js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170जिला कलक्टर श्री मेहता को यह अवार्ड जैसलमेर जिला कलक्टर के पद पर रहते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के बेहतर डेवलपमेंट व क्रियान्विति को लेकर किये गए प्रयासों के लिए दिया जाएगा ।
श्री मेहता को यह अवार्ड जयपुर में 19-20 अगस्त को आयोजित हो रहे ‘राजस्थान डिजीफेस्ट’ में 20 अगस्त शनिवार को दिया जाएगा ।
]]>
विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें, जिससे लक्षित वर्ग को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पहली बार यह बोर्ड गठित किया गया है, ऐसे में इस बोर्ड के सदस्यों पर बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं आगामी बैठकों के लिए चर्चा भी की।










डेल्फिक कॉउन्सिल ऑफ राजस्थान द्वारा हर शनिवार को आयोजित होने वाली डेल्फिक डायलाग श्रृंखला में इस शनिवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर दर्शकों को तकनीक के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा के साथ-साथ साबरमती आश्रम का वर्चुअल टूर भी करवाया जाएगा। साबरमती आश्रम में आईटी विभाग के प्रमुख विराट कोठारी चर्चा के मुख्य सूत्रधार होंगे तथा फ़ुरक़ान खान इस बातचीत में शामिल होंगे।

डेल्फिक कॉउन्सिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष और वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और गांधीजी के संघर्ष में साबरमती आश्रम का बड़ा महत्व है। बल्कि गांधीवादी विचारकों के लिये तो ये आश्रम तीर्थ जैसा है। ये वही आश्रम है, जहां से गांधीजी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी और प्रण किया था कि वे अब साबरमती आश्रम तब ही लौटेंगे, जब भारत को आज़ादी मिल जाएगी। भारत को आज़ादी तो मिल गई लेकिन गांधी जी यहां फिर नहीं आ पाये ।

श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि जब तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर लगी समस्त पाबंदियां हट नहीं जातीं, तब तक डेल्फिक डॉयलॉग श्रृंखला के अंतर्गत संस्कृति और धरोहर संरक्षण के विभिन्न आयामों पर ऑनलाइन चर्चा और प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा ।

इसी क्रम में डेल्फिक और राजस्थान वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फोटो प्रतियोगिता ‘टेक अ डेल्फी’ का आयोजन भी किया गया है। इसके तहत इको टूरिज्म के किसी भी पसंदीदा स्थल पर अपनी सेल्फी लेकर शेयर करने पर आकर्षक पुरस्कारों का प्रावधान है। इच्छुक उत्साही अपनी प्रविष्ट 31 अक्टूबर तक शेयर कर सकते हैं।

श्रीमती गुहा ने बताया कि डेल्फी आंदोलन एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन है, जिसके अंतर्गत संस्कृति से जुड़े सभी पहलुओं के संरक्षण के साथ-साथ मानव जाति की एकता और मानवीय मूल्यों की सर्वोपरिता पर ज़ोर दिया जा रहा है ।





डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे देश में भारत-रत्न एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती को ‘अभियंता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया जी देश के सच्चे सपूत और एक महान इंजीनियर थे। उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अदभुत कौशल के दम पर देश के विकास और नवनिर्माण में अविस्मरणीय योगदान देते हुए अमिट छाप छोड़ी।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग एक ऐसा पेशा है जो अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र में खुद के तकनीकी कौशल और क्षमताओं के दम पर मानवीय विकास के नए आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। अपने कर्म क्षेत्र में समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से योगदान देने वाले इंजीनियर्स सदैव प्रगति के नए प्रतिमान कायम कर जीवन में सफलता के नए सोपान तय करते हैं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि इस खास मौके पर सभी इंजीनियर्स देश और प्रदेश की तरक्की में पूरी शिद्दत से भूमिका निभाने का संकल्प लें।



]]>


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा बुधवार देर रात पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये जोगाराम सारण हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर को दो अन्य व्यक्तियों के साथ 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को जरिये सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बोलेरो कार से आर.ए.एस. परीक्षा-2018 की परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के परितोष में भारी धनराशि का लेनदेन करने जा रहे हैं। जिस पर एसीबी जोधपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में आसूचना का सत्यापन किया जाकर दिनांक 28-7-2021 को उनकी टीम द्वारा पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर पर आकस्मिक चैंकिग करते हुये 1-जोगाराम पुत्र श्री हनुमानाराम सारण निवासी भूरटिया, पं.स. बाड़मेर, जिला बाडमेर हाल प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पनावड़ा, पं.स. बायतु जिला बाड़मेर 2-ठाकराराम पुत्र श्री मूलाराम सारण निवासी रामनगर, रिको एरिया बाड़मेर हाल संचालक मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रिको बाड़मेर व 3-किशनाराम पुत्र उगमाराम जाट निवासी बासनी तम्बोलिया, जोधपुर को 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीम द्वारा गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में रिश्वत राशि की मांग किशनाराम (दलाल) द्वारा ठाकराराम से उसके निकट परिजन को साक्षात्कार में अधिक अंक देने के लिये, जोगाराम प्रिंसिपल के मार्फत की जा रही थी। जोगाराम राजकीय सेवा में है तथा दोनों अन्य प्राईवेट व्यक्ति हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य या कर्मचारी की कोई भूमिका होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सघन अनुसंधान उपमहानिरीक्षक पुलिस, ए.सी.बी जोधापुर के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा
है।

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>