js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नागौर अर्पण की ,तर्पण की , भक्ति की , लोकदेवताओं की , शौर्य की भूमि है । यह धरा खनिज सम्पदा से भरपूर है । ग्रामीण क्षेत्र 80 प्रतिशत से ज्यादा है , कृषि , पशुपालन , पर्यटन , लोक संस्कृति सभी के लिहाज से हमारे पास गर्व करने लायक बहुत कुछ है।
इतना कहने का , इतना बोलने का और अपनी बात रखने का जो मौका मिला हैं , हम पढ़ते हैं , हमने सुना है कि जिस आजादी की सांस की हम बात करते हैं उसमें न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों के प्राणों का बलिदान समाया हुआ है । सोचते हैं कि यह तिरंगा झंडा फहराता है वो किसी हवा की वजह से नहीं बल्कि उन शहीदों के अंतिम सांस से और उनकी उस भावना से जो जयहिंद- जयहिंद कहकर उन्होंने व्यक्त की थी। देश की आजादी की महत्ता से ओतप्रोत इन शब्दों का ताना-बाना जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जनमानस के समक्ष पिरोया और जिला स्टेडियम में बैठा हर कोई जन इन्हें भावविभोर हो सुन रहा था।

भारत की आजादी की वर्षगांठ पर नागौर के राजकीय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण से उपजी विपरीत परस्थितियों में भी टीम नागौर ने हर क्षेत्र में बेहतरीन काम देकर आमजन की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया । उन्होंने यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों व कर्मचारियों और गणमान्यजन से आह्वान किया कि नशे रूपी बुराई को मिटाने के लिए गांव-ढाणी तक घर-घर जागरूकता लाएं । जनजागरण से ही नशे रूपी बुराई से आजादी पाई जा सकती है ।
डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि नशे से आजादी पाने के लिए नागौर जिले में सरकारी स्तर पर तो अभियान के रूप में काम हो रहा है लेकिन इसके लिए हम सभी को व्यक्तिगत , सामुदायिक स्तर पर प्रयास करने होंगे । जागृति भरे साहित्यिक शब्दों में अपना संदेश देते कहा कि ‘‘पूरी जमीन साथ दे तो और बात है , हम एक-दूजे का जरा सा भी साथ दें तो और बात है , चलने को चल लेते हैं एक पांव पर , पर दूसरा पांव भी साथ दें तो और बात है , यह दूसरा पांव इस नागौर के प्रत्येक उस व्यक्ति का है जिसके मन में यह भावना है कि मैं शौर्य की इस भूमि को नशा से मुक्ति दिलाना चाहता हूं ।” जिला कलक्टर ने आमजन को संदेश दिया कि नकारात्मकता और निराशाओं को दूर करो , कमी मत ढूंढो , अच्छाई ढूंढो।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कोरोना संक्रमण काल में आमजन के रक्षार्थ काम करने वाले जनप्रतिनिधियों , सरकारी अधिकारियों , कर्मचारियों , गांव-ढाणी तक बैठी एएनएम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी तक के योगदान तक की सराहना की। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास और कोरोना काल में आमजन को राहत प्रदान करने के लिए सहयोग देने वाले भामाशाहों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। डाॅ. सोनी ने सभी मिलकर काम करें और सांस्कृतिक विरासत की इस मिट्टी की खुशबू को दूर तलक फैलाएं। गुमनामी की जिदंगी को दूर कर नया इतिहास लिखें और इतिहास की पुस्तक में नए पन्ने जोड़ना और उसमें श्याही लिखना , यह सब की जिम्मेदारी है ।
देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि गत वर्ष 2020 में स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर नागौर की धरा पर जो संकल्प लिए गए , वे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं । बात चाहे जिला स्टेडियम को माॅडल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की हो या फिर किसानों को खेतों तक सुगम मार्ग मुहैया करवाने के लिए चलाया जा रहा रास्ता खोलो अभियान या फिर बच्चों में कुपोषण दूर करने का अभियान लाडेसर, सभी कार्य जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों के सहयोग व टीम नागौर के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत से सफलता के पायदान पर है। कोरोना के संक्रमण की लहर से निबटने के लिए टीम हैल्थ नागौर ने जो काम किया , वो भी काबिलेतारीफ है ।
देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने राज्यपाल का जनता के नाम अभिभाषण को पढ़ा। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के पठने के बाद पुलिस के जवानों द्वारा आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगीलाल देवड़ा एण्ड पार्टी की ओर से नागौर की लोकसंस्कृति का प्रस्तुतिकरण करने वाला लोकगीत प्रस्तुत किया गया।
जिला स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रेशमा एण्ड टीम ने राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम टीसी की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं में गली कुमारी मीणा व उनकी टीम ने कोरोना की रोकथाम व बचाव से जुड़े जागरूकता गीत पर संगीतमयी अभिनय नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में अर्चना चौहान व रजनी पुरोहित ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन मोहम्मद शरीफ छींपा व सुनीता चौधरी ने किया।

जिला स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान जिले के भामाशाहों, समाजसेवियों, कलाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी को जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक अभिजीतसिंह व अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रभारी अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर अपने आवास पर तथा इसके बाद सुबह आठ बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीतसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हीरालाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, जिला रसद अधिकारी पार्थसारथी आदि जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।
]]>
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर समीक्ष बैठक ली। इस समीक्षा बैठक में उप निदेशक कृषि विस्तार डॉ. शंकरराम बेड़ा ने किसानों को तकनीकी कारणों से बकाया चल रहे उनके बकाया फसल बीमा क्लेम का भुगतान दिलाने संबंधी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. बेड़ा ने बताया जिला अग्रणी बैंक मैनेजर और रिलांयस एग्रो कंपंनी के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से काम करते हुए पिछले 50 दिन से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक जिले के 10 हजार 473 किसानों को 11 करोड़ 64 लाख का फसल बीमा क्लेम राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में करवाया जा चुका है।

लीड बैंक मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2020 में फसल खराबा के क्लेम भुगतान संबंधी ऐसे प्रकरण जो किसानों के बैंक अकाउंट नंबंर, आईएफएससी कोड सहित अन्य तकनीकी खामियों के कारण लंबित हो गए थे, जिन्हें अब निस्तारित कर दिया गया है। प्रकरण निस्तारित किए जाने के साथ ही किसानों को उनके फसल बीमा क्लेम राशि का भुगतान ऑनलाइन उनके खातों में जमा करवाया जा चुका है। समीक्षा बैठक में रिलायंस कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।


विनयएक्सप्रेस समाचार, नागौर। राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की शृंखला में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार विभाग द्वारा यह आयोजन राजस्थान के समस्त जिलों में ब्लॉक एवं उपखंड स्तर पर किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में गठित समिति के जिला संयोजक जगदीश नारायण शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप प्रस्तावित अगस्त क्रांति सप्ताह में नागौर जिले के समस्त उपखंड एवं जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार प्रतिदिन आयोजन किए जाएंगे।
शर्मा ने बताया कि सप्ताह के दौरान मेड़ता सिटी में महात्मा गांधी सर्किल का जीर्णोद्धार करवाया गया है, जिसका लोकार्पण कार्यक्रम रखा जाएगा. सप्ताह के दौरान मेड़ता सिटी में महात्मा गांधी पुस्तकालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रखा जाएगा. इसके अतिरिक्त सप्ताह के दौरान जिला मुख्यालय सहित उपखंड स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, गांधी दर्शन विचार संगोष्ठी, सर्व धर्म सभा, गांधी प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन व चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी. अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत आयोजित की जाने वाली इन कार्यक्रमों निर्धारित तिथि जिला प्रशासन के साथ विचार विमर्श के बाद जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगी. सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 की रोकथाम व बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा. शर्मा ने बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में नागौर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के निवास स्थान पर जाकर उनका सम्मान भी किया जाएगा.

विनयएक्सप्रेस समाचार, नागौर। जो देश की आजादी के लड़े, उन महान सैनानियों के नाम आने वाली पीढ़ी के दिलो-दिमाग में रहे, इसके लिए जरूरी है, हम कुछ ठोस कदम उठाएं। स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यह बात कहते हुए एक और नई पहल करने का निर्णय किया है।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सरकारी विद्यालयों के पुस्तकालयों के साथ-साथ अब नागौर जिला मुख्यालय सहित, मूंडवा, मेड़ता, डेगाना, परबतसर, मकराना, नावां, कुचामन सिटी, लाडनूं, डीडवाना शहर के प्रमुख मार्गों, तिराहे और चैराहों का नामकरण स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर करने की पहल की है। उन्होंने इसे लेकर नागौर परिषद व मकराना नगर परिषद के आयुक्त सहित जिले की सभी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों को इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद आयुक्त सहित सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने शहरी क्षेत्र सहित आसपास के निकटवर्ती गांवों से जुड़े स्वतंत्रता सैनानी का पता लगाएं और देश की आजादी के लिए उनकी सेवाओं को नमन करते हुए मार्ग, तिराहे अथवा चैराहे का सौन्दर्यकरण करवाकर नामकरण करें। इसे लेकर वहां शिलापट्ट भी लगाया जाए, जिसका लोकार्पण 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता सैनानियों के परिवार जनों से करवाया जाए।
डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नगर परिषद आयुक्त सहित सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना की लड़ाई में फ्रंट पर रहकर काम कर रहे हैं जो काबिलेतारीफ हैं। शहरी क्षेत्रों में कोरोना की गाइडलाइन की अवहेलना करने जैसे माॅस्क नहीं पहनने, सोशियल डिस्टेटिंग का पालन नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों का चालान काटे। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त व अधिशासी अधिकारी को प्रतिदिन कोविड-19 की रोकथाम संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों कम से कम दस लोगों का चालान काटने के निर्देश दिए.

जिला कलक्टर ने कहा कि नागौर व मकराना शहर सहित जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम सुधारें। शहरी क्षेत्र साफ-सुथरे हों। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई पूरी तरीके से करवा लें। आयुक्त व अधिशासी अधिकारी अपने-अपने शहरों को अलग-अलग जोन में बांटे और सफाई व्यवस्था का रैन्डमली आकस्मिक निरीक्षण करें। शहरी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण व्यवस्था भी सुचारू रूप से रहे। कहीं भी कचरा एकत्रित हुआ न मिले, इसकी पूरी माॅनिटरिंग की जाए।
डाॅ. सोनी ने नगर परिषद आयुक्त व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक पार्क को विकसित करें, जिसमें भ्रमण पथ, चिल्ड्रन पार्क ब्लाॅक, ओपन जिम, टिक-टेक फाइल तथा छायादार वृक्ष तथा दूब हो।
जिला कलक्टर ने परिषद आयुक्त व पालिका अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरी विकास टैक्स वसूलकर स्थानीय निकाय संस्थाओं की आय बढ़ाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में हो रखे अतिक्रमणों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा उपखण्ड अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने नगर परिषद व नगर पालिका प्रशासन खाली पड़ी अपनी सम्पतियों की तारबंदी करवाने, जीपीएस लोकेशन तैयार करने तथा इससे संबंधित दस्तावेजों की पूरी फाइल अपडेट रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर परिषद सहित सभी नगरपालिका क्षेत्रों में पार्षदों की मदद से जरूरतमंद व पात्र परिवारों को पालनहार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नागौर जिला मुख्यालय पर राजकीय माडी बाई कन्या महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल बनवाने में सहयोग करने सहित जिले की सभी सरकारी कन्या महाविद्यालय व विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय दानदाताओं के सहयोग से बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद व नगरपालिका कार्यालयों में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारी कल्याण शिविर लगाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने परिषद आयुक्त व पालिका के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके शहरों में ऐसे सार्वजनिक स्थान जो खाली हैं, वहां साफ-सफाई रहें और पींपल, बरगद व नीम आदि वृक्षों के पौध्ेा लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। बैठक में नगर परिषद आयुक्त जोधाराम बिश्नोई सहित मकराना नगर परिषद, सहित जिले की समस्त पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।