Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
jaipur news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 21 Aug 2024 14:15:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 तीन रोट्रेक्ट क्लब का एक साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित https://vinayexpress.in/2024/08/21/bkn-9381/ Wed, 21 Aug 2024 14:15:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=87688

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर के रोटरी भवन में रविवार को एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ। पहली बार थार, आरएनबी और मरुधरा ये तीनों रोट्रेक्ट क्लबों ने एक साथ शपथ ग्रहण समारोह मनाया। इस समारोह में तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ग्वालियर से पधारे 3053 के डीआरआर पवित्र तिवाड़ी ने शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा: अध्यक्ष – रमाशंकर कल्ला, सचिव – यादवेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष – शिवम आचार्य

रोट्रेक्ट क्लब थार: अध्यक्ष – अभिमन्यु जाजड़ा, सचिव – प्रेरणा लुनिया, कोषाध्यक्ष – प्रदीप अग्रवाल

रोट्रेक्ट क्लब आरएनबी यूनिवर्सिटी: अध्यक्ष – दर्शन भंसाली, सचिव – धीरज लालानी, कोषाध्यक्ष – कुनाल सुराणा

समारोह में विशेष उपस्थिति:

समारोह के मुख्यातिथि महावीर रांका ने तीनों क्लबों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपील की कि वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही, पी डी आर आर सुरेंद्र जोशी, गौरव मूंधड़ा और कौशल साहू ने नए सदस्यों को आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।इस समारोह में पवन व्यास, लोकेश नारायण पुरोहित, मनीष, मोनू, महेश, चंद्रेश पारीक डॉ अमित पुरोहित ,गोपाल ओझा व पवन राठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और सभी ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

]]>
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी निभा रही अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत https://vinayexpress.in/2022/10/04/acb-playing-an-important-role-against-corruption/ Tue, 04 Oct 2022 17:42:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=45754 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सरकार द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर सख्त निर्णय लिये जा रहे हैं। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
श्री गहलोत मंगलवार शाम झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी की कार्यशैली की सराहना देशभर में हो रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एसीबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘सजग ग्राम’ व ‘एसीबी आपके द्वार’ की पहुंच बढ़ाने व अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए लोक अभियोजक संवर्ग के सदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे लम्बित प्रकरणों का भी निस्तारण शीघ्र हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।
1064 हैल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
श्री गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एसीबी की हैल्पलाइन 1064 एवं वॉट्सऐप नम्बर 94135-02834 के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सरकारी कार्यालयों में इस हैल्पलाइन की जानकारी देने वाले पोस्टर चस्पा किए जाएं तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एसीबी हैल्पलाइन पर आय से अधिक सम्पत्ति, पद के दुरूपयोग तथा रिश्वत संबंधी कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत वर्ष 2022 में अब तक 392 प्रकरण पंजीकृत किये गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2021 में 375 तथा वर्ष 2020 में 221 रहा। न्यायालय तथा मुख्यालय स्तर पर निस्तारित प्रकरणों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
एसीबी महानिदेशक श्री बी.एल. सोनी ने ब्यूरो की योजनाओं, कार्यप्रणाली, प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, एसीबी उपमहानिरीक्षक प्रथम श्री विष्णु कांत, उपमहानिरीक्षक तृतीय श्री कालूराम रावत, एसपी मुख्यालय श्री योगेश दाधीच व ब्यूरो के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
बुधवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला https://vinayexpress.in/2022/07/12/on-wednesday-education-minister-dr-kalla/ Tue, 12 Jul 2022 13:12:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39102 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला बुधवार प्रातः 7.25 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

]]>
फ़्लैश एंटरटेनमेंट ‘वेव 2022’ में थिरके बच्चे https://vinayexpress.in/2022/07/11/kids-dance-in-flash-entertainment-wave-2022/ Mon, 11 Jul 2022 15:33:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39091 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। बॉलीवुड, फोक व हिप होप जैसे डांस फॉर्म में बच्चो ने अपनी अद्भुत नृत्य कौशल का शानदार प्रद्रशन किया, जिसे देख रविंद्र मंच का पूरा मिनी ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। मौका था फ़्लैश एंटरटेनमेंट द्वारा एनुअल डांस शो ‘वेव 2022’ का।

फ़्लैश एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विकास कल्ला ने बताया कि इस शो का मकसद बच्चों में छिपे डांस टैलेंट को बाहर निकलना है। इस एनुअल डांस शो में 30 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर थिएटर आर्टिस्ट श्यामसुंदर सर्राफ, आई साहब पिक्चर्स के फाउन्डर डायरेक्टर रुस्तम बोड़ा, चोकोहोम धर्मेंद्र एवं प्रिंट एंड डिज़ाइन के डायरेक्टर विमल चंद्र रहे। डांस शो का संचालन आरजे गौरव आसुदानी ने किया |

]]>
जाग्रत जयपुर‘ अभियान का हुआ शुभारंभ : जिला कलक्टर राजन विशाल ने किया जिंगल और लोगो का लोकार्पण https://vinayexpress.in/2022/04/21/jagrat-jaipur-campaign-launched/ Thu, 21 Apr 2022 11:03:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29390 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल और जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जाग्रत जयपुर अभियान का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर श्री विशाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निषेध जागरूकता के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार जिंगल और जयपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयार लोगो का विमोचन किया।

श्री विशाल ने बताया है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को निषेध करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं (सिंगल यूज प्लास्टिक) के विनिर्माण आयात, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई से निषेध किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि 5 ई (Education, Engagement, Enablement, Evidence & Encouragement और Enforcement पर इस अभियान को चलाया जायेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिये समझाइष की जायेगी, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिये शिक्षित किया जायेगा। लोगों को ही आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐस प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते है। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दी जाने प्लास्टिक ही सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कहते है। प्लास्टिक की थैलियॉ, प्याले, प्लेट, स्ट्रा और कुछ पाउच आदि सिंगल यूज प्लास्टिक का उदाहरण है।

श्री विशाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है कि जो संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त हो गये है, उनको मंडल द्वारा सत्यापन उपरान्त प्रमाण पत्र दिया जाए। इस पहल से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोग इस अभियान में बढ़चढकर भाग भी लेगे।

जयपुर नगर निगम के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान एक अभिनव पहल है। नगर निगम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निषेध लगवाने में भूमिका निभायेगा। सभी को मिलजुलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। समन्वित प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकेंगा।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह चारण ने किया। समारोह में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, जिला परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

]]>
एससी एवं ओबीसी विकास कोष के गठन को मंजूरी https://vinayexpress.in/2021/10/04/jaipur-377/ Mon, 04 Oct 2021 10:54:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16133 विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने समावेशी विकास के लिए अनुसूचित जाति विकास कोष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास कोष के गठन को मंजूरी दी है।
इस कोष से अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बने छात्रावासों का एवं आवासीय विद्यालयों का आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, उनमें सुविधाओं के विकास, खेलकूद सामग्री एवं कम्प्यूटर उपलब्ध कराने, इन वगोर्ं के युवाओं को रोजगारपरक कार्यों हेतु औजार खरीदने के लिए 5 हजार रूपए प्रति व्यक्ति सहायता जैसे कार्य हो सकेंगे।

वाल्मिकी कोष से 5 करोड़ 57 लाख रूपए व्यय करने को मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वाल्मिकी समाज के बच्चों एवं युवाओं को आगे बढ़ने के उचित अवसर उपलब्ध करवाने की दृष्टि से गठित वाल्मिकी कोष से 5 करोड़ 57 लाख रूपए व्यय करने को मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे वाल्मिकी समाज के छात्रावासों के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, सफाई के पेशे में लगे लोगों के बच्चों को मैरिट के आधार पर अतिरिक्त 5 हजार रूपए की वार्षिक वित्तीय सहायता, रोजगारपरक कार्यों हेतु औजार खरीदने के लिए 5 हजार रूपए प्रति व्यक्ति सहायता जैसे कार्य हो सकेंगे।
]]>
बाड़मेर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/13/bkn-1445/ Mon, 13 Sep 2021 17:56:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14619 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बाड़मेर इकाई द्वारा आज पचपदरा, बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नामान्तरण खोलने की एवज में सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी की बाड़मेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मुकनदान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल पुत्र श्री दुर्गाराम निवासी गांव मलवा गोयलान, तहसील गीड़ा, जिला बाड़मेर हाल निवासी सिटी लाईट हास्पिटल के पास, बालोतरा, बाड़मेर हाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानां की तलाशी जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
बिजली चोरी के मामले में तकनीकी सहायक निलम्बित https://vinayexpress.in/2021/09/07/jaipur-312/ Tue, 07 Sep 2021 13:36:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14066 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। बिजली चोरी के मामले में प्रत्यक्ष रुप से दोषी पाए जाने पर सहायक अभियन्ता-सुधार षष्ठम, जयपुर डिस्कॉम, जयपुर के कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक -द्वितीय श्री कैलाश चन्द बैरवा को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है एवं श्री कैलाश चन्द बैरवा के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा ने बताया कि सतर्कता जांच के दौरान तकनीकी सहायक श्री कैलाश चन्द बैरवा को एल टी पोल से अवैद्य आर्मड केबल डाल कर सीधे एमसीबी बॉक्स में जोड़ कर बिजली चोरी करते हुए पाया गया था, जिसकी वीसीआर डिस्कॉम के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा भरी गई थी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी डिस्कॉम का कोई भी कर्मचारी बिजली चोरी के मामलों में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
निलम्बन काल में श्री कैलाश चन्द बैरवा का मुख्यालय अधीक्षण अभियन्ता- पवस, जयपुर डिस्कॉम, भरतपुर के अधीन रहेगा।
]]>
सिरोही में रीको का वरिष्ठ सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/08/02/acb-news-jaipur-3/ Mon, 02 Aug 2021 17:32:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11866 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके तथा उसके परिचित के औद्योगिक भूखण्ड की लीज डीड जारी करने की एवज में जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही द्वारा दोनों प्रकरणों के 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण िंसंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये जलील खान पुत्र श्री जान मोहम्मद निवासी अजयपुरा, सिरोही रोड़, पिण्डवाड़ा, तहसील पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही हाल वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील
की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप
हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सभी कार्यालयों का 5 एवं 6 अगस्त को होगा निरीक्षण  https://vinayexpress.in/2021/08/02/sje-dept-news-raj/ Mon, 02 Aug 2021 16:36:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11853 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को यहां अंबेडकर भवन स्थित निदेशालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता, अनुजा निगम और विशेष योग्यजन से सम्बंधित योजनाओं की जिला स्तरीय क्रियान्वयन  की वीडियो कॉन्फ्रेंस से  समीक्षा की।
डॉ. समित शर्मा : शासन सचिव -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
डॉ. शर्मा ने  समय पर लोक सेवा प्रदायगी, सेवा उपलब्धता की पारदर्शी जानकारी, समय पालन,कार्यालय समय में उपस्थिति, जीरो भ्रष्टाचार और शून्य लंबित प्रकरण को अच्छे शासन का आधार बताया और सभी को इसकी पालना की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में एक माह से भी कम समय में 133 अनाथ बालकों 5064 विधवा महिलाओं और 3823 विधवा महिलाओं के बच्चों सहित 9020 कोरोना प्रभावितों को लाभान्वित करने पर अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने सान्याअवि,बाल अधिकारिता और विशेष योग्यजन निदेशालय की सभी संस्थाओं यथा नारी निकेतन, वृद्ध आश्रम, स्कूलों, बाल आश्रय स्थलों आदि और समस्त कार्यालयों का 5 एवं 6 अगस्त को सुधारात्मक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने 31 जुलाई 2021 तक की प्रगति के आधार पर विभिन्न जिलों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करते हुए  विभाग के 21 जिलों को आउटस्टेंडिंग परफॉमेर्ंस एवं ए प्लस ग्रेडिंग  प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही सभी जिलों के मासिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने  आशा व्यक्त की कि जिन योजनाओं में और सुधार की आवश्यकता है उस पर सभी और अधिक ध्यान देंगे ।
उन्होंने समाज सेवी लोगों को विभिन्न संस्थाओं से जोड़ते हुए  स्वतंत्रता दिवस पर उनका सम्मान करने के निर्देश सभी संस्था प्रभारियों को दिये।
शासन सचिव ने बताया कि सिलिकोसिस प्रभावितों को भी अब सान्याअवि के जिला अधिकारियों के माध्यम से ऑटो पेमेंट से भुगतान मिलेगा। इसकी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। जिला अधिकारियों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
डॉ.समित शर्मा ने बाल अधिकारिता के तहत विधि से संघर्षरत बच्चों को ओपन स्कूल से जोड़कर उनको शिक्षा देने और इस आधार पर उनके कौशल विकास के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक में  सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी , ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी,  प्रधानाध्यापक , विभिन्न गृहों के प्रभारी और छात्रावास अधीक्षक भी उपस्थित थे।
]]>