Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
mgsu bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 09 Jul 2021 15:35:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 विश्वविद्यालय की कोरोना विशेष परीक्षा 2020 26 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ https://vinayexpress.in/2021/07/09/mgsu-news/ Fri, 09 Jul 2021 15:35:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11436 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित परीक्षा 2020 में कोविड-19 के कारण सम्मिलित नही होने वाले परीक्षार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करते हुए उनकी विशेष परीक्षाएं दिनांक 26 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ होगी जिसकी समय सारिणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि विशेष परीक्षाओं के साथ-साथ एल एल.बी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं भी दिनांक 26 जुलाई से आयोजित होगी।

]]>
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी का भारतीय विश्वविद्यालय टीम में चयन https://vinayexpress.in/2021/03/08/bkn-202/ Mon, 08 Mar 2021 13:03:56 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4061 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के एथेलेटिक्स खिलाड़ी पुष्पा जाखड़ का चयन भारतीय विश्वविद्यालय संघ की टीम में हुआ है। सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा डाॅ. यशवंत गहलोत ने बताया कि किट भुनेश्वर में आयोजित वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की खिलाड़ी पुष्पा चैहान का चयन हुआ है।

वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जो कि चेगडू (चाइंना) में अक्टूबर, 2021 में आयोजित हो रहे है के लिए इस खिलाड़ी का चयन हुआ है। चयन ट्रायल अभी जारी है जिसमें विश्वविद्यालय दो से तीन खिलाडियों के चयन होने की संभावना है।

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, आज की मानद कुलपति श्रीमती सुमन स्वामी एवं श्री संजय धवन, कुलसचिव ने सुश्री पुष्पा जाखड को बधाई प्रेषित की ।

]]>
विद्यार्थियों को आधुनिकतम सुविधायें उपलब्ध कराते हुए विश्वविद्यालय में शोध एवं शैक्षणिक वातावरण तैयार करे : सुमन स्वामी- मानद कुलपति https://vinayexpress.in/2021/03/08/bkn-201/ Mon, 08 Mar 2021 12:44:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4053 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रथम बार नवाचार करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परीक्षा 2018 में कुलपति पदक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी को श्रीमती सुमन स्वामी ने दिनांक 08 मार्च, 2021 को मानद कुलपति का पद ग्रहण किया। निर्धारित समय पर कुलपति सचिवालय पर पहुंचने पर कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव श्री संजय धवन, प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रो. राजाराम चोयल, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जे.एस. खीचड़, उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, सहायक कुलसचिव डाॅ. गिरिराज हर्ष सहित विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


मानद कुलपति ने प्रेस वार्ता के दौरान अवगत कराया कि ग्रामीण अंचल में निवास करने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाए ताकि बालिका उच्च शिक्षा से वंचित नही रहे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य कार्य शोध को बढ़ावा देना होता है, विश्वविद्यालय द्वारा ऐसा शोध कार्य करना चाहिए जो समाज के लिए उपयोगी साबित हो। सुमन स्वामी के अनुसार विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाए।

विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को प्रमुख घटक मानते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करना चाहिए। मानद कुलपति श्रीमती सुमन स्वामी ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक व शोध उन्नयन के साथ-साथ आधुनिक सुविधायुक्त लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूपम आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।


मानद कुलपति ने विभागों का निरीक्षण कर संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किये। वल्र्ड यूनिवर्सिटी ट्रायल के चयनित जूडों खिलाड़ी श्वेता कंवर ने सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा डाॅ. यशवंत गहलोत के साथ खिलाडियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने श्री श्रवण जाखड एवं श्री राजेश बुढानिया के नेतृत्व में मानद कुलपति महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। मानद कुलपति श्रीमती सुमन स्वामी तत्काल कार्यवाही करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का उचित समाधान करने हेतु कुलसचिव को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया।
विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री संजय धवन ने विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा करवाकर उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में अवगत कराया। अपराह्न समय में लेखा, शोध, संस्थापन, शैक्षणिक एवं परीक्षा अनुभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीसी को लेकर की गई तैयारियों का लिया जायजा https://vinayexpress.in/2020/06/05/cm-vc-prepration/ Fri, 05 Jun 2020 18:38:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1373 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के स्थापना दिवस पर 7 जून को मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास से वीडियों काॅफेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का लोकापर्ण होगा। इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जायजा लिया।

Mgsu
जिला कलक्टर ने नवनिर्मित विधि भवन तथा सामाजिक विज्ञान भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां पर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान आॅडियो व वीडियो की क्वालिटी उच्च स्तर की होनी चाहिए। कार्यक्रम के समय तकनीकी से कोई व्यवघान उत्पन्न ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कहा कि नवनिर्मित भवनों के लोकापर्ण कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करवाया जाए, जिससे घर बैठे छात्र-छात्राओं तक मुख्यमंत्री जी का संदेश पहुंचे।

Mgsu bikaner

इस अवसर पर उपकुल सचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, संपदा अधिकारी कुलदीप जैन तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमल कान्त उपस्थित थे।

E.mail :vinayexpressindia@gmail.com

]]>