js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान राज्य राज्य विद्युत विनियामक आयोग, राजस्थान द्वारा आरईआरसी (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, विद्युत लोकपाल और उपभोक्ता वकालत) विनियम, 2021 के अंतर्गत जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की संभाग स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की नवनियुक्त सदस्या श्रीमती मंजू राठौड़ ने कार्यालय संभागीय मुख्य अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर में मुख्य अभियंता श्री एम.एस. चारण के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू राठौड़ ने कहा की राजस्थान राज्य विद्युत विनियामक आयोग, राजस्थान सरकार द्वारा आरईआरसी (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, विद्युत लोकपाल और उपभोक्ता वकालत) विनियम, 2021 के अंतर्गत विद्युत उपभोक्तओं के हितो की रक्षा के पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। आयोग के अधीन कार्यरत यह फोरम उपभोक्ताओं दुवारा दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करता हैं साथ ही 5 लाख रूपये तक की मौद्रिक प्रकृति के मामलो के भी सुनवाई करता हैं। विद्युत उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाले सेंवाओ में दोष, गलत बिलिंग, बकाया की वसूली, दोषपूर्ण मीटर, जला हुआ मीटर, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, आपूर्ति वोल्टेज सम्बंधित शिकायत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने में विलम्ब, पुन: कनेक्शन, विद्युत भार में परिवर्तन, कनेक्शन का स्थान्तरण जैसे असंख्य प्रकरण है जिससे राहत प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता अपना परिवाद दर्ज कर सकते हैं। सदस्या श्रीमती राठौड़ ने कहा की उनका प्रयास रहेगा की राज्य विद्युत विनियामक आयोग दुवारा उपभोक्तओं को प्रदत अधिकारों के प्रति उनमे जागरुकत पैदा की जा सके और उनकी दर्ज शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की जाए। फोरम के गठन से प्रदेश में विद्युत से संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर अब आम उपभोक्ताओ और जनता का विधिक पक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा। कार्यभार ग्रहण अवसर पर श्रीमती राठौड़ दुवारा डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक प्रमोद टांक से भी शिष्टाचार भेंटवार्ता की गई। इस अवसर पर कार्यालय संभागीय मुख्य अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर के अधिकारीगण उपस्थित थे एवं विभाग के अधिकारीओं और शुभचिंतको ने शुभकामनाएं प्रदान की।
]]>विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) को योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर के लिये परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का नामान्तकरण ऑनलाईन दर्ज करने की एवज में योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

आरोपी पटवारी द्वारा परिवादी से 2 हजार रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये है तथा अब अपने दलाल श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1500 रुपये रिश्वत और मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री रूपसिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार पुत्र श्री माधुराम मेधवाल निवासी पटवार भवन के पास कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर (प्राईवेट यक्ति) को परिवादी से 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर ए.सी.बी. की कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी योगेन्द्र सिंह के निवास की तलाशी में 1 लाख 45 हजार रुपये अतिरिक्त नगद मिले हैं।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।



विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को जोधपुर शहर में रेजीडेन्सी अस्पताल, सिंवाची गेट खाण्डा फलसा थाने में व बकरामंडी के कुरैशी स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया।
रेजीडेन्सी अस्पताल में वैक्सीनेशन का जायजा लिया :-

जिला कलक्टर ने रेजीडेन्सी अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीनेशन लगवाने आये लोगों से भी बातचीत की और उनसे और अधिक वैक्सीनेशन के प्रशासन द्वारा क्या किया जावे, उसके बारे में भी पूछा। लोगों ने बताया कि कोलोनियों, मौहल्लों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराये तो बेहतर होगा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत की व जानकारी ली।
अधिक पब्लिक आवाजाही वाली जगहों पर स्टॅाल लगाकर वैक्सीनेशन करें :-
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 बलवंत मण्डा व आर सी एच ओ डा0 कौशल दवे से कहा कि कार, मोटर साईकिल, स्कूल या पैदल चलने व घूमने वाले लोगों की सुविधा के लिए अधिक पब्लिक की आवाजाही वाली जगहों पर स्टॅाल लगाकर वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर सर्कल पर कियोस्क लगायी जा सकती है।
उड़ान फाउण्डेशन के पोस्टर का किया विमोचन :-
जिला कलक्टर ने रेजीडेंसी अस्पताल परिसर में उड़ान फाउंडेशन के वरूण धाणदिया द्वारा कोरोना जागरूकता व वैक्सीनेशन के लिए तैयार पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी जोधपुर दक्षिण श्रीमती अपूर्वा परवाल, सीएमएचओ डा0 मण्डा व आरसीएचओ डा0 दवे उपस्थित थे।
अॅाक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया :-

जिला कलक्टर ने रेजीडेंसी अस्पताल परिसर में अग्रवाल समाज द्वारा 55 लाख की लागत से स्थापित किए गए अॅाक्सीजन प्लांट का भी अवलोकन किया व पूरी प्रक्रिया व प्लांट की क्षमता के बारे में जानकारी ली व प्लांट का स्टार्ट करवाकर भी देखा।
सिवांचीगेट व बकरामंडी में देखा वैक्सीनेशन कार्य :-
जिला कलक्टर ने सिंवाची गेट पर खाण्डा फलसा थाने में हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया व वहां आये महिला व पुरूषों से बातचीत की व उनसे कहा कि अपने गली मौहल्लों में और भी लोगों को जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगायी लगाने को प्रेरित करें। उन्होंने प्रोटोकाल आफिसर मंगलाराम पूनिया से उनके जोन के वेक्सीन कार्य के बारे में जानकारी ली। पूनिया ने बताया कि लोग चलाकरक वेक्सीन लगाने आ रहे है। उन्होंने थानाधिकारी सुनील चारण से नाइट कफ्यू व कोरोना गाइड लाईन की पालना के बारे में भी पूछा। थानाधिकारी ने बताया कि रात्रि गश्त करते व रात्रि 10 बजे दुकानें बंद करा दी जाती है व कार्यवाही भी कर रहे है। जिला कलक्टर ने बकरामण्डी स्थित कुरैशी प्राईमरी स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया व कुरैशी समाज के लोगों से बातचीत भी की। कुरैशी समाज के मौजिज लोगों ने जिला कलक्टर को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन व कोरोना गाईड लाईन की पालना का विश्वास दिलाया व जिला कलक्टर का साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रोटोकाल आफीसर, सीएमएचओ व आरसीएचओ का भी साफा पहनाकर स्वागत किया व प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य की सराहना की।
]]>

प्रस्ताव के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में नवीन पुलिस िाना माता का थान खुलेगा। साथ ही, पुलिस चौकी एयफोस्र, पुलिस चौकी भगत की कोठी एवं पुलिस चौकी प्रतापनगर थाने में क्रमोन्नत होगी। इसके अलीवा पुलिस थाना माता का थान के अन्तर्गत कीर्ति नगर, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के अन्तर्गत कायलाना झील तथा पुलिस थाना सूरसागर के अन्तर्गत कालीबेरी नई पुलिस चौकी खोलने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि अषोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।






सचिव राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर डाॅ प्रभात अग्रवाल के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संस्था एक में अध्यक्ष न्यायाधिपति संदीप मेहता व मनोनित सदस्य अधिवक्ता सीएस कोटवानी कोर्ट नम्बर 3, बैच संख्या 2 में अध्यक्ष न्यायाधिपति विजय विश्नोई व मनोनित सदस्य अधिवक्ता कुलदीप माथुर, कोर्ट नम्बर 4, बैच संख्या 3 में अध्यक्ष न्यायाधिपति अरूण भंसाली व मनोनित सदस्य अधिवक्ता विकास बालिया, कोर्ट नम्बर 5 बैंच संख्या 4 में अध्यक्ष न्यायाधिपति डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी व मनोनित सदस्य अधिवक्ता धीरेन्द्र सिह दासपा, कोर्ट नम्बर 6, बैंच संख्या 5 (विशेष) में अध्यक्ष न्यायाधिपति संदीप मेहता व मनोनित सदस्य अधिवक्ता गोपालराज कल्ला व आरएम सिंघवी कोर्ट संख्या 3 का गठन किया गया है।

संस्था के महासचिव ललित बोहरा ने कहा नारी ही श्रृष्टि में सर्जन की शक्ति रखती है ,इस वृक्षारोपण अभियान में मातृ शक्ति का साथ होना अत्यंत ही सौभाग्य की बात है । हरियाली संदेश अभियान में अभी तक हाईवे पर टीम 500 मीटर तक वृक्षारोपण कर चुकी है और टीम नियमित रूप से सदैव पौधारोपण करती है । संस्था के मुकेश आचार्य ने आज के कार्यक्रम में कहा की हमे प्रयास करना चाहिए की वृक्षारोपण हम परिवार सहित करे जिससे ये बच्चो में संस्कार की तरह विकसित हो। कार्यक्रम में मातृ शक्ति में श्रीमति दुर्गा देवी पुरोहित, प्रेमलता व्यास,हर्षा पुरोहित,संजू जोशी,निशा आचार्य,माधुरी बोहरा,हेमलता पुरोहित,माधुरी पुरोहित,हेमलता जोशी,वर्षा पुरोहित,निकिता पुरोहित,रुपाली पुरोहित उपस्थित रही वही टीम के राजेंद्र व्यास ,मनमोहन पुरोहित,हरीश पुरोहित, महेश जोशी,संजय पुरोहित, अरुण पुरोहित,जितेंद्र जोशी,सौरभ पुरोहित, उपस्थित रहे।