js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170उदयपुर में कन्हैया लाल की बरेहमी से हत्या के मामले में NIA की चार्जशीट बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी गौस मोहम्मद पाकिस्तान में बैठे सलमान हैदर और अबू इब्राहिम के संपर्क में था. इसी ने रियाज अत्तारी का ब्रेनवॉश कर अपने साथ मिलाया था. कराची के रहने वाले दोनों आरोपियों को NIA ने अपनी चार्जशीट में नामजद किया है. सलमान हैदर ने ही गौस मोहम्मद को कट्टरपंथी बनाने के लिए ट्रेनिंग दी थी. वहीं, अबू इब्राहिम आतंकी गतिविधियों में शामिल है. सलमान हैदर ने इब्राहिम से गौस मोहम्मद का संपर्क कराया था. गौस मोहम्मद के घर से जाकिर नाइक के भाषण भी मिले हैं. NIA ने इसकी जानकारी अपनी चार्जशीट में पेश की है.
NIA चार्जशीट के मुताबिक मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले ग्रुप दावत-ए-इस्लाम के सम्पर्क में कई वर्षो से थे. इसी ग्रुप ने रियाज की शादी कराई थी. दावत-ए-इस्लाम के मौलाना ने मोहम्मद रियाज का पूरी तरीके से ब्रेनवॉश और रेडिकल एक्टिविटी में शामिल किया.
रियाज और मोहम्मद गौस पाकिस्तान दावत-ए-इस्लामी के साथ साथ पाकिस्तान के दल तहरीक-ए-लब्बैक के भी सम्पर्क में थे. सलमान और अबू इब्राहिम जिनको NIA ने अपनी चार्जशीट में शामिल किया है उनसे गौस और रियाज़ लगातार सम्पर्क में थे. दोनों पाकिस्तानी सलमान और अबू इब्राहिम भी दावते-ए-इस्लाम संगठन से जुड़े थे.
इस हत्याकांड में पहले धानमंडी पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद 29 जून को एनआईए ने एक अलग केस दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की. NIA की चार्जशीट में बताया गया है कि दोनों हत्यारों में रियाज ज्यादा क्रूर था और घटना का वीडियो धार्मिक आधार के टकराव के उद्देश्य से पोस्ट किया गया था.
आपको बता दें कि 28 जून 2022 को उदयपुर में 48 वर्षीय कन्हैयालाल की दो लोगों ने उनकी टेलर की दुकान में ग्राहक बनकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसके कारण राजस्थान सरकार ने धार्मिक भावनाओं के देखते हुए पूरे राजस्थान में करीब 5 दिनों तक नेटबंदी की थी.
]]>
यह सम्मेलन Covid-19 के कारण ऑनलाइन होगा जिसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वर्तमान विश्व परिदृश्य के संदर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के व्यापक विषयों को शामिल किया जाएगा।
प्रोफेसर ओम कुमार हर्ष, जो वर्तमान में ग्लोकल यूनिवर्सिटी, भारत के मानद प्रो-चांसलर हैं, जिन्हें लोकप्रिय रूप से डॉ ओके हर्ष के नाम से भी जाना जाता है, एक इंडो-ऑस्ट्रेलियाई बहु-विषयक और अंतःविषय वैज्ञानिक शिक्षक और ग्लोकल यूनिवर्सिटी इंडिया और तांटिया यूनिवर्सिटी इंडिया के पूर्व कुलपति हैं। उनके पास भौतिकी, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान में चार शोध डिग्री हैं। वह न्यू इंग्लैंड विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार विजेता हैं।
प्रो हर्ष कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं और कई अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक निकायों के सदस्य हैं। वह पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे राजभवन के प्रयासों, जनजातीय कल्याण और राज्य में कलाकारों एवं सांस्कृतिक उन्नयन के लिए उठाये गए कदमों आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी को मिश्र ने मुलाकात के दौरान एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक ‘नई सोच-नए आयाम‘ की प्रति भी भेंट की। उन्होंने कोरोना जागरूकता के लिए राजभवन की पहल, जनचेतना के लिए आम जन को निरन्तर सजग रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कोरोना काल में 175 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस, बैठकों और किए जा रहे दीक्षान्त समारोहों आदि के बारे में भी अवगत कराया।

राज्यपाल मिश्र की प्रधानमंत्री के साथ आधे घंटे से भी अधिक चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी मौजूद थी।