js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये मानसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी लाईसेंसी शराब की दूकान की ब्रांच चलाने की अनुमति देने की एवज में मानसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी द्वारा मासिक बन्धी के रूप में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोलाराम यादव के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती दीपिका राठौड़ एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये मानसिंह पुत्र श्री रामकिशन जाट निवासी मकान नं. 627-सी, जयहिन्द नगर, थाना बोरखेड़ा, जिला कोटा हाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ड़ाबी, जिला बूंदी को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से मासिक बन्धी के रूप में 40 हजार रुपये एवं एक पेटी शराब की भी डिमांड की थी।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सा ेनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) को चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर के लिये परिवादी से 28 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी ब्रीक्स इन्टरलॉकिंग फैक्ट्री एसटीपी कनेक्शन 15 एचपी की फाइल को स्वीकृत करने की एवज में चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर द्वारा अपने दलाल ठेकेदार कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल पुत्र उदाराम माली निवासी राजेन्द्र नगर, जालोर हाल ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 28 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में चतरसिंह मीणा पुत्र प्यारेलाल मीणा निवासी ग्राम उल्लूपुरा, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर हाल निवासी अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा बुधवार देर रात पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये जोगाराम सारण हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर को दो अन्य व्यक्तियों के साथ 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को जरिये सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बोलेरो कार से आर.ए.एस. परीक्षा-2018 की परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के परितोष में भारी धनराशि का लेनदेन करने जा रहे हैं। जिस पर एसीबी जोधपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में आसूचना का सत्यापन किया जाकर दिनांक 28-7-2021 को उनकी टीम द्वारा पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये 1-जोगाराम पुत्र श्री हनुमानाराम सारण निवासी भूरटिया, पं.स. बाड़मेर, जिला बाडमेर हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर 2-ठाकराराम पुत्र श्री मूलाराम सारण निवासी रामनगर, रिको एरिया बाड़मेर हाल संचालक मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रिको बाड़मेर व 3-किशनाराम पुत्र उगमाराम जाट निवासी बासनी तम्बोलिया, जोधपुर को 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीम द्वारा गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में रिश्वत राशि की मांग किशनाराम (दलाल) द्वारा ठाकराराम से उसके निकट परिजन को साक्षात्कार में अधिक अंक देने के लिये, जोगाराम प्रिंसिपल के मार्फत की जा रही थी। जोगाराम राजकीय सेवा में है तथा दोनों अन्य प्राईवेट व्यक्ति हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य या कर्मचारी की कोई भूमिका होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सघन अनुसंधान उपमहानिरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी जोधापुर के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा
है।

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि बेटियां हमारा मान हैं, इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन दें। मातृशक्ति के अधिकारों के संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक करें और उनका हर कदम पर सम्मान करें। जिला कलक्टर ने यह बात मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही।
महिला अधिकारिता विभाग, भारत स्काउट गाइड व एन.सी.सी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यहां मौजूद बालिकाओं व मातृशक्ति तथा विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति और बेटियों के सम्मान की जहां भी बात जाएं और आगे आकर सहभागी बनें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति हासिल करने वाली नागौर की बेटियों व महिला शक्ति से बात कर उनकी ऑनलाइन मोटिवेशनल वेबिनार करवाई जाए। खेल, शिक्षा, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली नागौर की बेटियों के बारे में सफलता की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करें ताकि लोगों को इनके बारे में अधिकाधिक जानकारी मिल सके और नई पीढ़ी प्रेरणा लें। जिला कलक्टर ने रैली में शामिल भारत स्काउट एवं गाइड तथा एन.सी.सी की छात्राओं से कहा कि वे जिस भी विधा में आगे बढ़ना चाहती है, उसमें पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करें, सरकारी स्तर पर किसी भी सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत रहेगी तो जिला प्रशासन उनका हर संभव सहयोग करेगा।

जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने छात्राओं व महिला शक्ति से कहा कि वर्तमान दौर में बालिका शिक्षा के साथ-साथ अब तक शिक्षा से वंचित महिलाओं को भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अपने अधिकारों के प्रति बालिकाएं और महिलाएं सजग रहें, पुलिस उनके सम्मान की रक्षा खातिर सदैव तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से कहा कि कोई भी कार्य करें, जीवन में लक्ष्य बनाकर करें, सकारात्मक प्रयासों से सफलता निश्चित मिलेगी। धनकड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में विशेषकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण में पुलिस अपना पूरा सहयोग देने का तैयार है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2021 मनाने की मूल भावना बालिकाओं और मातृशक्ति को उनके अधिकारों व हितों के प्रति जागरूक करना ही है। बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ की मूल भावना को यदि हम गांव-ढाणी तक रहने वाले आम आदमी में आत्मसात कराने में सफल रहें तो हर समाज का सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान होगा।
प्रेरणादायी उद्बोधन के बाद जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की साइकिल व वाहन रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी, भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ अशफाक पंवार, सीओ मीनाक्षी भाटी, एनसीसी ऑफिसर प्रेमसिंह बुगासरा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपिडेमियोलॉजिस्ट साकिर खान संरक्षण अधिकारी राकेश सिरोही आदि मौजूद रहे।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ वाहन रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर सर्किट हाउस, पशु प्रदर्शनी स्थल, मानासर, बी.आर. मिर्धा कॉलेज, अजमेरी गेट, गांधी चौक, किले की ढाल व नकास दरवाजा तथा स्टेशन चौराहा होते हुए पुराना अस्पताल के सामने स्थित भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यालय तक पहुंच सम्पन्न हुई।

]]>