Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
inc – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Jan 2022 08:31:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 विधायक धनदे के अथक प्रयासों से 12 हजार 729 लाख रुपये की 5 वहृद नहर का पेयजल परियोजना स्वीकृत : 41 गांवों को मिलेगा मीठा पानी https://vinayexpress.in/2022/01/15/jaisalmer-376/ Sat, 15 Jan 2022 08:28:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22984 विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर।जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में 12 हजार 729 लाख रुपये की 5 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत हुई है।इन पेयजल परियोजनाओं क्षेत्र के 41 गांवों एवं उनकी 6 हजार 391 घरों को इन्दिरा गांधी नहर से स्वच्छ मीठा पीने का पानी उपलब्ध होगा।

अधिशाषी अभियंता पेयजल प्रोजेक्ट आर.के. शर्मा ने बताया कि विधायक धनदे के प्रयासों से जल परियोजना नहडाई, देवा, पोहड़ा, जेठवाई, किशनघाट,  जल योजना रामयमला, साधना, सेऊवा, राघवा, जल योजना 105 आरडी, सुल्ताना, तेजपाला, खींया, नगा, पारेवर, गोगादे सेलत जल योजना रणाऊकी पी एण्ड टी के अन्तर्गत पाईप लाईन परिवर्तन तथा जल योजना मोहनगढ़ व करणीनगर की स्वीकृति मिली है।

water in khet

उन्होंने बताया कि स्वीकृत हुई इन वृहत पेयजल परियोजनाओं से गांव देवा,  बोहा, लखा, काठोडी, चौधरिया, फतासर सदराऊ, सांखला, नेहडाई, पोहडा, जेठवाई, किसनघान, कल्याणघाट डिग्गा, साधना, रायमला, हडड्ा, सेऊवा, राघवा, सल्ताना, अर्जुना, बडड्ा तेजपाला, कण्डियाला, गोगादे, खींवसर, मोती किलों की ढ़ाणी, सेलत, रत्ता, मंधा, खींयावास राडकी, खींया, पारेवर, लीला पारेवर, कबीर बस्ती, नग्गा, नगों की ढ़ाणी, काकाब,  रणाऊ, मोहनगढ़ व करणी नगर के ग्रामीणों व उनके आप-पास के ढ़ाणियों के वाशिंदों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नहर के मीठे पानी की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि विधायक धनदे का प्रयास रंग लाया एवं इतनी बड़ी पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत होेने से क्षेत्र के वाशिंदों की वर्षों पुरानी मीठे पानी की आस पूरी होगी एवं उन्हें घर-घर पानी का कनेक्शन मिलने से उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

]]>
उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी 4 दिवसीय दौरे पर गुरूवार रात्रि को बीकानेर पहुंचेंगे : कोलायत विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/07/07/bsbhatinews/ Wed, 07 Jul 2021 12:54:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11227 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरूवार को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
भाटी गुरूवार की रात दस बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को प्रातः 11 बजे करमीसर से कोलासर नवीनीकृत सड़क का, दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत स्वरूपदेसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा स्वरूपदेसर से सुजानदेसर मिसिंग लिंक रोड़ का लोकार्पण करेंगे।

bhanwar singh bhati
भंवर सिंह भाटी: विधायक कोलायत-बीेकानेर

उच्च शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत पलाना में दोपहर 01 बजे पलाना से जांगलू मिसिंग लिंक रोड़ का तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पलाना में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत लालमदेसर में लालमदेसर से तेमड़ाराय मिसिंग लिंक रोड तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालमदेसर में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांगड़सर में नव-निर्मित कक्षा-कक्षों का, दोपहर 1 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठड़िया में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे तथा किसान पथ मिठड़िया से सुथारों की ढाणियां (ग्रांधी मार्ग) तक का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार सायं चार 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गड़ियाला में विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस भेंट करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री भाटी रविवार को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अक्कासर में विधायक निधि कोष से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांडासर में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण और दोपहर 1.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर को विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलंेस भेंट करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चानी में दोपहर 3 बजे नव निर्मित कक्षा-कक्षों का और सायं 4.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।

 

]]>
राजकीय सम्मान के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा को दी गई अंतिम विदाई https://vinayexpress.in/2020/12/22/motilal-vora-news/ Tue, 22 Dec 2020 17:12:14 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2299 ▶ नम आंखों से प्रदेशवासियों ने शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में दी अंतिम विदाई

▶ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

▶ कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री  मुकुल वासिनक ने श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

▶ महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री  नितिन राउत भी हुए शामिल

 

विनयएक्सप्रेस समाचार,दुर्ग, छत्तीसगढ़।अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनके गृह नगर दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रायपुर लाया गया। जहां राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने श्री वोरा के पार्थिव देह को कांधा देकर दुर्ग के लिए रवाना किए थे। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और चाहने वाले शामिल हुए। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की ओर से श्री वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री  नितिन राउत भी श्री वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि श्री वोरा दुर्ग में हर घर के पारिवारिक सदस्य जैसे थे। सबसे उन्हें अपनापन था। उनकी सरलता, सहजता के सभी कायल रहते। उनका 20 दिसंबर को जन्मदिन था। इस दिन वे अस्पताल में थे, मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने एवं तबियत पूछने फोन किया। वे तकलीफ में थे लेकिन उन्होंने जन्मदिन की बधाई स्वीकार की और अपना आशीर्वाद दिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री  रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री  मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल, राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री  विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री  प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक  प्रदीप चौबे,  भजन सिंह निरंकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शोकसभा में स्वर्गीय श्री वोरा के व्यक्तित्व को नमन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय श्री वोरा के पुत्र एवं विधायक  अरुण वोरा एवं उनके परिवारजनों को ढांढस बधाई। दुर्ग सांसद  विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भी निवास स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री वोरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि और उनके चाहने वाले शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>