Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
inspected – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 13 Jul 2022 17:42:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर नमित मेहता ने सीईटीपी प्लांट-4 व सीईटीपी प्लांट-6 का किया अवलोकन, उद्यमीगणों के साथ की बैठक https://vinayexpress.in/2022/07/13/district-collector-namit-mehta-inspected-cetp-plant-4-and-cetp-plant-6/ Wed, 13 Jul 2022 17:42:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39273 यूनिट संख्या-4 के अपग्रेडेशन के कार्य का अवलोकन कर जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश व यूनिट संख्या-6 में अल्ट्राफिल्ट्रेशन, आरओ, एमई की विस्तार से ली जानकारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बुधवार को मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीईटीपी प्लांट यूनिट संख्या 4 एवं 6 का अवलोकन किया।
जिला कलेक्टर ने सीईटीपी यूनिट संख्या 4 के अपग्रेडेशन के कार्य का अवलोकन किया जहां उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सीईटीपी के अधिकारियों वह कंपनी के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर को अवगत करवाया कि यह प्लांट टरसरी लेवल तक सितंबर माह में तैयार हो जाएगा।
श्री मेहता ने सीईटीपी यूनिट संख्या-6 का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने टरसरी ट्रीटमेंट के पश्चात होने वाले अल्ट्राफिल्ट्रेशन,आरो एवं एमई के संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली एवं मौके पर टरसरी ट्रीटेड पानी नोमर्स पर ट्रीट कर अल्ट्राफिल्ट्रेशन एवं आरो पर 200 टीडीएस का पानी देखा जिसे मौके पर पीने योग्य पाया गया एवं शेष पानी को उद्योग इकाइयों द्वारा पुनः उपयोग लिया जा सकेगा।
अधिकारियों ने जिला कलक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो से 3 दिन पश्चात 3 एमएलडी  पानी उद्योग इकाइयों को देना प्रारंभ किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने प्लांट के अवलोकन के पश्चात कहा कि किसानों ,उद्यमियों एवं शहर के सभी वर्गों के लिए यह प्लांट फायदेमंद रहेगा। उन्होंने प्रदूषण निवारण की समस्या का स्थाई समाधान करने के प्रयास पर सीईटीपी अधिकारियों की सराहना की।
श्री मेहता ने निर्देश दिए कि यूनिट से सभी औद्योगिक इकाइयों को जोड़ा जाए साथ ही जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमों की अवहेलना की जा रही है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सीईटीपी के अध्यक्ष श्री अनिल गुलेच्छा ने बताया कि यूनिट संख्या 6 में 12 एमएलडी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर अपग्रेडेशन का कार्य सूरत की मैसर्स सौराष्ट्र एनवारो प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ की बैठक
अवलोकन के पश्चात जिला कलक्टर ने जिले के इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियो व उद्यमीगणों के साथ बैठक की जहां उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली व उद्योगों से जुड़े प्रत्येक समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
उन्होंने इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उद्यमी गणों को स्वयं की औद्योगिक इकाइयों को सीईटीपी यूनिट से जोड़े जाने की अपील की।
अवलोकन के दौरान पाली उपखंड अधिकारी श्री ललित गोयल, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राहुल शर्मा, सचिव श्री अरुण जैन सहित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व उद्यमीगण मौजूद रहे।

]]>
अतिरिक्ति जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने सादुल स्कूल का किया निरीक्षण https://vinayexpress.in/2022/03/23/adeo-sunil-boda-inspected-sadul-school/ Wed, 23 Mar 2022 12:14:12 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26276 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा हेतु परीक्षाओं की पूर्व तैयारी का जायजा लेने के लिए आज अतिरिक्ति जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोडा ने राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने बताया गया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार कक्षा कक्ष में बैठक व्यवस्था की गई है तथा राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड़ एडवाइजरी का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। केंद्र निरीक्षण के दौरान विद्यालय कें डॉ चंद्रभान, महेंद्र मोहता तथा भुवनेश कुमार सांखला उपस्थित रहे।

]]>
सचिव बिश्नोइ ने किया मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण https://vinayexpress.in/2022/03/22/secretary-bishnoi-inspected-the-mentally-retarded-rehabilitation-home/ Tue, 22 Mar 2022 14:03:01 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26211 विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार बिश्नोई ने सवेरा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह तथा आश्रय गृह एवं समग्र विकास समिति द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया। सचिव ने इन गृहों में रह रहे बालकों को संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया व दस्तावेजात का निरीक्षण किया तथा आवासीय बालकों से बातचीत की व संबंधित को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इसके अतिरिक्त उन्होंने संस्था प्रभारियों को कोविड-19 की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स की पालना जारी रखने बाबत् निर्देशित किया।

]]>