Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
medical education news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 20 Jul 2021 11:02:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री गहलोत ने दी स्वीकृति : आरयूएचएस अस्पताल में शिक्षकों के 44 अतिरिक्त पद सृजित होंगे https://vinayexpress.in/2021/07/20/medical-education/ Tue, 20 Jul 2021 11:02:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11625 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर से लेकर सीनियर रेजिडेंट तक विभिन्न सवंर्ग में 44 अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इस महाविद्यालय में एमबीबीएस कोर्स की सीटों की संख्या 100 से बढ़कर 150 हो जाने के क्रम में शिक्षकों के पदों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इससे संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
प्रस्ताव के अनुसार, आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढा़ने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के निरीक्षण से पहले शिक्षकों के न्यूनतम आवश्यक पद सृजित किया जाना जरूरी है। इस क्रम में, कॉलेज में प्रोफेसर (आचार्य) का एक पद, सह आचार्य के 10, सहायक आचार्य के 18, वरिष्ठ प्रदर्शक के 6 और सीनियर रेजिडेंट के 9 पदों सहित कुल 44 पद अतिरिक्त सृजित होंगे। साथ ही, महाविद्यालय के एमरजेंसी मेडिसिन विभाग में सीनियर प्रदर्शक के 9 पदों में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से आरयूएचएस अस्पताल में एमबीबीएस कोर्स की बढ़ी हुई सीटों के अनुरूप एमसीआई के नियमों के अनुसार शिक्षकों के पदों की न्यूनतम संख्या की आवश्यकता पूरी हो सकेगी।
]]>
12 जुलाई से फिर शुरू होंगी एमबीबीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं https://vinayexpress.in/2021/07/08/education-7/ Thu, 08 Jul 2021 19:19:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11291 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश में कोविड-19 के हालात पर तेजी से नियंत्रण के साथ ही शिक्षण कायोर्ं को फिर से शुरू किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार ने कहा है कि आगामी 12 जुलाई से सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाओं का ऑफलाइन मोड में संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने बताया कि लॉक डाउन के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण कार्य ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन किया जा रहा था। अब चरणबद्ध रूप में कक्षाओं को फिर से ऑफलाइन मोड में शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि स्थिति सामान्य होने के बाद पिछले महीने 21 जून से एमबीबीएस तृतीय वर्ष की कक्षाओं का ऑफलाइन संचालन पहले ही शुरू कर दिया गया है।
आयुक्त के मुताबिक ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन में सभी मेडिकल कॉलेजों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करना होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
]]>