Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Independence Day celebrations – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 15 Aug 2021 08:02:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 गरिमामय और पारंपरिक तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया ध्वजारोहण https://vinayexpress.in/2021/08/15/bkn-1192/ Sun, 15 Aug 2021 08:02:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12511 उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक बृजेन्द्र सिंह सम्मान प्राप्त करते हुए

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में गरिमामय और पारंपरिक तरीके से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया। परेड कमांडर दीपचंद ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। इसमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्डस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन तथा महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की टुकड़ी शामिल हुई।

 

इससे पूर्व डॉ. कल्ला ने शांति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का पठन अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बी एल धोजक ने किया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस अवसर पर योग-व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जागरूकता के सम्बंध में गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई।


इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेकों देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया। देश की स्वतंत्रता के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अनेक सेनानी जेल गए और अंग्रेजों का विरोध किया। पूरे देश के साथ बीकानेर के परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां भी देश की आजादी के लिए जेल गई। इन देशभक्तों के त्याग और बलिदान के कारण ही हम अंग्रेजों की दास्तां से आजाद हुए।
इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने कहा कि कोविड काल में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य किया गया। कोविड काल में राज्य की सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन, रेमेडिसिविर इंजेक्शन, जांच व दवाइयों के उचित प्रबन्धन किए गए, जिससे राज्य में मृत्यु दर कम रही और रिकवरी दर बढ़ी। डॉ. कल्ला ने कोविड काल में किए गए कार्यों के लिए कोविड वॉरियर्स व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।


जलदाय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी मॉडल स्कूल और जनता क्लीनिक का आमजन को फायदा मिला है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी ऐतिहासिक योजना प्रारम्भ की गई है।
डॉ कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें दी गई हैं। इन सभी का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बीकानेर शहर में 600 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल योजना के बारे में बताया और कहा कि इससे वर्ष 2052 तक कि पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

नगर विकास न्यास के कनिष्ठ लेखाकार गणेश कलवाणी सम्मान प्राप्त करते हुए

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालें तथा कोरोना प्रबंधन में प्रभावी योगदान देने वाली 59 प्रतिभाओं तथा संस्थाओं का स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रतिभाओं में श्रीडूंगरगढ़ की उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त रणजीत बिजारणिया, छत्तरगढ़ के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा नेमसिंह, पुलिस थाना कोतवाली के थानाधिकारी नवनीत सिंह, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ आचार्य माईक्रोबायोलॉजी एवं कोविड-19 लेब प्रभारी अधिकारी डॉ. अंजलि गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. संजय कोचर, आचार्य एवं निश्चेतन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली धवन, आचार्य रेडियोथेरेपी डॉ. शंकर लाल जाखड़, सहआचार्य फोरेंसिक मेडिसिन डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम दाउदी, सहाय औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोविन्द मित्तल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक बृजेन्द्र सिंह, लोक गायिका नीलिमा देवी बिस्सा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय की नर्स ग्रेड द्वितीय बसन्ती मेघवाल, पीबीएम अस्पताल की मेट्रन राजबाला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मधुसूदन व्यास, नर्सिंग स्टाफ अमित देवड़ा, एएलटी संविदा कर्मचारी रत्ना छंगाणी, आलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री कृष्ण सेवा संस्था, नोखा नगरपालिका के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार शर्मा, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार, देशनोक के सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, नगर निगम बीकानेर के कनिष्ठ सहायक वरूण प्रताप सिंह भदौरिया, नगर निगम बीकानेर के जमादार कपिल कुमार जैदिया, मुख्य रोड़ प्रभारी किशन व्यास, वाहन चालक रूपचन्द को कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भी स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। इनमें बैडमिंटन प्रशिक्षक हेमन्त कुमार मोदी, एनसीसी के सीनियर अण्डर ऑफिसर हितेश शर्मा, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धक चन्द्रवीर सिंह बीका, फोर्ट डिस्पेंसरी के सम्पूर्ण परिसर में टीनशेड लगवाने सहित जीर्णोद्धार कार्य के लिए एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेश शर्मा, रा.बा.उ.मा.वि. बारहगुवाड़ के व्याख्याता राजीव पुरोहित, समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा, जोधपुर डिस्कॉम के सहा. प्रशा.अधिकारी मदन गोपाल राजपुरोहित, नगर विकास न्यास के अतिरिक्त प्रशा.अधिकारी भैरूरत्न किराड़ू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहा.प्रशा.अधिकारी मुकेश कुमार भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहा.प्रशा.अधिकारी नरपत सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोईन तस्लीम कोहरी, कलेक्ट्रेट कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेेश कुमार किराड़ू, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय (पश्चिम) के सूचना सहायक योगेश कुमार सोनी, नगर विकास न्यास के कनिष्ठ लेखाकार गणेश कलवाणी, देशनोक भू-अभिलेख निरीक्षक हरिनारायण सिंह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पटवारी राजकुमार चौधरी, साफा पगड़ी कलाकार तमन्ना मीर, सबसे बड़ी पैंटिग बनाने वाली मेघा हर्ष, समाज सेवी रतनलाल गुप्ता, पेंटर भंवरलाल उर्फ भंवर, मंच संचालक ज्योति प्रकाश रंगा, संगीतज्ञ मार्कण्डेय रंगा, समाज सेवी मुकेश व्यास, ईसीबी के संविदा कार्मिक व समाज सेवी जयकिशन, समाज सेवी बिशनाराम सियाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक विकास एवं नगर निगम की संजू को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।मार्च पास्ट की सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी का पुरस्कार महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की एनसीसी बटालियन को दिया गया।

आयुध प्रदर्शनी का किया अवलोकन


ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल द्वारा डॉ करणी सिंह स्टेडियम परिसर में लगाई गई आयुध प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न आर्म्स के बारे में सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बारीकी से जानकारी ली।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस महानिरीक्षक प्रफ्फुल कुमार, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा, अतरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, मदन मेघवाल, यशपाल गहलोत, महेंद्र कल्ला, बिशनाराम सियाग, सुमित कोचर, राहुल जादूसंगत,डी के कल्ला, एनसीसी सात राज बटालियन के कर्नल विनोद कुमार शर्मा, जीजी भाई, सीओ स्कॉउट जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित,ज्योतिप्रकाश रंगा, रविंद्र हर्ष,मंदाकिनी जोशी ने किया।

]]>
कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना के साथ आयोजित होगा स्वाधीनता दिवस समारोह https://vinayexpress.in/2020/08/07/news-bikaner-3/ Fri, 07 Aug 2020 16:48:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1759 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मददेनजर इस वर्ष स्वाधीनता दिवस समारोह 2020 कोरोना एडवाइजरी अनुपालना के साथ आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

namit mehta
Namit Mehta : District Collector Bikaner

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे झण्डारोहण किया जायेगा। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जायेगा।

मास्क लगाना अनिवार्य

मेहता ने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करवाई जायेगी। समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिये मास्क लगाया जाना अनिवार्य होगा। सभी आगन्तुकों के लिये थर्मल स्क्रीनिंग तथा हैण्ड सेनेटाईजेशन की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले “कोरोना वारियर्स“ जैसे पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों,सफाईकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जन जागृति अभियान में शामिल जिंगल्स  ऑडियो का कार्यक्रम से पूर्व ध्वनि प्रसारण यंत्रों से प्रसारण करवाया जायेगा।
मेहता ने बताया कि केन्द्र तथा राज्य के सभी विभागों, कार्यालयों, निगम, पालिका, न्यास, बोर्ड, अकादमियों, संस्थाओं, महाविद्यालयों, विद्यालयों, संस्थाओं आदि सभी संस्थाओं में 15 अगस्त को प्रातः 07:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य झण्डारोहण किया जावे। झण्डारोहण प्रक्रिया में ध्वज संहिता की पूर्ण पालना करवाई जायेगी। कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में अधिकारी निवासध्कार्यालय में राष्ट्रगान हेतु छात्राओं को इस वर्ष शामिल नहीं किया जायेगा।
परेड निरीक्षण एवं मार्चपास्ट – ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जावेगा। पुलिस, आरएसी, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड स्काउट, गाईड, एन.सी.सी., आदि प्लाटूनों द्वारा आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त बैण्ड के साथ मार्चपास्ट व ध्वज अभिवादन किया जाएगा। परेड का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त तक प्रातः 07.30 बजे से डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में नियमित रूप से किया जाएगा।
पुरस्कार चयन समिति – जिला कलक्टर ने बताया कि उल्लेखनीय सेवाओं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं को तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को 15 अगस्त पर पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। समारोह में पुरस्कारध्प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के योग्य व्यक्तियों का चयन करने हेतु अतिरिक्ति जिला कलक्टर, (प्रशासन) की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक चयन समिति का गठन किया गया हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मापदण्ड, प्रक्रिया एवं निर्धारित प्रारूप में ही प्रस्ताव भिजवावें निर्देश दिए हैं। पुरस्कार हेतु आवेदन-पत्र भिजवाने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त तक निश्चित की गई है।
कार्यक्रमों का आयोजन -जिला कलक्टर ने कोविड – 19 के संक्रमण के मद्देनजर 17 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को किसी भी रूप में कार्यक्रम में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

इस वर्ष भी होगा योग प्रदर्शन का आयोजन

Deepak Sharma
Deepak Sharma : Yoga Teacher

योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा, अन्य योग संस्थाओं, जिला खेल अधिकरी व जिला स्तरीय खेल संघों से सम्पर्क कर योग के वरिष्ठ विद्यार्थियों के माध्यम से उक्त प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस वर्ष के योग प्रदर्शन में योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाये जाने से संबंधित योग एवं व्यायाम प्रस्तुत किये जायेंगे।

yog

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जिला खेल अधिकारी एवं जिला स्तरीय योग संस्थाएं व खेल संघ पूर्णतः सहयोग प्रदान करेंगे। प्रीतम सेन के निर्देशन में इसी प्रकार सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा तकनीक) पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेेगा। प्रतिभागियों की उम्र 17 वर्ष से अधिक हो।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता से संबंधित संक्षिप्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा सकेंगे।
चिकित्सा व्यवस्था – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पृथक से दल गठित करते हुए स्टेडियम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केनिंग, हैण्ड सेनेटाईज कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। एक एम्बूलेंस मय चिकित्सक दल जिनके पास पर्याप्त दवाईयाॅ एवं आवश्यक उपकरण हो, डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में 09 अगस्त से 13 अगस्त (पूर्वाभ्यास एवं महाभ्यास) तथा 15 अगस्त (मुख्य समारोह) को समय पूर्व भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
नगर निगम करेगा सेनेटाईजेशन एवं अन्य की व्यवस्था – आयुक्त, नगर निगम द्वारा दल गठित कर पर्याप्त समय पूर्व सम्पूर्ण आयोजन स्थल को सेनेटाईजेशन कराने संबंधित कार्यवाही करेंगे। समारोह स्थल पर सफाई, पानी छिड़काव की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जावेगी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>