Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
jaipur samachar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 11 Jul 2022 15:33:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 फ़्लैश एंटरटेनमेंट ‘वेव 2022’ में थिरके बच्चे https://vinayexpress.in/2022/07/11/kids-dance-in-flash-entertainment-wave-2022/ Mon, 11 Jul 2022 15:33:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39091 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। बॉलीवुड, फोक व हिप होप जैसे डांस फॉर्म में बच्चो ने अपनी अद्भुत नृत्य कौशल का शानदार प्रद्रशन किया, जिसे देख रविंद्र मंच का पूरा मिनी ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। मौका था फ़्लैश एंटरटेनमेंट द्वारा एनुअल डांस शो ‘वेव 2022’ का।

फ़्लैश एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विकास कल्ला ने बताया कि इस शो का मकसद बच्चों में छिपे डांस टैलेंट को बाहर निकलना है। इस एनुअल डांस शो में 30 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर थिएटर आर्टिस्ट श्यामसुंदर सर्राफ, आई साहब पिक्चर्स के फाउन्डर डायरेक्टर रुस्तम बोड़ा, चोकोहोम धर्मेंद्र एवं प्रिंट एंड डिज़ाइन के डायरेक्टर विमल चंद्र रहे। डांस शो का संचालन आरजे गौरव आसुदानी ने किया |

]]>
जाग्रत जयपुर‘ अभियान का हुआ शुभारंभ : जिला कलक्टर राजन विशाल ने किया जिंगल और लोगो का लोकार्पण https://vinayexpress.in/2022/04/21/jagrat-jaipur-campaign-launched/ Thu, 21 Apr 2022 11:03:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29390 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल और जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जाग्रत जयपुर अभियान का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर श्री विशाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निषेध जागरूकता के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार जिंगल और जयपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयार लोगो का विमोचन किया।

श्री विशाल ने बताया है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को निषेध करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं (सिंगल यूज प्लास्टिक) के विनिर्माण आयात, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई से निषेध किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि 5 ई (Education, Engagement, Enablement, Evidence & Encouragement और Enforcement पर इस अभियान को चलाया जायेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिये समझाइष की जायेगी, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिये शिक्षित किया जायेगा। लोगों को ही आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐस प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते है। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दी जाने प्लास्टिक ही सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कहते है। प्लास्टिक की थैलियॉ, प्याले, प्लेट, स्ट्रा और कुछ पाउच आदि सिंगल यूज प्लास्टिक का उदाहरण है।

श्री विशाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है कि जो संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त हो गये है, उनको मंडल द्वारा सत्यापन उपरान्त प्रमाण पत्र दिया जाए। इस पहल से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोग इस अभियान में बढ़चढकर भाग भी लेगे।

जयपुर नगर निगम के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान एक अभिनव पहल है। नगर निगम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निषेध लगवाने में भूमिका निभायेगा। सभी को मिलजुलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। समन्वित प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकेंगा।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह चारण ने किया। समारोह में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, जिला परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

]]>
प्रदेश में रोजगार की दिशा में सीएम गहलोत के महत्वपूर्ण निर्णय: मंडी समितियों में कनिष्ठ लिपिक के 511 पदों ओर सूचना सहायक के 253 पद भर्ती शीघ्र https://vinayexpress.in/2021/01/04/jaipur-news-4/ Mon, 04 Jan 2021 10:46:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2391 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती एवं नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में कनिष्ठ लिपिक के 511 रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी प्रदान की है। साथ ही उन्होंने मण्डी समितियों में सूचना सहायक के 253 नए पद सृजित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है।

राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि प्रोत्साहन नीति, 2019, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं ई-नाम जैसी योजनाओं के संचालन के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी रखने वाले कार्मिकों की आवश्यकता है। इसे देखते हुए श्री गहलोत ने कृषि उपज मण्डी समितियों में सूचना सहायकों के 253 नए पद सृजित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसके साथ ही कनिष्ठ लिपिक के 511 रिक्त पदों पर भर्ती होने से मण्डी समितियों में कार्य सम्पादन में आसानी होगी।

विशिष्ट न्यायालयों में 6 विभिन्न पदों के सृजन को मंजूरी

गहलोत ने विशिष्ट न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत सृजित विशेष न्यायालय संख्या 4 जयपुर एवं विशिष्ट न्यायालय संख्या 1 जोधपुर में अभियोजन पैरवी के लिए 6 विभिन्न पदों के सृजन को मंजूरी दी है। नवसृजित पदों में सहायक निदेशक अभियोजन के 2, कनिष्ठ सहायक के 2 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2 पद शामिल हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवाएं सेवानिवृत्तध्रेक्सको के माध्यम से ली जाएगी। नए पदों के सृजन से इन न्यायालयों में भ्रष्टाचार के प्रकरणों में प्रभावी अभियोजन पैरवी में मदद मिलेगी।

वाहन चालक के 5 पद स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने जैसलमेर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं बालोतरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालयों के लिए एक-एक कुल 5 वाहन चालक के पदों के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>