Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
ld panwar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 09 Nov 2021 11:50:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर https://vinayexpress.in/2021/11/09/sje-bkn-news/ Tue, 09 Nov 2021 11:50:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18635 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं पोस्ट मेट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति अन्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक विशेष योग्यजन अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज ऑफलाईन पूर्ण कर कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रानी बाजार, चोपड़ा कटला, बीकानेर मे जमा करवा सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्तिअ योजना अन्तर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को नियमानुसार 500 रुपए प्रतिमाह एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को 600 रुपए प्रतिमाह से लाभांवित किया जावेगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत (कक्षा 9 से उच्च श्रेणी शिक्षा हेतु) विशेष योग्यजन छात्र/छात्राएं अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज नेशनल ई-स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत संचालित पोर्टल www.scholarship.gov.in पर निर्देशानुसार भर सकते है।

 

]]>
अभियान की शुरूआत से ही करें गंभीरता पूर्वक कार्य : जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2021/10/04/bkn-1620/ Mon, 04 Oct 2021 11:10:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16135 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत से ही पूर्ण गंभीरता से कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
मेहता ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के लंबित कार्यों के निस्तारण एवं पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसकी शुरूआत से ही सभी अधिकारी सरकार की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करें। शिविरों से पूर्व प्री-कैम्प लगाकर समस्याओं का चिन्हीकरण कर लिया जाए तथा शिविरों के दौरान इनका नियम सम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान से संबंधित सभी 22 विभाग प्रत्येक कैम्प के दौरान किए जा सकने वाले कार्यों के लक्ष्य निर्धारित करें तथा अधीनस्थ अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित करें। जिला स्तरीय अधिकारी भी शिविरों में जाएं तथा जिला प्रशासन को इससे अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा इस दौरान यदि कम प्रगति पाई जाती है, तो संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


मेहता ने कहा कि प्रत्येक शिविर में कम से कम दस परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ी अन्य योजनाओं से प्रत्येक पात्र को लाभ दिलाने के प्रयास हो। इस दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्रकरण लंबित नहीं रहे, इसके लिए इसकी नियमित समीक्षा हो। वहीं मुख्य सचिव की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की गई।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर सहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सूनील बोड़ा, उप निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद बीकानेर कैलाश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>