Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
nagaur khbar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 17 Mar 2021 11:59:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता विकास कार्यों हेतु मासिक बैठक हुई आयोजित https://vinayexpress.in/2021/03/17/nagaur-66/ Wed, 17 Mar 2021 11:59:31 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4680 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नागौर जिले के अन्तर्गत नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के विकास कार्यों की मासिक बैठक का आयोजन आज जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।


बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नगर परिषद आयुक्त नागौर व मकराना एवं जिले की समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को जिले में प्लास्टिक कैरी बैग्स की समस्या का समाधान करने के अन्तर्गत पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही करने व पॉलिथीन निस्तारण में नवाचार कर उसके अपशिष्ट कचरे को प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर खाद के रूप में उपयोग लेने के निर्देश दिए।


डाॅ.सोनी ने नगर परिषद व नगर पालिकाओं के परिसरों में धूम्रपान करने वालों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने व इसके लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी उचित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने आई फॉर सेफ्टी कैंपेन के अंतर्गत नगर परिषद व नगर पालिका परिसरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा डॉ. सोनी ने शहरों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 31 मार्च तक नगर परिषद क्षेत्रों में 250 और नगरपालिका क्षेत्रों में 150 सीसीटीवी कैमरे भामाशाहों को प्रेरित कर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिकाओं को यह भी निर्देश दिए कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बालिका छात्रावासों के विकास में अपना समुचित योगदान दें।


इस बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी योगेश कुमार, नगर परिषद नागौर के आयुक्त श्रवण कुमार चौधरी के अलावा मकराना के आयुक्त जोधाराम विश्नोई एवं नगर पालिका मूण्डवा, कुचेरा, मेडता, डेगाना, परबतसर, नावां, कुचामन, डीडवाना व लाडनूं के अधिशासी अधिकारी वी.सी. के जरिए तथा अन्य अधिकारिगण मौजूद थे।

]]>