js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
साथ ही भंवर पुरोहित के दूसरी बार विप्र फाउंडेशन के B ज़ोन के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की पुरजोर मांग के बाद केन्द्र सरकार ने प्रवासियों एवं श्रमिकों के आवागमन के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। यह खुशी की बात है कि राजस्थान से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। अब प्रवासियों एवं श्रमिकों के सुगम एवं शीघ्र आवागमन के लिए अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। अब तक हुए पंजीयन के आधार पर सूचियां तैयार कर संबंधित राज्यों के साथ साझा कर ली जाएं।
गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर लॉकडाउन एवं प्रवासी श्रमिकों के आवागमन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों एवं श्रमिकों के सकुशल आवागमन के इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए लगातार केंद्र सरकार एवं अन्य राज्य सरकारों से समन्वय कर रही है। हमारा प्रयास है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग तथा रूथलेस कंटेनमेंट के कारण कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में सफलता मिली है। अनुमत श्रेणियों में छूट के साथ तीसरे चरण के लॉकडाउन की भी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। केन्द्र एवं राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन का किसी भी स्थिति में उल्लंघन नहीं हो। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।
प्रवासियों के आवागमन के लिए सभी का सहयोग लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष ट्रेनों के साथ-साथ रोडवेज एवं निजी बसों के माध्यम से भी प्रवासियों को लाया जाए। इसके लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित करें। प्रदेश में जिन स्थानों से विशेष ट्रेनों का आवागमन होना है, वहां माकूल इंतजाम के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाए। वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बच्चों सहित ऎसे लोग जिन्हें अपने गृह स्थान पर भेजा जाना बेहद जरूरी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार भेजा जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो प्रवासी स्वयं निजी वाहनों अथवा बसों के जरिए आना-जाना चाहते हैं, उन्हें संबंधित राज्यों के साथ समन्वय कर जल्द पास जारी करवाएं। वाहनों की व्यवस्था में सेवाभावी लोगों की भी मदद ली जा सकती है।
भारतीय रेलवे को साधारण श्रेणी का किराया देकर यात्रा कर सकेंगे श्रमिक
मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि श्रमिक एवं प्रवासी भारतीय रेलवे को निर्धारित साधारण श्रेणी का किराया देकर विशेष ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यात्री जल्द एवं सुरक्षित घर पहुंच सकें, इसके लिए अधिकारी रेलवे के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान से अधिक ट्रेनों का संचालन हो, ताकि यह चुनौतीपूर्ण काम जल्द पूरा हो सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को घोषित लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए केन्द्र द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के क्रम में राज्य के स्तर पर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही प्रदेश में लॉकडाउन के नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेन्द्र सिंह, अति. मुख्य सचिव उद्योग श्री सुबोध अग्रवाल, अति. मुख्य सचिव चिकित्सा श्री रोहित कुमार सिंह, प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार, जनसम्पर्क आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी, आरयूएचएस के कुलपति डॉ. राजाबाबू पंवार एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी भी उपस्थित थे।