Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Jagrat Jaipur campaign – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 21 Apr 2022 11:03:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जाग्रत जयपुर‘ अभियान का हुआ शुभारंभ : जिला कलक्टर राजन विशाल ने किया जिंगल और लोगो का लोकार्पण https://vinayexpress.in/2022/04/21/jagrat-jaipur-campaign-launched/ Thu, 21 Apr 2022 11:03:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29390 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल और जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जाग्रत जयपुर अभियान का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर श्री विशाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निषेध जागरूकता के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार जिंगल और जयपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयार लोगो का विमोचन किया।

श्री विशाल ने बताया है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को निषेध करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं (सिंगल यूज प्लास्टिक) के विनिर्माण आयात, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई से निषेध किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि 5 ई (Education, Engagement, Enablement, Evidence & Encouragement और Enforcement पर इस अभियान को चलाया जायेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिये समझाइष की जायेगी, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिये शिक्षित किया जायेगा। लोगों को ही आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐस प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते है। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दी जाने प्लास्टिक ही सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कहते है। प्लास्टिक की थैलियॉ, प्याले, प्लेट, स्ट्रा और कुछ पाउच आदि सिंगल यूज प्लास्टिक का उदाहरण है।

श्री विशाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है कि जो संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त हो गये है, उनको मंडल द्वारा सत्यापन उपरान्त प्रमाण पत्र दिया जाए। इस पहल से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोग इस अभियान में बढ़चढकर भाग भी लेगे।

जयपुर नगर निगम के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान एक अभिनव पहल है। नगर निगम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निषेध लगवाने में भूमिका निभायेगा। सभी को मिलजुलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। समन्वित प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकेंगा।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह चारण ने किया। समारोह में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, जिला परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

]]>