Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
jammu & kashmir – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 22 Sep 2024 02:50:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सांबा पहुंचे विधायक व्यास, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग रहे मौजूद https://vinayexpress.in/2024/09/22/bkn-9567/ Sun, 22 Sep 2024 02:50:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=88683

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास शनिवार प्रातः जम्मू के सांबा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने विजयपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश गंगा के समर्थन में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक श्री व्यास ने कहा कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के ध्येय के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयास किए जाएं। मतदाताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना आज की आवश्यकता है। ऐसा होगा तो जम्मू कश्मीर का यह पिछड़ा क्षेत्र, देश के विकास के कदम मिलाकर विकास के पद पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाकर यहां के नागरिकों को सच्ची आजादी दिलाई है। इसे बरकरार रखने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मतदाता कांग्रेस और अन्य स्थानीय पार्टियों के बहकावे में नहीं आए, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए। इससे पहले विधायक श्री व्यास ने करमीसर निवासी मुरली चौधरी सहित विभिन्न प्रवासी बीकानेरियों से मुलाकात की तथा भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की शहादत को किया नमन https://vinayexpress.in/2020/05/05/cm-ashok-gehlot-3/ Tue, 05 May 2020 15:03:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=963 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को 61 कैवलरी ग्राउंड जाकर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए 61 कैवलरी ग्राउंड में रखी गई थी।

ashok ghehlot

गहलोत ने जम्मू कश्मीर के हंदवाडा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा की वीरांगना, पुत्री एवं भाई से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद की मां के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री ने कर्नल आशुतोष की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। कर्नल आशुतोष ने आंतकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद होेकर देश को गौरवान्वित किया है। हम सभी को उनकी शहादत पर नाज है।

सैनिक कल्याण मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया सहित सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>