Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
kota – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 20 May 2021 18:14:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय कोटा द्वारा कोविड-19 हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में आज दिया गया एक करोड़ रूपये का अनुदान https://vinayexpress.in/2021/05/20/kota/ Thu, 20 May 2021 18:14:15 +0000 https://vinayexpress.in/?p=8544 पूर्व में कोटा मेडिकल कॉलेज के सहायतार्थ हेतु आरक्षित रखी गई एक करोड़ राशि के अतिरिक्त है यह सहायता राशि अब तक कुल 2 करोड़ की सहायता राशि का सामाजिक सद्भाव राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रोफेसर आर.ए.गुप्ता का कोरोना पड़ितार्थ सामाजिक संकल्प : सहायता राशि देने का सिलसिला रहेगा आगे भी जारी नर सेंवा नारायण सेंवा”की मूल भावना के साथ आरटीयू सामाजिक दाइत्वों में सदैव रहेगा तत्पर : प्रो.आर.ए.गुप्ता,कुलपति

विनय एक्सप्रेस समाचार, कोटा lवैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी खतरनाक संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय कोटा द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में राज्य के माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के निर्देशन में राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय कोटा के कुलपति प्रो. आर.ए. गुप्ता द्वारा सोशल रेस्पोंसिबिलिटी सेल के प्रस्तावानुसार सामाजिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राजस्थान सरकार को महामारी से लड़ने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु विश्विद्यालय की वित्त समिति द्वारा एक करोड़ रूपये का अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जाने का निर्णय लिया गया।

जिसके अनुरूप एक करोड़ राशि का ड्राफ्ट/चैक तैयार कर राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाने हेतु विश्विद्यालय के डॉ. डी.के. पलवालिया डीन अकेडमिक अफेयर्स एवं डॉ. दीपक भाटिया असिस्टेंट प्रेाफेसर द्वारा गुरूवार दिनांक 20 मई 2021 को जयपुर स्थित उनके आवास पर सौंपा गया है। इस अभिनव पहल की माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा विश्विद्यालय को सामाजिक सेवाओं में अग्रणी रहने हेतु प्रो. आर.ए. गुप्ता कुलपति सहित समस्त विश्विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित की गयी है। साथ ही अवगत करवाया कि राजस्थान प्रदेश पूरे देश में पहला मॉडल  है जहां कोरोना महामारी की रोक थाम के लिए बेहतर प्रबंधन किये गये है।इसी अवसर प्रो.आर.ए.गुप्ता कुलपति ने बताया कि राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय कोटा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने हेतु समय-समय पर अपनी भूमिका निभाई गयी है। कोरोना महमारी से जूझ रहे आमजनता को राहत पहुंचाने हेतु मेडिकल कॉलेज कोटा को 50 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर क्रय कर मदद की है तथा एक करोड़ रूपये मेडिकल कॉलेज कोटा को आवश्यकचिकित्सीय उपकरण दवाईयां एवं बैड इत्यादि हेतु अनुदान दिया जावेगा तथा साथ ही आगे जो भी मदद विश्विद्यालय द्वारा संभव हो सकेगी वह आवष्यक रूप से की जा सकेगी। कुलपति प्रो. आर.ए. गुप्ता द्वारा अवगत करवाया गया है कि यह सब प्रयास राज्य के माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी एवं राज्य के माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. सुभाष गर्ग जी की निर्देशन में सम्पन्न हुए है। जिससे विश्विद्यालय को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का अधिक अवसर प्राप्त हुआ। आशा है कि शीघ्र ही राजस्थान राज्य इस महामारी के नियंत्रण की और अग्रसर होगा। प्रो. गुप्ता द्वारा इस कार्य से जुड़े सभी विश्विद्यालय परिवार को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ज्ञातव्य है की राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय, कोटा दुवारा उक्त 1 करोड़ की सहयोग राशि अपने आतंरिक स्त्रोतों के माध्यम से प्रदान की गई है जिसका उपयोग इस महामारी की प्रभावी रोकथाम हेतु किया जाएगा। सम्पूर्ण प्रदेश में व्याप्त इस विकट परिस्थिति में कुलपति आर.ए. गुप्ता ने अपने सेंवा प्रकल्पो में माध्यम से अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया हैं।

]]>