Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
makrana – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 12 Feb 2021 15:37:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल मकराना में : राहुल गांधी की किसान महापंचायत में करेंगे शिरकत https://vinayexpress.in/2021/02/12/makrana-news/ Fri, 12 Feb 2021 15:37:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2823 सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डाॅ. रघु शर्मा भी आएंगे
Dr Raghu Sharma
Dr Raghu Sharma 

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार, 13 फरवरी को जिले के मकराना शहर आएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की मकराना में शनिवार की अपरान्ह तीन बजे आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर रूपनगढ़, अजमेर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे मकराना में आयोजित किसान महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे। यहां किसान महापंचायत में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत शाम साढ़े चार बजे मकराना से किशनगढ़, अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं मकराना में 13 फरवरी को आयोजित होने वाले किसान महापंचायत में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा भी भाग लेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अजमेर के रूपनगढ़ से रवाना होकर मकराना पहुंचेंगे। यहां किसान महापंचायत में भाग लेने के बाद सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डाॅ. रघु शर्मा शनिवार शाम को जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

]]>