Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
nagaru – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 08 May 2021 08:41:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बच्चों के इलाज को लेकर क्या है चिकित्सा व्यवस्थाएँ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने माँगी जानकारी https://vinayexpress.in/2021/05/08/nagaur-197/ Sat, 08 May 2021 08:41:10 +0000 https://vinayexpress.in/?p=7753 सीएमएचओ एवं पीएमओ से माँगी बच्चों से जुड़ी चिकित्सा व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी बढ़ते संक्रमण को देखते बच्चों की चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ा है मामला 

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर : बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) नागौर ने मौजूदा दौर के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के बचाव को लेकर,उनके इलाज को लेकर इलाज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी तलब की है।इसको लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने समिति सदस्य निधी हेड़ा,सदस्य गोपालराम,सदस्य नत्थुराम मेघवाल,सदस्य रामलाल कुवाँड़ के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,नागौर एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी,राजकीय जेएलएन अस्पताल,नागौर से चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर  विशेष रूप से स्पेशल केटेगरी के बच्चों के लिए,ज़रूरतमंद एवं अंय बच्चों को लेकर क्या क्या चिकित्सा व्यवस्थाए की है,किस तरह की व्यवस्थाएँ की है,किन किन चिकित्सा अधिकारियों की जवाबदेहीता तय की है,उसको लेकर इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी,चिकित्सा अधिकारीयो के नाम,मोबाइल नम्बर,एवं बेड से जुड़ी जानकारी माँगी गई है।इसको लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि मोज़ूदा हालात को देखते हुए कारण,अकारण बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आती रहती है।एसे में बच्चों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्थाओं हो,ज़रूरत मंद एवं देखरेख वाले बच्चों को बिना परेशानी के इलाज की व्यवस्थाए उपलब्ध हो सके।उन्हें इलाज के लिए इधर से उधर भटकना ना पड़े,ओर उनके स्वास्थ्य हितो का ध्यान रखा जा सके, इसको लेकर विस्तृत जानकारी सीएमएचओ नागौर से सम्पूर्ण जिले के सम्बंध में एवं पीएमओ नागौर से राजकीय जेएलएन अस्पताल के संदर्भ में तलब की गई है। सोनी ने बताया की बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बाल कल्याण समिति संयुक्त रूप से जल्द ही मनो चिकित्सकों के साथ,बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन भी करेगी, जिसमें स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य,परामर्श सम्बंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया की बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की सहायता,इलाज या अंय समस्याओं को लेकर बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्प लाइन,पुलिस एवं प्रशासन ,बाल आयोग,बाल अधिकारिता विभाग को वह अपनी जानकारी दे सकते है,सूचना दे सकते है।अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है।

]]>
राज्य पेंशनरों को निःशुल्क दवाइयाँ राजकीय बाँगड़ चिकित्सालय डीडवाना परिसर में संचालित मेडिकल शाखा संख्या 2 में उपलब्ध होगी https://vinayexpress.in/2021/03/25/nagaur-87/ Thu, 25 Mar 2021 13:10:03 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5349 विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर। प्रशासक न्यास निधि (आरपीएमएफ) व जिला कलक्टर नागौर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि राजस्थान राज्य पेंशनर चिकित्सा रियायत योजना 2014 तथा वित्त विभाग राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड़ जयपुर के बीच 11 फरवरी 2009 को हुए करारबंध तथा 10 सितम्बर 2013 को हुए पूरक करारबंध के अंतर्गत डीडवाना क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड़ डीडवाना, नागौर को, इनके द्वारा राजकीय बाँगड़ चिकित्सालय डीडवाना परिसर में संचालित मेडिकल शाखा संख्या 2 को राज्य पेंशनरों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत किया है।

]]>
आजादी अमृत महोत्सव : पूर्व ग्रह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में निकाली अहिंसा यात्रा https://vinayexpress.in/2021/03/23/nagaru-2/ Tue, 23 Mar 2021 13:58:36 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5201 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कुर्बान कर दी जिदंगी जिन्होंने वतन की हिफाजत में, उन्हीं के दम पर आज हिंदूस्तान कायम है…शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू के शहादत दिवस पर उनको नमन करने के लिए यहां हर कोई भावविभोर खड़ा था। जनप्रतिनिधि, युवा और आमजन ने मंगलवार को बीकानेर तहसील के शेरेरां गांव में अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू को श्रद्धाजंलि दी गई और अहिंसा यात्रा निकाली गई।
शेेरेरां गांव में मंगलवार की सुबह यह अहिंसा यात्रा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के सान्निध्य में निकाली गई। अहिंसा यात्रा के बाद शेरेरां गांव की चौपाल में ही विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमारा देश ऐसे ही आजाद नहीं हुआ, भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे आजादी के सूरमाओं ने अपनी शहादत दी और आजादी के लिए लड़ी जा रही जंग में क्रांति आई और देश आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का युवा पीढ़ी को संबोधित यह कथन ‘जिनके रास्ते सही हैं वो मंजिल को जरूर पाएंगे‘, आज भी प्रासंगिक है।
पूर्व गृह राज्य मंत्री बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष तथा देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव युवा पीढ़ी के लिए इस मायने में प्रेरणा स्त्रोत का काम करेगा और इसी से ऐसे आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समानता, सर्वधर्म समभाव, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का जो संदेश उस समय दिया, वो आज भी प्रेरणादायक है। बेनीवाल ने कहा कि अनेकता में एकता का भाव अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देषवासियों का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेष दिया। नापासर ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बापू का जीवन दर्षन ही उनका संदेष है। क्रांति का अर्थ है परिवर्तन लाने का प्रयास, जिसकी वर्तमान परिस्थितियों में भी कई मायनों में जरूरत है।
अहिंसा यात्रा व विचार गोष्ठी में जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र गोदारा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भूराराम शर्मा, शेरेरां के सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा, समाजसेवी कन्हैयालाल सारस्वत, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावणिया, सरपंच दाउदसर सफी मोहम्मद, जिला गुसांईसर सरपंच प्रतिनिधि अखीराम गोदारा, राजेरां के सरपंच चैरूलाल गोदारा, हेमेरां के सरपंच प्रतिनिधि गणपतराम, पूर्व सरपंच जीवराज पुगलिया, रूणिया बड़ावास के सरपंच प्रतिनिधि सुखाराम गोदारा, कतरियासर से महंत दूलनाथ, शेरूशाह, दाउदसर पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा, हनुमान कूकणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित थे।

]]>