Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
local news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 15 Jun 2024 16:30:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने किया बज्जू उपखंड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा https://vinayexpress.in/2024/06/15/bkn-9017/ Sat, 15 Jun 2024 16:30:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=85645  

 

मनरेगा में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बज्जू उपखण्ड की बीकमपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण किया।
मनरेगा कार्य में निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के प्रति सख्त नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने जिला परिषद सीईओ को संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत किए गए कार्य की प्रगति मापदंड अनुरूप नहीं है। इस तरह का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकमपुर पंचायत में जनसुनवाई की व आमजन के परिवाद सुने। मौके पर ही अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आमजन के छोटे-छोटे हो सकने लायक कार्यों के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनशील रहें। अधिकारी अपने विभाग में नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा ऐसे परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए।
आदर्श आरोग्य पीएचसी की व्यवस्थाओं कर जताया संतोष
जिला कलेक्टर ने आदर्श आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों व व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी बज्जू व पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

]]>
आचार्य चौक स्थित गणेश पाण्डाल में हरियाली महोतसव का हुआ आयोजन : गुरूवार को लगेगा 56 भोग-आमजन को किया दर्शन हेतु आमंत्रित https://vinayexpress.in/2021/09/15/bkn-1463/ Wed, 15 Sep 2021 18:03:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14765 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आचार्य चौक भेरूजी की गली में स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष हरियाली महोत्सव का आयोजन बुधवार सायं काल आयोजित किया गया । इस उपलक्ष में गणेश फ्रेंड्स क्लब के कार्यकर्ता आकाश, मोहित, गौरव, मनीष, राघव, विनय, खुशाल, शुभम रचित प्रतीक विशाल यश मुकेश आदि ने मिलकर गणेश प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया। मोहल्ले वासियों में प्रभात राधे श्याम जोशी, रामदेव, ब्रह्मदेव, मनीष एवं केशव जोशी ने बताया कि गुरुवार को छप्पन भोग एवं शुक्रवार को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों द्वारा गुरूवार 16 सितम्बर को आयोजित होने वाले 56 भोग के दर्शन लाभ प्राप्त करने हेतु आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है।

]]>
कोरोना नियंत्रण में व्यापारी वर्ग की रहे सक्रिय सहभागिता- जिला कलेक्टर नमित मेहता https://vinayexpress.in/2020/12/15/city-news-bkn-9/ Tue, 15 Dec 2020 12:25:54 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2261 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा, जिला कलेक्टर ने जताया आभार: कहा जंग अभी नहीं हुई है खत्म

विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम की निरंतरता के लिए व्यापारी वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी एसोसिएशन के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा आमजन को कोरोनावायरस एडवाइजरी की अनुपालना और समझाइश के साथ-साथ मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन जैसी गतिविधियों में जिला प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग रहा है। सभी के समन्वित प्रयासों से बीकानेर में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले समय में इस स्थिति को बनाए रखा जा सके इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों को भी प्रयासरत रहना होगा। मेहता ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को सभी प्रकार का सहयोग पुलिस और प्रशासन के द्वारा मुहैया करवाया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी कोरोना की जंग समाप्त नहीं हुई है। अब तक किए गए प्रयासों को फलीभूत करने के लिए यह जरूरी है कि आम लोग कोरोना एडवाइजरी का अनुपालना करें। इस कार्य में विशेष तौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुकानों, मॉल आदि में आने वाले ग्राहकों को सभी व्यापारी अपने स्तर पर समझाइश करें और सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालना करने के लिए प्रेरित करें ।

पार्किंग के लिए चिन्हित करें भूमि

बैठक के दौरान व्यापारी एसोसिएशन की ओर से बाजार के मुख्य मार्गों के पास स्थाई या अस्थाई पार्किंग निर्माण की मांग की गई। जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), नगर निगम, यूआईटी को निजी रूप से खाली पड़े भूखंड की तलाश करने को कहा जिसका प्रयोग पार्किंग बनाने के लिए किया जा सके। व्यापार संगठनों की ओर से मुख्य मार्ग से फुटकर दुकानें शिफ्ट करवाने और रास्ता खुलवाने की मांग भी की गई इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि किसी की रोजी रोटी को प्रभावित किए बिना यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अव्यवस्था ना हो और ना ही कोविड-19 फैले। पुलिस और प्रशासन की टीम व्यापारी वर्ग के साथ मुख्य बाजार का विजिट करेगी और जो समस्याएं आ रही हैं उनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाएगा।

महात्मा गांधी व स्टेशन रोड पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी

व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा महात्मा गांधी मार्ग और राजीव मार्ग, स्टेशन रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पर जिला कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा अहम मुद्दा है। इसे देखते हुए इन मार्गों पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे चालू करवाए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने गत 5 माह से व्यापारिक संगठनों के द्वारा कोविड संकट के दौरान दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम में समझाइश और जनचेतना सबसे महत्वपूर्ण पक्ष रहा है। आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य बाजारों में अतिरिक्त ट्रैफिक कांस्टेबल की नियुक्ति और उचित मॉनिटरिंग की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता सहित महात्मा गांधी रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम खंडेलवाल, श्याम कुमार तंवर और शांतिलाल कोचर, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त को प्रस्तावित https://vinayexpress.in/2020/05/13/bikaner-11/ Wed, 13 May 2020 14:33:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1152 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पीटीईटी-2020 में दो वर्षीय बीएड एवं  चार वर्षीय बीए बीएड, बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग के बाद जिन अप्रवेशित अभ्यर्थियों को अभी तक फीस रिफण्ड उनके खाते में प्राप्त नहीं हुआ है अथवा चैक प्राप्त नहीं हुए हैं अथवा जिनके चैक प्राप्त हो गये किन्तु लाॅकडाउन के कारण अवधि पार होने के कारण उनके खाते में जमा नहीं हो पाये हैं। ऐसे समस्त अभ्यर्थी स्वयं के बचत खाते की पास बुक की प्रति अथवा निरस्त चैक की प्रति ईमेल आईडी चजमजकब2020/हउंपसण्बवउ पर एवं डाक से भी 25 मई तक भिजवा सकते हैं। समन्वयक  डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि अवधि पार वाले अभ्यर्थी भी अपना मूल चैक डाक के माध्यम से पीटीईटी कार्यालय को भिजवा सकते हैं। पीटीईटी समन्वयक डाॅ जी पी सिंह ने बताया कि कोरोना के दृष्टिगत किसी भी अभ्यर्थी को पीटीईटी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। केवल डाक एवं ई-मेल से ही भेजे। पीटीईटी 2020 के आवेदक अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन (त्रुटि सुधार) 20 जून तक कर सकते हैै। डाॅ. सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण पीटीईटी प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि 16 अगस्त रखी गई है। राज्य सरकार के अनुमोदन के पश्चात विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>