Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
latest news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 27 Oct 2024 11:15:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बीकानेर की बेटी मोनिका राजपुरोहित न्यायिक अधिकारी पद पर चयनित https://vinayexpress.in/2024/10/27/bkn-9676/ Sun, 27 Oct 2024 11:15:24 +0000 https://vinayexpress.in/?p=89252 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी बीकानेर की  बेटी मोनिका राजपुरोहित ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में 71 वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की और अपने परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है।

मोनिका का सपना था कि वे न्यायिक सेवा में जाकर समाज में न्याय की सच्ची मिसाल कायम करें। उनकी इस उपलब्धि तक पहुंचने की यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत से अपने सपनों को साकार किया। मोनिका ने इस सफलता के लिए सर्वप्रथम ईश्वर को अपने माता-पिता  कैलाश कंवर , नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को बहन  हंसा( लेखा अधिकारी, राजसमंद), जीजाजी सुधांशु पांडे (एसडीएम मंडफिया चित्तौड़गढ़)एवं एडवोकेट नरेश आचार्य तथा शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाईं हैं।

मोनिका ने बीकानेर से प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए प्राप्त की। उन्होंने कानून की पढ़ाई के दौरान भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। मोनिका ने बताया कि उनकी इस यात्रा में नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मोनिका के माता-पिता ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि मोनिका ने उनकी मेहनत और सपनों को हकीकत में बदल दिया। वे उम्मीद करते हैं कि मोनिका न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उल्लेखनीय है कि सुश्री मोनिका राजपुरोहित ने राजकीय विधि महाविद्यालय से वर्ष 2020 में विधि स्नातक किया है तथा विधि में स्नातकोत्तर वर्ष 2022 में पास आऊट है।

]]>
डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित- वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन https://vinayexpress.in/2022/07/12/diets-district-academic-group-meeting-organized/ Tue, 12 Jul 2022 15:53:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39185 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन आदि मुद्दों से जुड़ी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गई तथा डाइट के वार्षिक पंचांग का विमोचन किया गया।
डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद सेवग के अलावा सीबीइओ, एसीबीइओ तथा डाइट सदस्य मौजूद रहे। संचालन निर्मला चौधरी ने किया।

 

]]>
एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी https://vinayexpress.in/2022/07/12/one-time-loan-resolution-scheme-will-be-effective-till-march-31/ Tue, 12 Jul 2022 13:16:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39104 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण की बकाया राशि में राहत देने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। योजना में कारोबारी एवं शिक्षा ऋण के बकायादार ऋणियों पर अधिरोपित दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट प्रदान की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र बकायादार ऋणी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक अपनी बकाया किश्तें एक मुश्त जमा करवाते हैं तो उन्हें दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट मिलेगी।

]]>
राज्य सरकार ऊर्जा खरीद की कीमतों को कम करने के लिए कटिबद्ध https://vinayexpress.in/2021/07/08/jaipur-268/ Thu, 08 Jul 2021 19:41:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11298 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राज्य सरकार ऊर्जा खरीद की कीमतों को कम करने के लिए कटिबद्ध है। इस हेतु सस्ती कीमत वाले संयत्रों से मेरिट आर्डर बनाकर बिजली की अधिकतम खरीद की जाती है। ताकि बिजली की औसत दर कम की जा सके। इसी क्रम में बिजली एक्सचेंज से सस्ती बिजली मिलने पर महंगे संयत्रों को बन्द किया जाता है।
राजस्थान विद्युत वितरण कम्पनियोंं द्वारा विद्युत माँग की पूर्ति हेतु दीर्घावधि के लिये विद्युत क्रय के लिये केन्द्रीय, राजकीय व निजी विद्युत उत्पादनकत्र्ताओं के साथ करार किये हुये है।
राज्य सरकार के विशेष प्रयासों के कारण बिजली की औसत खरीद दर में 22 पैसे की गिरावट भी आई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में बिजली की औसत खरीद दर 4 रूपये 77 पैसे थी जो कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में घटकर 4 रूपये 55 पैसे रह गई है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 25 साल पुराने सयंत्रों से अनुबन्ध निरस्त करने का कोई प्रावधान नहीं था।
File photo
राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास करने के कारण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मार्च 2021 में ऎसे अनुबन्ध निरस्त करने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। जिसके तहत कुल 252 मेगावाट क्षमता (अन्ता, दादरी, औरिया, फरक्का व फिरोजगांधी उँचाहार विद्युत सयंत्र) चिन्हि्त कर अनुबन्ध निरस्त करने का निर्णय लिया जा चुका है।
राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग की अनुमति के पश्चात् इससे 205 करोड़ रुपये वार्षिक बचत होगी।
]]>