Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
job alert news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 27 Aug 2021 14:51:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 पदों पर किए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/08/27/jaipur-rajasthan/ Fri, 27 Aug 2021 14:51:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=13259 विनय एक्सप्रेस हिन्दी रोजगार समाचार, जयपुर। राजस्थान सरकार के आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 पदों पर राजस्थान आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा नियम, 1958 के अंतर्गत दिनांक 3 सितम्बर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इन स्थाई पदों में सामान्य श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जाती के 4 पद, अनुसूचित जनजाती के 7 पद जिसमें 1 बैकलॉग, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 पद, आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 3 पद तथा एमबीसी के 2 पद सम्मिलित है।

यह रहेगी शैक्षणीक योग्यता

सांख्यिकी अधिकारी के पद हेतु राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से कम से कम द्वितीय श्रेणी से इकॉनोमिक्स, स्टेटिटीक्स, विषय में मास्टर डिग्री अथवा द्वितीय से स्टेटिटीक्स के साथ गणित विषय में मास्टर डीग्री अथवा स्टेटिटीक्स विषय के साथ वाणिज्य विषय मे द्वितीय श्रेणी से मास्टर डिग्री अथवा द्वितीय श्रेणी से एमएससी एग्रीकल्चर स्टेटिटीक्स विषय से उत्तीर्ण हाना अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता रखी गयी है। इसके अतिरिक्त उक्त डिग्रीयों के साथ साथ राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी प्राप्त सर्टीफिकेट अथवा डीग्री होना अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

वेतन-आयु एवं अन्य संबंधित जानाकरियां

सांख्यिकी पद हेतु रनिंग पे-बैण्ड पे मैट्रिक्स लेवल-12 (ग्रेड पे 4800) निर्धारित है। राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियम मासिक वेतन देय होगा। इस पद पर दिनांक 1 जनवरी 2022 तक न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदो पर आयु सीमा में छूट राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित नियामवली के अनुसार देय होगी। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा अयोजित करवायी जाएगी, परीक्षा शुल्क अनारक्षित वर्ग हेतु 350 रूपये निर्धारित किये गये है एवं आरक्षित वर्ग हेतु नियमानुसार परीक्षा शुल्क में छूट देय होगी।

सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर विस्तृत जानाकरी पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर यहाँ क्लिक करें।

आपके अपने ऑनलाइन न्यूज वेबपोर्टल में राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े रोजगार समाचार हिन्दी भाषा में नियमित प्राप्त करने के लिए हमारे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुडने के लिए निम्नकांकित लिंक पर क्लिक करें साथ ही अपने दोस्तों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खबर साझा करें।

 

विनय एक्सप्रेस जॉब अलर्ट के वॉट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लिक करें

विनय एक्सप्रेस के अधिकारिक फेसबुक ग्रुप से जुडने के लिए यहां क्लिक करें


विनय एक्सप्रेस के फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें

 

]]>
मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय : क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न चयन https://vinayexpress.in/2021/07/09/jaipur-270/ Fri, 09 Jul 2021 14:55:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11400 विभाग आवंटन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चयन के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन्हें विभाग आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, इन क्रीड़ा पदक विजेताओं को विभाग आवंटन में सामान्य प्रक्रिया नहीं अपनाते हुए राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर रूल्स-2017 के तहत जिलों की प्राथमिकता एवं विभागों में उपलब्ध कुल रिक्तियों को आधार मानते हुए आनुपातिक रूप से विभागों का आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से क्रीड़ा पदक विजेताओं को उनके द्वारा दी गई वरीयता के अनुरूप इच्छित स्थानों पर पदस्थापन मिल सकेगा, जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियाें को सुचारू रूप से जारी रखने में आसानी होगी।
]]>
ओटीएस में विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/03/24/ots-news-bkn/ Wed, 24 Mar 2021 09:00:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5257 राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों/संस्थाओं  में पदस्थापित अधिकारी कर सकेगें आवेदन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रबंध अध्ययन केन्द्र द्वारा विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामिल होने के लिए राजकीय एवं गैर राजकीय विभागों एवं संस्थानों में पदस्थापित अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि केन्द्र में निरंतर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करवाये जाते है, इसके अंतर्गत सत्र लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की सेवायें ली जाती है, अतः अपने विषय में व्याख्यान डिलीवरी का अनुभव व सत्र लेने में रूचि रखने वाले अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रत्येक 1.5 घण्टे के सत्र हेतु 1000 राशि का मानदेय निर्धारित किया गया है।


अतिरिक्त निदेशक लेखा योगिता गोयल ने बताया कि निरन्तर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सेवा नियम, वित्तीय नियम, प्रबंधन, प्रशासन आदि सहित कुल 8 विषय एवं मिड कैरियर ट्रेनिंग हेतु आरटीआई, जेण्डर इश्यू, लीडरशिप, इथिक्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स, टीम वर्क, आदि सहित कुल 21 विषयों के विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। अतिरिक्त निदेशक बीमा शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय समय व्यक्तिगत मुलाकात कर जानाकरी प्राप्त कि जा सकती है अथवा ripa.bikaner@gmail.com ई-मेल एड्रेस पर संपर्क किया जा सकता है

]]>
एएनएम और जीएनएम के 8913 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूचियां जारी https://vinayexpress.in/2020/04/28/job-alert-news/ Tue, 28 Apr 2020 17:51:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=788 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एएनएम जीएनएम भर्ती 2018 के तहत 8913 एएनएम एवं जीएनएम की भर्ती के लिए चयन सूचिया जारी कर दी गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि एएनएम व जीएनएम के कुल 8913 पदों पर यह नियुक्तिया दी गई है। इन पदों में नर्स ग्रेड 2 के 5381 (टीएसपी क्षेत्र के 525 पदो सहित) एवं एएनएम के 3532 ( टीएसपी के 369 पदों सहित) शामिल है।

raghu sharma

शर्मा ने बताया कि कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए इन नियुक्तियों में आ रही सभी अड़चनों को विशेष प्रयास कर दूर किया गया एवं यह नियुक्तिया दी गई है

E.mail. vinayexpressindia@gmail.com

]]>