Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
lokesh sharma – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 04 Mar 2023 09:21:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मरूनगरी बीकाणा से मिले अपार स्नेह व प्यार से गदगद हूए सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा : प्रवास के दौरान किया विनय एक्सप्रेस कार्यालय का अवलोकन https://vinayexpress.in/2023/03/04/privileged-lokesh-sharma-painted-in-bikaneri-colour/ Sat, 04 Mar 2023 09:03:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=58835 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावना तथा राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के प्रत्येक घर तक पहूंचाने की क्ष्मता रखने वाले सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा बीते दिनों पिछले तीन दिवस तक बीकानेर प्रवास पर रहे।

इस दौरान उनका विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनितिक संगठनों, मिडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों सहित शहर की आम जनता ने दिल खोलकर शर्मा का स्वागत सम्मान एवं सत्कार किया। मरूनगरी बीकानेर की जनता से मिले अपार प्यार व स्नेह को पाकर लोकेश शर्मा गदगद हुए और आत्मीयता के साथ शहर के प्रत्येक नागरिक का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने लगभग 60 घंटे के अपने बीकानेर दौरे में दर्जनों कार्यक्रमों में शिरकत की। अनेक स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान हुआ। आमजन, खासकर युवाओं में शर्मा के साथ फोटो और सेल्फी लेने का जुनून देखने लायक था। मानो पूरा शहर उनके स्वागत में पलक पावडे बिछा कर बैठा रहा। तीन दिनों के अपने दौरे में शर्मा ने जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किया, उनके स्वागत और सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ, जो तीसरे दिन उनकी वापसी तक जारी रहा।

Express Exclusive interview of Lokesh Sharma, OSD, CM Rajasthan with Vinay Express

खुद शर्मा ने भी बीकानेर को अपने बेहद नजदीक माना और कहा कि उन्हें सदैव यहां के लोगों का अपार स्नेह मिला है। उन्होंने होली से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत की तो युवाओं एवं खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। हाल ही में दिवंगत हुए कांग्रेस परिवार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और बताया कि दुःख की घड़ी में उनके साथ हैं। मोहता चौक से लेकर बारहगुवाड तक आमजन से मिले। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इनके प्रचार प्रसार का आह्वान किया और पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने का आग्रह भी किया। शहर की तंग गलियों में बाइक पर घूमकर उन्होंने बीकानेर के प्रति अपने स्नेह को प्रकट किया।

 विनय एक्सप्रेस कार्यालय का किया अवलोकन

अपने तीन दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान युवा दिलों की धड़कन एवं कांग्रेस को सोशल मिडीया के माध्यम से राजस्थान के घर-घर पहूंचाने वाले आईटी एक्सपर्ट गुरू लोकेश शर्मा जी विनय एक्सप्रेस कार्यालय पधारें इस दौरान उन्होनें राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर वहां उपस्थित गणमान्य मेहमानों के साथ चर्चा की। इसके बाद आवाज के जादूगर एवं बीकानेर की शान ज्योति प्रकाश रंगा द्वारा लिए गए संक्षिप्त साक्षात्कार के दौरान शर्मा ने बड़ी बेबाकी से प्रत्येक प्रश्न का जवाब दिया एवं प्रदेशा की जनता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन हित से जुड़ी भावना से बड़ी सरलता से अवगत करवाया।


विनय एक्सप्रेस न्युज पोर्टल के संपादक विनय थानवी ने शर्मा के कार्यालय आने पर मारवाड़ी साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। थानवी ने कहा कि लोकश शर्मा द्वारा बड़ी ही सहजता के साथ कार्यालय आगमन के प्रस्ताव को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि बड़ी आत्मीयता से अमूल्य समय दिया, जैसे कोई घर का सदस्य ही कई दिनों बाद वापस घर आया हो, उनकी यही सरलता प्रदेश के युवा वर्ग के दिलों मे आपके और शासन के प्रति सकारात्मक छवि का निर्माण करती है ।

कुल मिलाकर अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान शर्मा ने शहर से जो दुलार पाया और युवा कार्यकर्ताओं के साथ जो स्नेह सांझा किया वह अविस्मरणीय रहा। तीन दिवसीय दौरे के दौरान शर्मा बीकानेर के रंग में रंगे नजर आए और इस स्नेह एवं प्यार को अमूल्य थाती बताया।

]]>
शैलेष बिस्सा अशोक गहलोत फैन्स क्लब के नागौर जिलाध्यक्ष मनोनित https://vinayexpress.in/2021/08/17/agfc-news-nagaur/ Tue, 17 Aug 2021 09:47:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12642 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। अशोक गहलोत फैन्स क्लब के संरक्षक श्री लोकेश शर्मा की सलाह से प्रदेशाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार व्यास ने अशोक गहलोत फैन्स क्लब के नागौर जिले की विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर शैलेष बिस्सा को मनोनित किया है।

साथ ही रामावतार सैनी, नेमीचंद भाकर, रोशन मुथा, अनुराग पुरोहित व कपिल सेन को उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। सुश्री संगीता रांकावत, पंकज सांखला, नेमीचंद सैनी, विरेन्द्र पुरोहित अणदराम मेघवाल व रोहित तिवाडी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। ओम प्रकाश टाक, मनोज कुमार, श्रवण राम भांबु, मोहम्मद सोहेल, दिनेश शर्मा, एवं पृथ्वीराज को सचिव पद दायित्व दिया गया है।

ऋषि व्यास : प्रदेशाध्यक्ष – अशोक गहलोत फैन्स क्लब राजस्थान

प्रदेशाध्यक्ष व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार.प्रसार करने के साथ अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही नागौर विधानसभावार ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा 15 दिवस के भीतर करने के आदेश बिस्सा को दिए है।

]]>
प्रदेश भर में होगा अशोक गहलोत फैन्स क्लब का विस्तार : ऋषि व्यास प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त https://vinayexpress.in/2021/07/26/bkn-11721/ Mon, 26 Jul 2021 09:45:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11721 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अशोक गहलोत फैन्स क्लब का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास इसके प्रदेश अध्यक्ष होंगे तथा वहीं इसकी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है। श्री लोकेश शर्मा इसके संरक्षण होंगे। व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा जैसी ऐतिहासिक योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। इनके अलावा प्रदेश सरकार की सभी फ्लेगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में कांग्रेस विचारधारा के लोगों को जोड़ा जाएगा।


प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें दी जिम्मेदारी


अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अध्यक्ष व्यास के अनुसार संरक्षक श्री लोकेश शर्मा के निर्देश पर बीकानेर के किशोर व्यास, उदयपुर की निवेदिता जोशी, जयपुर के सुनील शर्मा और बाड़मेर के महावीर बोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज सेवग ‘मन्नू भाइजी’ को प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार छह प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इनमें श्रीगंगानगर के मनोज कुमार, बीकानेर के रवि कलवाणी एवं श्रवण रंगा, हनुमानगढ़ के रोहित शर्मा, झुंझुनूं के आशीष शर्मा और सवाईमाधोपुर के गिरीश गर्ग शामिल हैं। वहीं आनुद कुमार पुरोहित को संगठन महासचिव बनाया गया है। और बीकानेर के राकेश उपाध्याय और मुकेश रामावत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

]]>