Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
minister – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 27 May 2021 12:05:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने ऑक्सीजन कांसंट्रेटर भेंटकर्ताओं का जताया आभार : लोक स्वास्थ्य रक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता – शाले मोहम्मद https://vinayexpress.in/2021/05/27/jaisalmer-128/ Thu, 27 May 2021 12:05:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=9023 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा है कि प्रदेश सरकार मौजूदा परिस्थितियों में लोक स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सर्वोपरि फर्ज मानकर बहुआयामी भरसक प्रयासों में जुटी हुई है और इसके लिए सभी सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूती से संचालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम जन को अपने निवास क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सार्थक कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सहूलियत रहे और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लोगों को अपने क्षेत्र में नजदीक ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए चिकित्सालयों के साथ ही प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सुदृढ़ करते हुए सभी सुविधाओं व संसाधनों से सम्पन्न किया गया है।

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने यह उद्गार गुरुवार को दिल्ली से डॉ. एस.एल. स्वामी एवं दीपक गहलोत की ओर से 10 ऑक्सीजन कांसंट्रेटर भेंट किए जाने के दौरान व्यक्त किए। इनमें 2 कांसंट्रेटर पीएचसी भागू का गांव तथा शेष 8 कांसंट्रेटर नाचना क्षेत्र के लिए भिजवाए जाएंगे। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमीन खान के आग्रह पर इन भामाशाहों ने ये कांसंट्रेटर भेंट किए हैं।  अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने ऑक्सीजन कांसंट्रेटर भेंटकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पांएगी।

चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी

कोरोना महामारी में मरीजों को सीएचसी पर अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लगवा दिए हैं। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस मुहैया कराई गई है। पोकरण उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी।

संक्रमण रोकने में सहभागिता निभाएं

उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए सरकार के साथ आमजन का सहयोग जरूरी है। जिस प्रकार आमजन ने जन अनुशासन पखवाड़े में सहयोग किया, वैसा ही सहयोग आगे भी देते रहें, ताकि प्रदेश एवं जिले को कोरोना मुक्त करने में मदद मिले।

ज्यादा राशि वसूलें तो शिकायत दर्ज कराएं

उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पतालों में संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि निजी अस्पताल, लैब एवं दवा की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जाने पर राजस्थान सरकार के जन शिकायत केंद्र पोर्टल 181 पर शिक़ायत दर्ज कराएं ताकि अधिक राशि वसूलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

पोकरण में जिला परिवहन कार्यालय से आम जन को राहत

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने कहा कि पोकरण में जिला परिवहन कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन संबंधी अन्य कार्यों की सुविधा यहीं पर मिल जाएगी और इसके लिए अब जैसलमेर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब परिवहन विभाग से संबंधित तमाम कार्य पोकरण में ही होगें ।

]]>
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने ग्राम हदां में सुने अभाव अभियोग https://vinayexpress.in/2020/06/05/bs-bhati/ Fri, 05 Jun 2020 18:25:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1369 टिड्डी दल से हुये नुकसान के आंकलन हेतु दिये निर्देश
बिजली-पानी आपूर्ति, एवं रोजगार अवसरों में बढोतरी को प्राथमिकता

भंवर सिंह भाटी
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को ग्राम हदां में आमजन के अभाव अभियोग सुने, इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के अन्य ग्रामों से भी आमजन ने पहंुच कर अपनी समस्याओं से मंत्री भाटी को अवगत करवाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पूरा ध्यान रखा गया।
जनसुनवाई में प्रमुख रूप से किसानों ने टिड्डी दल से हुये नुकसान का मुआवजा दिलवाये जाने की मांग की तथा क्षेत्र में बिजली पानी की पर्याप्त आपूर्ति करवाए जाने का मुद्दा रखा। जिस पर भाटी ने मौके पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार कोलायत को टिड्डी से हुये नुकसान का शीघ्र आंकलन के निर्देश दिये। साथ ही ऊर्जा एवं जल आपूर्ति सुचारू करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त क्षतिग्रस्त सड़कों, मनरेगा रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, सम्बंधी परिवेदनाओं पर भी भाटी ने अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश के साथ हिदायत दी कि वर्तमान कोरोना संकट काल की असमान्य परिस्थितियों में उन्हें और अधिक तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजन को राहत प्रदान करवानी चाहियें।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं प्रशासन आमजन की हर संभव मदद हेतु रात-दिन कार्य कर रहा है। मनरेगा योजना अन्तर्गत भी श्रीकोलायत में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है, विद्युत एवं पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हेतु भी अनेक नवीन कार्यो व योजनाओं को स्वीकृत किया गया है। कोरोना काल में राज्य सरकार ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि राज्य का कोई भी नागरिक भूखा न सोये, चाहे प्रवासी समस्या हो, किसानों की समस्या हो, उद्योग-धंधो की समस्या हो सभी में राहत के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने आमजन से भी लाॅक डाउन के सभी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करने का आवाह्न किया तथा प्रशासन के अच्छे प्रबन्धन की सराहना की। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, तहसीलदार हनुमान सिंह देवल, विकास अधिकारी दिनेश सिंह तथा ऊर्जा, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.ड़ी. कल्ला ने दुरभाष पर जाने बीकानेर के हालात: क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर भोजन व्यवस्था करने के दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2020/05/27/bd-kalla/ Wed, 27 May 2020 15:02:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1301 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कहा है कि स्टेट क्वेरंटाइन में रह रहे लोगों के रहने, खाने के बेहतर इंतजाम हो यह सुनिश्चित किया जाए। डॉ कल्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में निर्देश दिए। डॉ. कल्ला से बीकानेर जिले के सुनारों के मोहल्ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को बेहतर खाना दिए जाने की मांग की। इसके बाद डॉ कल्ला न क्वारेंटाइन में रह रहे कुछ लोगों से दूरभाष पर बात की और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

Bd kalla

डॉ कल्ला ने बीकानेर जिला कलक्टर  कुमार पाल गौतम से बातचीत कर क्वारेंटाइन सेंटर में बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाने को कहा। डॉ कल्ला ने कहा कि क्वारेंटाइन में लोगों को रहने-खाने, दवा सहित किसी भी प्रकार की कोइ तकलीफ ना हो। लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। जिला कलक्टर इस सम्बंध में नियमित रूप से अधिकारियों से फीडबैक लेते रहें और जो भी आवश्यक कार्यवाही हो तुरंत प्रभाव से अमल में लाई जाए। जिला कलक्टर रेंडम रूप से सेंटर में लोगों में बात करें और यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत समाधान किया जाए।

निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क राशन किट

डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के जिन भी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू हो रही है, उन सभी क्षेत्रों में असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि इन क्षेत्रों में राशन बिक्री के लिए गाड़ी नियमित रूप से आए। यदि आवश्यकता हो तो तैयार भोजन भी वितरित करवाएं। दूध और सब्जी की गाड़ियां भी नियमित रूप से इन क्षेत्रों में जाएं। लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए दिक्कत ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन करें – ऊर्जा मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला https://vinayexpress.in/2020/05/06/drbdkallabikaner/ Wed, 06 May 2020 16:49:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=980 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी डी कल्ला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सुखा राशन उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार की योजना के पीछे यह मंशा रहती है कि अगर जरूरतमंद व्यक्ति को प्रतिदिन पका हुआ भोजन दिया जाए तो 15 दिन में 30 बार सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति को उसके घर तक जाना होता है। जबकि सुखा राशन एक बार दे दिया जाए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग भी भी बनी रहती है, जिसके चलते संक्रमण के फैलने की संभावना शून्य हो जाती है, ऐसे में सूखा राशन जरूरतमंद को देना एक नेक काम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग में भी प्रभावी योगदान रहता है।

dr bd kalla
डॉ. कल्ला बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से बीकानेर के 80 वार्डों के लिए सूखा राशन वितरण के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बुधवार वार्ड नंबर 24, 44, 61, 62, 79 तथा 80 के लिए वाहनों को रवाना किया। डॉ कल्ला ने बताया कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में 12 हजार 500 से अधिक सूख राशन किटों का वितरण किया जाएगा तथा अगर और जरूरत हुई तो इन्हें समय-समय पर आवश्यकता के मुताबिक वितरित करने का कार्य जारी रहेगा।
डॉ कल्ला ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। राज्य सरकार ने प्रदेश में भी इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी-सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन होना चाहिए। ऐसे समय में घर में रहकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कोरोना का समय पर इलाज करवाना आवश्यक है। अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार हो, तो वह तत्काल अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए, जरूरी नहीं है कि वह कोरोना से पीड़ित हो। जांच करवाने से उसे तसल्ली हो जाएगी और वह भयमुक्त भी हो जाएगा। आवश्यकता इस बात की है कि हम सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें कुछ दिनों की ही तकलीफ है, धैर्य से इसका सामना करें, लाॅकडाउन में अपने घरों में ही रहें, जिससे कोरोना को समाप्त किया जा सके। सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए, जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बीकानेर के भामाशाहों द्वारा लाॅक डाउन व निषेधाज्ञा के दौरान वंचित लोगों को सहायता के लिए खुलकर मदद की जा रही है। यह भी अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी सभी जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक मदद तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लोगों को भी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीणा तथा राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, रमेश कुमार अग्रवाल, महेंद्र कल्ला, प्रमोद खजांची, उपेंद्र श्रीमाली, राजकुमार किराड़ू, डी.पी. पच्चीसीया, सुशील थिरानी, सहित बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>