगड स्कूल बास्केटबॉल मैदान में बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता भी होगी। राजस्थान दिवस के सांय 7ः30 बजे से रात्रि 9 बजे तक नगर परिषद टाऊन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा एवं गेर नृत्य का भी आयोजन होगा। जिसका जिम्मेदारी सहायक निदेशक पर्यटन विभाग व नगर परिषद को सौंपी गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए यूआईटी सचिव वीरेन्द्रसिंह चौधरी को नोडल अधिकारी एवं नगर परिषद सचिव विनयपाल को सहप्रभारी लगाया गया है। उन्होंने राजस्थान डे मैराथम, प्रदर्शनी, रंगोली, भवनों पर लाईटिंग व सांस्कृतिक संध्या में अधिकारियों को सभी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाली शहरवासियों को राजस्थान डे मैराथन दौड़ में भाग लेने की अपील की है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, यूआईटी सचिव वीरेन्द्रसिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी ललित गोयल, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरिता फिरोदा, जिला परिवहन अधिकारी शेराराम, जिला शिक्षा अधिकारी मदन पंवार, खेल अधिकारी लहरीदास, नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक राजेन्द्र जाखड़, सोहन भाटी, कांतिलाल एवं शरद व्यास मौजूद रहे।
]]>
जिला कलक्टर ने शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीसी लेकर बाहर निकले तो सड़क पर फरियादी को देखा हालचाल पूछने पर शंकरलाल ने अपने जबडे व होट पर घाव बताए जिसे देखकर सभी अधिकारी विचलित हो गए।
जिला कलक्टर ने तुरंत बांगड अस्पताल के पीएमओ डॉ रफीक कुरैशी एवं उप निदेशक डीओआईटी राजेश चौधरी को बुलाकर बिमार व्यक्ति को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जोड़कर निःशुल्क ईलाज कराने के निर्देश दिए। जिस पर सदावास निवासी शंकरलाल पुत्र मगाराम जाति नायक उम्र 42 वर्ष ने आभार ज्ञापित किया। उन्होंने शंकरलाल को मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि सायं तक इलाज शुरू न हो तो बताए।
![]()
उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जन आधार व चिरंजीवी योजना में पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए। शंकरलाल को मुंह का केंसर प्रतीत होने की जानकारी डॉक्टर ने दी है। जिला कलक्टर ने तुरंत निर्णय व बिमार की सहायता करने की सभी मौजूदा लोगो ने सराहा।


जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान से संबंधित सभी 22 विभाग प्रत्येक कैम्प के दौरान किए जा सकने वाले कार्यों के लक्ष्य निर्धारित करें तथा अधीनस्थ अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित करें। जिला स्तरीय अधिकारी भी शिविरों में जाएं तथा जिला प्रशासन को इससे अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा इस दौरान यदि कम प्रगति पाई जाती है, तो संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मेहता ने कहा कि प्रत्येक शिविर में कम से कम दस परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ी अन्य योजनाओं से प्रत्येक पात्र को लाभ दिलाने के प्रयास हो। इस दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्रकरण लंबित नहीं रहे, इसके लिए इसकी नियमित समीक्षा हो। वहीं मुख्य सचिव की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर सहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सूनील बोड़ा, उप निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद बीकानेर कैलाश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




जिला कलक्टर ने अधीक्षक पीबीएम अस्पताल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान में कोविड-19 का जो ट्रेंड चल रहा, इसमें रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में वर्तमान क्षमता के अतिरिक्त 200 रोगियों को रखने व्यवस्था और कर ली जाए ताकि पाॅजिटिव रोगी आए तो उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा सके। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रोगियों को भर्ती करने के लिए 1000 की व्यवस्था रखें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। कुछ और भवनों को कोरेटिंन सेंटर के रूप में सृजित करना पड़ सकता है। अतः तत्काल कोरेटिंन सेंटर के लिए भवनों को चिन्हित करे उन्हें अधिग्रहण किया जावे।
जिला कलक्टर ने कहा कि अब पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में इंद्राज की जायेगी और वहां उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली जाएगी कि पॉजिटिव व्यक्ति होम कोरेटाईन होने के बाद घर से बाहर तो नहीं निकला। अगर मोबाइल में लोकेशन से उसके घर के बाहर की जानकारी प्राप्त हुई तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाएगी।
जिला कलक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा से कहा कि वर्तमान में शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की हुई है। ऐसे में पुलिस अधिकारी रात के समय भ्रमण कर निषेधाज्ञा लागू रहे, यह भी सुनिश्चित करें । उन्होंने अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम से कहा कि हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाए जाए ताकि कोविड-19 में भर्ती रोगियों के परिजनों को तत्काल जानकारी मिल सकें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा सहित कोविड-19 के सभी एरिया मजिस्ट्रेट और जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सक उपस्थित थे।