js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर/अलवर। एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई द्वारा आज रविवार को कार्यवाही करते हुये रमेश सिंह सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को रेल्वे के लगभग 15-15 करोड़ के दो वर्क आॅर्डर प्राप्त हुये थे, जिनके बकाया बिल भुगतान की एवज में रमेश सिंह सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री महेन्द्र मीणा एवं उनकी टीम द्वारा रामगढ़ अलवर मे ट्रेप कार्यवाही करते हुए रमेश सिंह पुत्र श्री प्रताप नारायण सिंह निवास निवासी 4035, रणजीत होटल के सामने, आगरा केन्ट, जिला आगरा उत्तरप्रदेश हाल सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर 1064 एवं वाॅट्सएप हेल्पलाइन नं. 94135-02834 पर 24 7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू इकाई द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की चूरू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई की मृत्यु पर श्रम विभाग से मिलने वाले 5 लाख रुपये के क्लेम आवेदन को स्वीकृत कराने की एवज में विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू द्वारा मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम
विभाग चूरू के माध्यम से परिवादी से एक लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी चूरू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार स्वामी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री शब्बीर खान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ पुत्र श्री कुरेड़ खान कायमखानी निवासी आथूणा मोहल्ला, चूरू हाल चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत राशि के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू की भूमिका की विस्तृत जाँच जारी है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि
एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध
भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर-तृतीय इकाई द्वारा शुक्रवार को अजमेर में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से कुल 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उक्त प्रकरण में आज ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल (प्राईवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार किया है। ए.सी.बी. द्वारा आरोपी सज्जनसिंह गुर्जर को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां ए.सी.बी. के अनुरोध पर न्यायालय द्वारा आरोपी का 14 जुलाई तक का रिमांड स्वीकृत किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर-तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आर.ए.एस.प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 25 लाख रुपये रिश्वत राशि मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी जयपुर-तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर दिनांक 9-7-2021 को उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सज्जन िंसंह गुर्जर पुत्र श्री कैलाश िंसंह गुर्जर निवासी ग्राम सुनगाड़ी, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा हाल कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आज उक्त प्रकरण में ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल पुत्र श्री तेजसिंह गुर्जर निवासी ग्राम पोस्ट नारायणपुरा, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा (प्राईवेट व्यक्ति) को भी गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा 14 जुलाई तक पी.सी. रिमांड पर आरोपियों को ए.सी.बी. को सौंपा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीमों द्वारा गहन पूछताछ जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं ॅींजेंचच हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24’7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>