Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
jajhu news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 13 Oct 2021 13:34:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने दासौड़ी में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/10/13/bs-bhati-news-11/ Wed, 13 Oct 2021 13:34:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16922 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने बुधवार को दासौड़ी गांव में 1 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने ओसियां से बीकानेर वाया आउ दासौड़ी-झझू सड़क का लोकार्पण किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस पर 70.78 रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार भाटी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दासौड़ी में समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत 26.06 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन हॉल और बरामदे का लोकार्पण किया।


इस मौके पर दासौड़ी सरपंच मोहनदान रतनू, पूर्व सरपंच रामदयाल रतनू और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के व्यवहार और सामाजिक सरोकारों की चर्चा करते हुए कहा कि सब की भलाई की चिन्ता करने वाले  ऐसे लोग विरले ही होते हैं। उन्होंने मंत्री से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व पर अपनी राय दी और कहा कि उनका व्यवहार और व्यक्तित्व हर किसी के लिए मिसाल है। जो भी इनसे मिलता है, उसे वे अपना बना लेते हैं। इससे उनसे जुड़ने वालों का हौसला बढ़ता है अधिक ऊर्जा के साथ काम करते हैं। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री को साफ दिल का इंसान बताया और मंत्री भाटी की सराहना की।


अभिनंदन से अभिभूत उच्च शिक्षा मंत्री ने तमाम लोगों का शुक्रिया व आभार व्यक्त किया और विकास के हर काम के लिए अपने आपकी भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि खुद के घर में अपनों के बीच मिला सम्मान व्यक्ति के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वे सदैव नेक नीयत के साथ सबको साथ लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री ने कोलायत विधान सभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क निर्माण के क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशनोक को उपतहसील, बज्जू को उपखण्ड एवं पंचायत समिति बनाने अलावा चार काॅलेज, दो बालिका महाविद्यालय खोले गए है। उन्होंने कहा कि गत ढाई साल में राजस्थान में 123 नवीन काॅलेज खोले गए हैं। साथ ही 32 बालिका काॅलेज प्रारम्भ किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में काॅलेज शुरू होने से हमारी बेटियों को नजदीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत घर-घर जल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। इसके बाद कोलायत विधानसभा के सभी गांवों की पेयजल समस्या का समाधान हो जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दासौड़ी से ओसियां तक 98 किलोमीटर रोड को स्टेट हाई वे बनाने का प्रयास चल रहा है जबकि दासौड़ी से बीकानेर तक 104 किलोमीटर रोड हाई वे घोषित हो गई है। भाटी ने दासौड़ी में सामुदायिक भवन बनाने की मांग पर विधायक निधि कोष से बीस लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि मंत्री भाटी ने गत ढाई साल में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में चार काॅलेज खुलवाकर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा इस दौरान इस इलाके कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि दासौड़ी में सीवर लाइन डालने कार्य जिला परिषद द्वारा करवाया जायेगा।


सरपंच मोहनदान रतनू ने टेल के इस गांव की पेयजल समस्या का समाधान करवाने, सीवर लाइन डलवाने में सहयोग करने, गांव में सामुदायिक भवन बनवाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करवाने, गांव के दो प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने, सीनियर उ मा वि में पांच नवीन कक्षा कक्ष बनवाने की आवश्यकता जताई।
दासौड़ी के पूर्व सरपंच रामदयाल चारण ने कहा कि जो गांव व आमजन के काम के प्रति समर्पित रहता है, आमजन उसी का साथ देते है। उन्होंने कहा कि भाटी सभी को साथ लेकर चलने की खूबी रखते हैं। मिलनसारिता उनकी सबसे बड़ी खूबी है।


पंचायत की ओर से किया मंत्री भाटी का भव्य स्वागत
दासौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री भाटी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रेवंतराम, दासौड़ी सरपंच मोहनदान, झंवरलाल सेठिया, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, उपायुक्त (आबकारी) अजीत सिंह राजावत, तहसीलदार सुल्तान सिंह राठौड़, कैलाश बड़गुजर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य मदन लाल चौहान, मोहनदान मंडाल, पंचायत समिति सदस्य खेमाराम, घेवर सिंह, सीबीईओ कोलायत मूल सिंह, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, पूर्व सरपंच रामदयाल सहित पंचायतराज के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज रत्नू ने किया।

]]>