Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
mahila thana nagaur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 21 Dec 2021 13:30:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नागौर में महिला पुलिस थाना का कानिस्टेबल 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/12/21/acb-news-19/ Tue, 21 Dec 2021 13:30:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21436 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा आज मंगलवार को कार्यवाही करते हुये विकास चौधरी कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में आरोपियों के नाम हटाने एवं राजीनामा करवाने की एवज में विकास चौधरी कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रमेश चन्द मौर्य के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये विकास चौधरी पुत्र श्री रामपाल चौधरी निवासी कुवाड़ खेड़ा, पुलिस थाना बड़ी खाटू, तहसील जायल, जिला नागौर हाल कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>