js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170जिला मजिस्ट्रेट डाबी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट जैसलमेर, पोकरण,फतेहगढ,भणियांणा को उनसे संबंधित सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र के लिए, तहसीलदार जैसलमेर को जैसलमेर शहर, तहसीलदार सम को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सम, नायब तहसीलदार जैसलमेर को मोहनगढ कस्बा, नायब तहसीलदार सम को चांधन कस्बा, तहसीलदार पोकरण को लाठी कस्बा, तहसीलदार फतेहगढ को देवीकोट कस्बा, तहसीलदार भणियांणा को संपूर्ण तहसील क्षेत्र फलसूण्ड के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार संबंधित कार्यालक मजिस्टेªट अपने स्तर के पुलिस अधिकारी से समन्वय कर दीपावली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। कार्यालक मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार की सेवाए -सहयोग कानून व्यवस्था के लिये प्राप्त कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए समस्त निरोधात्मक कदम उठाऐंगे। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को प्रतिकूल रुप से प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की जानकारी त्वरित रुप से जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को देना सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर संपूर्ण जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे।
]]>

विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है और कहा है कि इसके लिए अधिक से अधिक संख्या मंंे पंजीकरण कराएं और इस योजना से जुडें।
अल्पसख्यंक मामलात मंत्री ने सोमवार को जैसलमेर जिले के भागू का गांव में जन सुनवाई करते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है जिससे स्वयं भी जुड़ें और अपने परिवार व गांव-मोहल्ले वालों सभी को जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
शाले मोहम्मद ने भागू का गांव तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इससे पूर्व जैसलमेर में अपने आवास पर जन सुनवाई करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर शहर के विभिन्न हिस्सों तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा यथोचित समाधान का आश्वासन दिया।
कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहें
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने दोनों ही स्थानों पर जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों से कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतें और इसके लिए कोरोना से बचाव व रोकथाम की गाईड़लाईन की पूरी-पूरी पालना करने के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर सामने है, उसे देखते हुए सभी को गंभीर रहना होगा।

विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। मौसम मे आये बदलाव से ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि होने के कारण काश्तकारों की फसलों में नुकसान के दृष्टिगत गुरूवार को अल्संख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्राी शाले मोहम्मद की अध्यक्षता में प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के संबंध में जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्राी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से विशेष गिरदावरी के संबंध में चर्चा की तथा प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कोरोना के अचानक बढ़ से प्रकोप से सतर्क रहने को कहा।
जन अभियोग निराकरण मंत्राी ने 45 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये तथा अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्राी शाले मोहम्मद ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को सरसों चना खरीद केन्द्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने सहकारी समितियों के अधिकारियों को इस कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को फसल कटाई प्रयोग के कार्य को राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनियों के साथ मिलकर अधिकतम एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अचानक मौसम में आये बदलाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी बीमा कम्पनियों को बीमित किसानों के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। इस कार्य में राजस्व विभाग के सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी सहयोग करेंगे।
इस दौरान नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रमेश सीरवी, उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ दिनेश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी पोकरण राजेश विश्नोई, कृषि विभाग के उपनिदेशक राधेश्याम नारवाल, उपरजिस्ट्रार सहकारिता सुजानाराम, सीएडी मोहनगढ़, विभागीया अधिकारी, राजस्व, उपनिवेशन के साथ ही बीमा कम्पनीयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द्र की महिला सुरक्षा सलाहकार मनीषा बिस्सा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि केन्द्र पर गत माह फरवरी में कुल 9 परिवाद आए। सुलह के बाद उनका राजीनामा करवाया गया व हाल ही दिनों में उन परिवादियों का फीडबेक भी लिया गया है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र पर आने वाले परिवादों में ज्यादातर परिवाद घरेलू हिंसा से संबधित ही होते हैं और उनकी आपसी सहमति से काउंसलिंग की जाती हैं।
जिला समन्वयक रीना छंगाणी ने महिला सुरक्षा सलाहकार मनीषा बिस्सा से कहा कि जहां तक संभव हो, काउंसलिंग ऎसी हो कि परिवार व घरों को बचाया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हो, क्योंकि अधिकांश परिवादों में प्रायःतर लड़ाई का मूल कारण अहम् होता है और यही यदि समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए तो आगे चलकर घरेलू हिंसा में तब्दील हो जाया करता है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि स्थिति को संभाल पाना कठिन हो तो ऎसे मामलों को महिला थाने के सुपुर्द किया जाना चाहिए। जिला महिला समन्वयक ने कहा कि महिला को सुरक्षा, सलाह एवं सम्मान मुहैया कराने का केन्द्र का उद्देश्य हमेशा हमारे ध्यान में होना चाहिए।

श्री डोटासरा ने बताया कि समन्वयन से मुक्तं करने के संबंध में विभाग को प्राप्त प्रस्तातवों का मानदण्डा नुकूल समग्र स्थिति का गुणावगुण के आधार पर आंकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रावधानों के तहत विद्यालयों को समन्वीयन से मुक्त समन्वयन किया जा सकेगा।


विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा इनके समुचित समाधान का आश्वासन दिया।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जिले के सियाम्बर गांव में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांवों के विकास तथा ग्रामीणों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों, लोक चेतना एवं उन्नति के उद्देश्य से जारी अभियानों आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की और इनका लाभ उठाने के लिए पहल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जन-जन को विकास की मुख्य धारा से लाभान्वित करने के लिए भलाई की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा इससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना जरूरी है तभी जन सहभागिता का विस्तार होगा और इससे लक्ष्यों में आशातीत सफलता प्राप्त हो पाएगी। इसके लिए जनता का जागरुक और शिक्षित होना सबसे बड़ी अनिवार्यता है और इस दिशा में सभी को मिलजुलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस दौरान ग्रामीणों ने पानी-बिजली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आवागमन आदि से जुड़ी सेवाओं तथा सुविधाओं के बारे में जन अभियोग निराकरण मंत्री से विशेष प्रयासों का आग्रह किया। इस पर मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी तमाम समस्याओं के निराकरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के आधार पर प्राथमिकता से कार्य कराए जाएंगे। ग्राम्य समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
अल्पसंख्य मामलात मंत्री ने इससे पूर्व जैसलमेर जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई कर शहरवासियों तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान खासतौर पर समीपवर्ती दरबारी का गांव से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्री को अवगत कराया कि यूआईटी क्षेत्र में आने की वजह से महात्मा गांधी नरेगा कार्य में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर शाले मोहम्मद ने आश्वस्त किया कि इस बारे में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को मध्याह्न 12.30 बजे जैसलमेर से चण्डालिया(सोजत) के लिए प्रस्थान करेंगे।
]]>