Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
jaisalmar news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 05 Aug 2021 14:35:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर आशीष मोदी ने किया ग्राम्यांचलों का दौरा : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा टीकाकरण गतिविधियों का किया औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/08/05/jaisalmar-2/ Thu, 05 Aug 2021 14:34:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11980 ग्राम्य सेवाओं को मजबूती देने के निर्देश दिए

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को जिले का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) की गतिविधियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों और आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया, इनकी तमाम सेवाओं, सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली और ग्रामीणों से इन संस्थानों के कार्यकलापों का फीडबेक लिया।

जिला कलक्टर के दौरे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू, महिला एव बाल विकास विभाग के उप निदेशक सुभाष विश्नोई, जिला समन्वयक परमसुख सैनी सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।

जिला कलक्टर ने अमरसागर में उपस्वास्थ्य केन्द्र तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र में उन्होंने प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य कक्षों एवं परिसरों का अवलोकन किया और वहां उपस्थित ग्रामीणों से दोनों केन्द्रों की सेवाओं के बारे में फीडबेक लिया।

जिला कलक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण सहित क्षेत्र में वैक्सीनेशन की स्थिति, क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं के लिए दिए जा रहे परामर्श, चिकित्सा सेवाओं आदि की जानकारी ली और इनसे संबंधित पंजिकाओं तथा चाटर््स आदि का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने इन सरकारी संस्थानों के प्रभारी एवं कार्मिकों से उनकी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी ली और इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति गंभीर रहने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि गंभीर बीमारियों की स्थिति में बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जोड़कर ईलाज कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जिला कलक्टर मोदी ने रूपसी में आंगनवाड़ी केन्द्र -प्रथम का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां उपस्थित प्रसूताओं व गर्भवती माताओं से बातचीत की।

रिकार्ड हमेशा अपडेट रहना चाहिए

छत्रैल में आंगनवाड़ी केन्द्र निरीक्षण के दौरान जरूरी पंजिकाओं में अद्यतन जानकारी अंकित नहीं होने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि रिकार्ड संधारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर एन्ट्री और रिकार्ड को अपडेट रखने के बारे में सभी स्तरों पर पाबंद किया जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर निरीक्षण गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाए और सभी जरूरी रिकार्ड्स व प्रविष्टियों की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए।  उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी निरीक्षणों में ऎसी स्थिति सामने आने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह दिए निर्देश

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेवाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने, संसाधनों और सेवाओं की उपलब्धता एवं विस्तार, सभी जरूरी रिकार्ड्स को अद्यतन बनाए रखने, पात्र जनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने में विलम्ब न करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या में अभिवृृद्धि के लिए ठोस प्रयास करें और इसमें चिकित्सा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समन्वय के साथ काम करते हुए परिणाम दर्शाएं।

उन्होंने कहा कि जरूरी उपकरणों का पूरा-पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा जहां कहीं कोई कमी हो, उसे तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने सभी उपकरणों को देखा तथा इनकी क्रियाविधि के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने टीकाकरण प्रगति के साथ ही एमसीएचएन डे की गतिविधियों, वैक्सीनेशन आदि के बारे में भी चर्चा की।

]]>
ऊर्जा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. कल्ला लेगें पानी-बिजली संबंधी बैठक https://vinayexpress.in/2021/06/09/jaisalmer-153/ Wed, 09 Jun 2021 14:54:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=9983 विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य एवं पुरातत्व मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला की अध्यक्षता में पानी-बिजली के साथ ही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक गुरुवार, 10 जून को प्रातः 11 बजे कलक्ट्री सभाकक्ष में रखी गई हैं।

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग की अपडेट सूचना के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होवे।

]]>
एनएसयूआई ने मनाई अम्बेड़कर जयंती https://vinayexpress.in/2021/04/14/jaisalmer-49/ Wed, 14 Apr 2021 10:28:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=6409   विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर l  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज 130वीं भीमराव अम्बेड़कर जयंती को राजकीय महाविद्यालय भणियाणा में  भीमराव अम्बेड़कर की पुष्प अर्पित करके जयंती मनाई गई इस अवसर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव भोम सिंह भणियाणा ने बताया कि   बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अम्बेडकर संविधान सभा के प्रारुप समिति के अध्यक्ष व संविधान निर्माता भी  थे। बाबा साहब ने दलितों, गरीबों, पिछड़ो को उपर उठाने के लिए भरकस प्रयत्न किया व उन्होने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के  नरपत सिंह, रूपेंद्र परिहार , लकी अंबेडकर,  भोमराज पवार दॉतल , जेठाराम पवार  जगदीश सेजू भणियाणा गणेश सेजू,

छात्र प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ,महादेव सिंह ,गजेन्द्र सिंह, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे!

]]>
जैसलमेर ने लगाई एक और छलांग सुशासन को किया साकार https://vinayexpress.in/2021/04/01/jaisalmer-25/ Thu, 01 Apr 2021 13:07:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5601 310 कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर 15 करोड़ 96 लाख भुगतान राशि जारी राज्य भर में कायम किया रिकार्ड जिला कलक्टर आशीष मोदी ने माउस क्लिक कर जारी किया भुगतान

विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। लोक कल्याण की गतिविधियों और सामुदायिक विकास के नवाचारों की श्रृंखला में जैसलमेर जिले ने सुशासन को साकार करते हुए एक और छलांग लगाई है। जिला कलक्टर आशीष मोदी की पहल तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास तथा विभागीय कार्मिकों की दिन-रात की गई मेहनत ने जैसलमेर जिले को यह गौरव प्रदान किया है।

राजस्थान भर में जैसलमेर पहला जिला होने का गर्व प्राप्त हो चुका है जहाँ बीमा परिपक्वता अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में सेवानिवृत्त होने जा रहे राज्यकर्मियों का बीमा परिपक्व होने की स्थिति में एक ही फ्लोट में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करते हुए भुगतान की प्रक्रिया संपादित की गई।

जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने 31 मार्च को बीमा पॉलिसी परिपक्व हो जाने वाले उन सभी 310 कर्मचारियों को कुल 15 करोड़ 96 लाख रुपए धनराशि का भुगतान माउस क्लिक कर जारी किया। अब इन सभी कर्मचारियों को उनकी बीमा परिपक्वता की राशि कोषालय से सीधे उनके खातों में पहुंचा दी जाएगी।

सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास एवं सभी कार्मिकों की इस अपूर्व एवं ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सराहना की और कहा कि सुशासन के क्षेत्र में यह बेहतर और अनुकरणीय कदम है जिसका अनुकरण सभी विभागों एवं राज्यकर्मियों को करना चाहिए।

समर्पित प्रयासों से हो सका संभव

विभागीय उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने इस अवसर पर बताया कि जैसलमेर का राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभागीय कार्यालय राजस्थान के एकमात्र जिला कार्यालय की पहचान बना चुका है जिसने एक ही फ्लोट से शत-प्रतिशत बीमा परिपक्व होने वाले कर्मचारियों को भुगतान के लिए फ्लोट बनाया और समय पर भुगतान किए जाने के लिए बिल बनाया। जैसलमेर जिले के इतिहास में यह अपने आप में अपूर्व एवं पहला कदम है। इस कार्य के लिए विभागीय कार्मिकों ने लक्ष्य निर्धारित कर सम्पूर्ण निष्ठा, लगन और उत्साह से सुनियोजित रणनीति बनाकर काम किया और आशातीत सफलता पायी।

राजकीय दायित्वों को सेवा मानकर करें

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के साथ ही यह हमारा प्राथमिक फर्ज भी है कि सेवानिवृत्त होने वाले राज्यकर्मियों को उनसे संबंधित परिलाभ समय पर प्राप्त हों तथा इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़े। इस दिशा में मानवीय संवेदनाओं और राजकीय दायित्वों के प्रति समर्पित भावनाओं का प्रकटीकरण कराने वाला विभाग का यह कदम सराहनीय है।

जिला कलक्टर ने ग्रुप फोटो खिंचवाया

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जैसलमेर द्वारा अर्जित इस महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने उप निदेशक सहित तमाम स्टाफ की पीठ थपथपायी और उनके कार्यों की सराहना की। जिला कलक्टर ने इस श्रेष्ठ कार्य से अभिभूत होते हुए सभी को जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी और विभागीय स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

जिला कलक्टर ने की सराहना

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने विभाग के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास, पर्यवेक्षकों कपिल कुमार थानवी एवं वासुदेव थानवी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार पुरोहित, वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार हर्ष, सूचना सहायक नीरज कुमार मीना तथा अन्य कार्मिकों सुरेन्द्रसिंह देवड़ा, श्रवणराम, पीयूष चौधरी, प्रभु दयाल, पुखराज मीना, रामखिलाड़ी मीना, मनोज कुमार मीना, तेजाराम, स्वरूप राम आदि सभी को व्यक्तिशः बधाई दी और उनकी सेवाओं की सराहना की।

]]>
प्रभारी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने वीसी से ली समीक्षा बैठक: कहा – सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें https://vinayexpress.in/2020/05/08/drbdkalla-bikaner/ Fri, 08 May 2020 10:12:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1054 कोरोना संक्रमण से बचाव, टिड्डी नियंत्रण और पानी-बिजली प्रबन्धन पर की विस्तार से चर्चा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर/जैसलमेर । ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा जैसलमेर एवं बाड़मेर जिलों के प्रभारी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने कोरोना महामारी से बचाव तथा इससे निपटने के लिए सभी संभव उपायों को अमल में लाते हुए चौतरफा प्रयासों को आशातीत रूप से सफल बनाने का आह्वान अधिकारियों से किया है और इस दिशा में अब तक की कार्यवाही पर संतोष जताते हुए प्रशासन, पुलिस और सभी लोगों का आभार जताया है।
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने शुक्रवार को बीकानेर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र के माध्यम से बाड़मेर और जैसलमेर जिला प्रशासन के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान यह बातें कही। वीसी के माध्यम से जैसलमेर के जिला प्रभारी सचिव डाॅ. के.के. पाठक एवं बाड़मेर की जिला प्रभारी सचिव डाॅ. वीणा प्रधान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
प्रभारी मंत्री डाॅ. कल्ला ने वीसी में प्रमुख रूप से कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचावों के साथ ही पानी-बिजली, टिड्डी नियंत्राण और सम सामयिक हालातों की विस्तार से समीक्षा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जैसलमेर के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय वीसी कक्ष में जिला कलक्टर नमित मेहता के साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. किरण कंग सिद्धू, कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिवेशन विभागीय अतिरिक्त आयुक्त दुर्गेश बिस्सा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, उप निवेशन उपायुक्त देवाराम सुथार, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, नगर विकास न्यास के सचिव अनुराग भार्गव सहित पानी-बिजली, चिकितसा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
लाॅक डाउन का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो
प्रभारी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लाॅक डाउन की स्थितियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लाॅक डाउन के दौरान सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रहनी चाहिएं। इनमें फिजिकल डस्टेंसिंग( सोशल डिस्टेंसिंग) की पूरी-पूरी पालना हो। कानून व्यवस्था की पालना में इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि बहुत आवश्यक सेवाओं में किसी को रोका ना जाए, विशेषकर अगर किसी व्यक्ति को दवा या राशन आदि लेने के लिए निकलना पड़े तो उसे मानवीय आधार पर छूट प्रदान की जाए। इसी तरह अगर किसी के घर-परिवार में किसी की मृत्यु होती है और उसे बाहर जाना पड़े तो ऐसे प्रकरणों में भी व्यक्तिगत रूप से जिला कलक्टर इस विषय में छूट प्रदान करने का कार्य भी करें।
लोक जागरुकता बनाए रखें
मंत्री ने जिला कलक्टर से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के कार्य में कहीं कोई कमी नहीं आनी चाहिए। आम जन को पाबंद किया जाना जरूरी है कोविड-19 के तहत जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनकी अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, माॅस्क लगाकर चलें, अनावश्यक रूप से कहीं पर भी एकत्रित ना हो और जहां तक संभव हो सके सामाजिक कार्य अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित रखें।
रिक्त पद भरने के लिए सरकार प्रयासरत
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और जल्द ही आर.पी.एस.सी. के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर डीपीसी का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होने के साथ ही अधिकारियों की नियुक्ति के समय और जैसलमेर में अधिकारियों के पद स्थापन किए जाएंगे।
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बाड़मेर और जैसलमेर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जो रिक्त पद है, उन्हें शीघ्र भरने के लिए डीपीसी की जाएगी तथा आने वाले दिनों में पदोन्नति से वे पद भरे जाने के बाद नियुक्ति देने में पहली प्राथमिकता जैसलमेर और बाड़मेर रहेगी।
डाॅ. कल्ला ने जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता से कहा कि वर्तमान में जैसलमेर जिले में जो रिक्त पद हैं उनकी सूची बनाकर सूची में सभी विभागों के रिक्त पदों की जानकारी अंकित की जाए ताकि लाॅक डाउन के बाद पद भरने की प्रक्रिया सरकार द्वारा जब प्रारंभ की जाए तो जैसलमेर जिले में सभी पद भरे जाने के लिए राज्य सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएं।
जैसलमेर में फिलहाल स्थितियां नियंत्रण में
जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता ने जैसलमेर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ ही इससे संबंधित सभी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि जिले में कुल 35 पोजिटीव केस आए थे। इनमें से 4 को छोड़कर सभी नेगेटिव आ गए हैं जबकि मात्रा 4 जनों का ही ईलाज चल रहा है और उनके भी शीघ्र ही कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर लौटने की उम्मीद है।

bd kalla
जिला कलक्टर ने प्रभारी मंत्री को बताया कि वर्तमान में जैसलमेर में 13 पर्यटक रुके हुए हैं इनके स्वास्थ्य का परीक्षण समय-समय पर किया जा रहा है तथा सभी जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही अगर अगले कुछ दिनों में सरकार के निर्देश पर यहां हवाई यात्रा से अगर पर्यटक या अन्य प्रवासी आते हैं तो उनके लिए होटलों का चिन्हिकरण कर लिया गया है एवं उनकी जरूरत के मुताबिक सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
पानी और बिजली की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति के प्रति गंभीर रहें
ऊर्जा मंत्री ने दोनों जिलों में बरसात और ओलावृष्टि की भी जानकारी ली साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत और पानी की आपूर्ति व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चलती रहे अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो पानी के लिए पहले से ही प्लान बना कर रखें, ताकि जैसे ही कहीं दिक्कत हो तो तत्काल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र में काश्तकारों को और शहरी क्षेत्र में आम उपभोक्ताओं को बराबर होती रहे।
महानरेगा में अधिकाधिक को दें रोजगार
डाॅ. कल्ला ने जिला कलक्टर से कहा कि मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए। निजी कार्य स्वीकृत किए जाएं। ग्रेवल रोड बनाने के कार्य भी स्वीकृत करें तथा अगले 1 सप्ताह में 40 हजार लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाए। साथ ही वर्तमान में जहां मनरेगा के कार्य चल रहे हैं वहां छाया पानी आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
टिड्डी नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करें
ऊर्जा मंत्री ने जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता से जिले में टिड्डी प्रकोप व संभावित स्थितियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि टिड्डी नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन, भारत सरकार के विभाग तथा बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बातचीत कर ऐसी कार्य योजना बनाई जाए जिससे टिड्डी नियंत्रण प्रभावी तरीके से हो सके।
इस पर जिला किलक्टर नमित मेहता ने बताया कि वर्तमान में टिड्डियों को कंट्रोल कर लिया गया है और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ 2 दिन पूर्व बैठक कर ली गई थी। जिला कलक्टर ने बताया कि 1000 हेक्टेयर में टिड्डियां आई थीं जिसे कंट्रोल कर दिया गया है।
प्रभारी सचिव के.के. पाठक ने जैसलमेर जिले की वर्तमान स्थितियों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कानून व्यवस्था की दी जानकारी
जैसलमेर की जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. किरण कंग सिद्धू ने जिले में लाॅकडाउन की स्थिति में कानून व्यवस्था के बारे में भी बताया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>