js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कोरोना काल में 3 जून, 2020 से राजस्थान रोडवेज की सेवायें लगातार चल रही हैं और 30 जुलाई, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 1.83 लाख यात्रियों ने रोडवेज की सेवाएं ली। रक्षा बन्धन एवं सप्ताहंत के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढोतरी होने की संभावना है जिसको देखते हुये मुख्य प्रबन्धकों को यात्री भार मिलने पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के लिये कहा गया है। जिससे लोगो को परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकें।

राजस्थान रोडवेज द्वारा कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, बसों तथा बस स्टेण्डों का सेनेटाईजेशन एवं स्टाफ को सुरक्षा उपकरण लगातार देते रहने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। धार्मिक स्थानों तथा अन्तर्राज्यीय यात्रा के लिए अनुमति मिलने पर रोड़वेज में राजस्व व यात्री भार में वृद्वि होने की सम्भावना है।

विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार रक्षा बन्धन दिनांक 03.08.2020 को राज्य की सीमा में संचालित समस्त साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश जारी किये गये।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी श्री नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार के अनुमोदन के आधार पर रक्षा बन्धन दिनांक 03.08.2020 को राजस्थान रोड़वेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा के आदेश जारी किये गये है। यदि आप डीलक्स बसों में या राजस्थान सीमा से बाहर यात्रा करते है तो ऐसी स्थिति में उतना चार्ज आपसे लिया जायेगा। मेरा आपसे आग्रह है कि इस कोरोना माहमारी का समय चल रहा है। बस में सिटिंग कैपेसिटी से ज्यादा लोगो को नही बिठायेंगे। इसलिये मैं जनता से अपील करूंगा कि रोडवेज कर्मचारी से सहयोग करें। यदि महिलाएं बच्चों के साथ यात्रा कर रही है तो मास्क लेकर यात्रा करे व परिवार के साथ यात्रा कर रही है तो सेनेटाईजर साथ लेकर यात्रा करें। कोरोना के सम्बन्ध में राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाईन की पालना करें एवं रोडवेज कर्मचारियों को भी पालना करने में सहयोग करे। किसी भी वजह से रक्षा बन्धन त्यौहार पर हमारे राज्य में संक्रमण ना फैले।

राजस्थान रोडवेज द्वारा जारी आदेशानुसार महिलाएं एवं बालिकाएं रक्षा बन्धन 03 अगस्त 2020 को एक दिन के लिये साधारण एवं एक्सप्रेस (ब्लू लाईन) बसों में निःशुल्क् यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिये अग्रिम आरक्षण करवाया जा सकता है। यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत् जारी दिशा-निर्देशों की पालना किया जाना आवश्यक है। वाहनों की बैठक क्षमता अनुसार यात्री बैठाये जावेंगे व प्रत्येक यात्री को फैस मास्क लगाना आवश्यक है। यात्रियों को बस में बिठाने से पूर्व थर्मल स्क्रिनिंग करके ही बिठाया जावेगा।

इस सम्बन्ध में अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन जैन ने बताया कि लोगों द्वारा लगातार रोडवेज की बसों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा लोगों की मांग को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की सतर्कता के फलस्वरूप अभी भी रोडवेज की बसें संक्रमणमुक्त हैं और कडे नियमों की पालना के कारण लोगों को रोडवेज बसों मे सफर के कारण कोरोना की बीमारी का शिकार नहीं होना पड़ता है, इसलिए लोगों से अपील की है कि वे रोडवेज की बसों में सफर करें और अधिक जानकारी के लिए रोडवेज की वेबसाईट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर नई बसों के शिड्यूल, समय सारणी की जानकारी लेकर बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराने पर 5 प्रतिशत कैशबेक भी मिलेगा, जो बाद में टिकिट बुकिंग के समय काम मे लिया जा सकेगा तथा संक्रमण को रोकने की वजह से लोगों द्वारा 40 प्रतिशत से ज्यादा ऑन लाईन बुकिंग की जा रही है। बसों में सबसे ज्यादा वृद्वि सीकर तथा भरतपुर जोन में की गई है । इसके अलावा सभी जोन में बसों की संख्या या तो दुगनी या ढेड गुनी हो जावेगी।