js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान फलौदी सड़क मार्ग से बीकानेर आएंगे, इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ता श्रीकोलायत,गजनेर,नाल,श्रीराम मंदिर जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

बीकानेर शहर में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेदव्यास के पितृशोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचेंगे फिर सर्किट हाउस में प्रेस – वार्ता को सम्बोधित करेंगे और एबीवीपी के पूर्व छात्रनेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे,उसके बाद म्यूजियम सर्किल स्थित कैप्टन चौधरी सर्किल माल्यार्पण और पौधरोपण किया जाएगा तत्पश्चात वाल्मीकि समाज की सभा मे शिरकत भी करेंगे !!
भीनासर में सेन महाराज मंदिर में स्वागत कार्यक्रम में रहेंगे, देशनोक करणी माता दर्शन के बाद श्रीडूंगरगढ़ में संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहेंगे ।

सिंवर ने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियो को अंतिम रूप देकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई ।
