Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
level – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 22 Mar 2022 14:40:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली वर्चुअल समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2022/03/22/district-collector-took-virtual-review-meeting-of-block-level-officers/ Tue, 22 Mar 2022 14:40:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26221 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में मंगलवार को जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी नगर निकायों के प्रभारी अधिकारियों से इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभिन्न स्तर पर लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने समयबद्ध रूप से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अलग अलग स्तर पर समीक्षा कर पात्र को लाभान्वित करने की बात कही। जिला कलेक्टर ने जिले से सम्बंधित बजट घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं सम्बंधित अधिकारियों को मांगपत्र भिजवाने के लिए भी निर्देशित किया। वीसी में जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आवंटित डेयरी बूथ का संचालन शीघ्रता से शुरू करावें एवं आवेदनों का भी निस्तारण करें। उन्होंने ब्लॉकवार कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए हर पात्र को वैक्सीनेटेड करवाने के लिए निर्देशित किया एवं विभिन्न दलों द्वारा सर्वे करवाने की भी बात कही। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि चिकित्साकर्मी ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ के साथ व शहरी क्षेत्र में ईओ के साथ मिलकर घर-घर सर्वे करवाकर 12 से 14 आयु वर्ग व 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाएं तथा द्वितीय डोज से वंचित पात्र को भी वैक्सीन अवश्य लगाएं। जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड हेल्थ असिस्टेन्ट के पेमेंट की जानकारी भी ली।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणा अनुरुप विभिन्न योजनाओं एवं भूमि आवंटन के कार्यों में प्रगति लाने तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तीव्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, प्रशिक्षु आईएएस मृदुल सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा, सहायक कलेक्टर रामजस बिश्नोई, नागौर उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, नगर परिषद सचिव अनिता बिरड़ा, डीओआईटी के कुम्भाराम रेलावत सहित जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहें।

]]>
जिले में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जावें – जिला कलक्टर : अटल भू जल योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न https://vinayexpress.in/2022/03/22/special-efforts-should-be-made-to-increase-the-ground-water-level-in-the-district-district-collector/ Tue, 22 Mar 2022 14:23:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26215 विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। जैसलमेर जिले में विश्व जल दिवस पर जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में मंगलवार को डीआरडीए सभागार में अटल भूजल योजना के तहत भू जल सरक्षण और जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘‘भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना‘‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में उप जिला प्रमख डॉ. बी.के. बारूपाल, पंचायत समिति सम के प्रधान तन सिंह सोढ़ा, जैसलमेर प्रधान श्रीमती रसाल कंवर, मोहनगढ़ प्रधान श्रीमती कृष्णा चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख एवं महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना मेघवाल, अधीक्षण भू जल वैज्ञानिक डॉ विमल सोनी, जैसलमेर विकास समिति के सचिव सी पी व्यास, अधीक्षण अभियंता दिनेश नागोरी, विकास अधिकारी, सरपंच गण, विभागीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्भागी उपस्थित थे।

जिला कलक्टर ने सम्भागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में भूजल के गिरते स्तर को पुनः कैसे बढ़ाया जा सके, उसके लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना में जिले की तीन समितियां एवं उनकी ग्राम पंचायते चयनित की गई है, उनमें भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही जिले में जल के हो रहे दोहन को भी कम करने के लिए लाईन डिपार्टमेंट को सहयोग लेकर ठोस कदम उठाने पर बल दिया।

जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने विश्व जल दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि जैसलमेर वासियों को पानी के महत्व की बखूबी जानकारी है एवं यहां के लोगों ने पानी को घी से भी अधिक महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नलकूपों से हो रहे जल के दोहन से दिनो-दिन भूजल का स्तर गिर रहा है, जो हम सबके लिए चिन्तनीय है। उन्होंने कार्यशाला में भूजल स्तर बढ़ाने के सम्बन्ध में विशेषज्ञों द्वारा जो जानकारी दी जाएगी, उसको फील्ड में क्रियान्विति कर जल को बढ़ाना है।

उप जिला प्रमुख डॉ. बी.के. बारूपाल ने कहा कि जल ही जीवन है एवं जल के बिना कल नहीं है। उस थीम को ध्यान में रखते हुए हमें जल के उपयोग को समझना होगा एवं इस क्षेत्र में कम से कम पानी का दोहन करना होगा तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए जल को बचा पाएगे। कार्यशाला के प्रारम्भ में अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी ने सभी अतिथियों एवं सम्भागियों का स्वागत किया। भूजल वैज्ञानिक डॉ. एन.डी. ईणखियां ने अटल भूजल योजना के तहत जिले में भूजल स्तर को बढ़ाने के सम्बन्ध में की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा अटल भू जल योजना की अब तक की प्रगति के बारे में पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की।

नोडल अधिकारी ने बताया की भू जल विभाग अपने सिमित संसाधनों के साथ योजना की हर गतिविधि को प्रभावी ढंग से पूरा करने का प्रयास कर रहा है। योजना के तहत जिले के 41 जल सुरक्षा प्लान तैयार कर राज्य इकाई को प्रेषित किये जा चुके है। कार्यक्रम के अंत में भू जल वैज्ञानिक रिशेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन बराई दीन संवारा द्वारा किया गया।

]]>