Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Nagaur samachar – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 25 Jul 2022 17:25:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 महादेव हॉस्पिटल में चिकित्सा परामर्श शिविर बुधवार को https://vinayexpress.in/2022/07/25/medical-counseling-camp-on-wednesday/ Mon, 25 Jul 2022 17:25:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39917 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। स्थानीय महादेव हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 27 जुलाई, बुधवार को किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ हापूराम चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान महादेव अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ मोहम्मद तारिक द्वारा डेंगू, मलेरिया, रक्तचाप, मधुमेह, दमा, बलगम, खांसी ,जुखाम ,सामान्य बुखार, पेट दर्द, गैस, कब्ज, जोड़ों के दर्द, शारीरिक कमजोरी, थकान ,खून की कमी, सांस फूलना, थायराइड की बीमारी,मौसमी बीमारियां, सांप बिच्छू का काटना, लकवा,मिर्गी, हार्ट अटैक आदि रोगों से संबंधित मरीजों को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निशुल्क परामर्श शिविर दिया जाएगा।

]]>
शिक्षा के मंदिर में योगदान सबसे बड़ा पुण्य का कामः जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार https://vinayexpress.in/2021/12/06/bkn-2198/ Mon, 06 Dec 2021 16:18:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=20585 जिला कलक्टर ने किया स्कूलों के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों व दानदाताओं का सम्मान

स्काउट गाइड एवं प्रशिक्षण केन्द्र में सहयोग देने वाले दानदाताओं को भी किया सम्मानित

 

विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी  ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिया जाने वाले योगदान सबसे बड़े पुण्य का काम है। सरकारी विद्यालयों में सरकारी स्तर पर तो समय-समय पर सुविधाएं विकसित करने के लिए काम होता रहा है, लेकिन जनसहयोग से होने वाले काम अपने आप में आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है। डॉ. सोनी सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में ढांचागत विकास, विद्यालयों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जिले के जिन गणमान्य दानदाताओं व भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग दिया है, वे साधुवाद के पात्र हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए भामाशाहों द्वारा दिए गए योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर भारत स्काउट एवं गाइड के ताउसर गांव में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र को विकसित करने के लिए योगदान देने वाले दानदाताआ धर्माराम भाटी व रूपचंद का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ अशफाक पंवार व मीनाक्षी भाटी भी मौजूद रही।

इनका हुआ सम्मान

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने सरकारी स्कूलों के ढांचागत विकास एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने में योगदान देने वाले 30 से अधिक दानदाताओं का माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में दानदाता गोपाल असावा, चांद मोहम्मद, लिछमणराम, जवाहरराम कूकणा, मगनाराम बिजारणियां, आईदानराम बिजारणियां, गेनाराम कस्वां, तुलछाराम तांडी, इलियास खान, सरवर खान, भंवरलाल गोदारा, रामचंद्र बिश्नेाई, राधेश्याम लाहोटी, प्रेमाराम छरंग, रामचंद्र गोदारा, कैलाश कांकरिया, डूंगराम, रूपाराम, भूराराम, रतनलाल गोदारा, प्रतीक लटियाल, डॉ. राजेन्द्र चौधरी, कमल चौधरी, राकेश चौधरी, सुभाष कंदोई व प्रशांत रंगा, गणपतराम सिंघवी, धर्माराम ओमप्रकाश मिर्धा, बुलेश, सुरेशचंद जाट, रविशंकर तिवाड़ी, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, धन्नाराम जाट, घिसाराम, मोतीराम, मांगीलाल व खेमराज चोयल, उगमाराम आकोदिया तथा जीवणराम खोखर को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

]]>
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में अवैध शराब की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2021/10/23/nagaur-674/ Sat, 23 Oct 2021 18:31:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=17692 जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अवैध शराब की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने लगातार अभियान के रुप में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देदिए।

इस दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस व आबकारी विभाग को अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाना, राजमार्गों पर स्थित ढाबों की जांच करना, मिथानॉल परिवहन करने वाले टैंकरों की जांच करना, थाना स्तर पर आयोजित सीएलजी बैठकों में अवैध शराब निर्माण रोकथाम को स्थाई एजेण्डा में शामिल करना, बीट प्रभारी द्वारा बीट बुक में अवैध शराब की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाही का विवरण अंकित करवाना, दैनिक मजदूरों के प्रवाह वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी करना, अवैध शराब के धंधे में लिप्त आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलना, फील्ड अधिकारियों द्वारा राजस्व अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर सूचनाएं एकत्रित करना, हथकड़ शराब बनाने वाले गांवों में विशेष निगरानी रखना व संयुक्त धावों का आयोजन करना, अवैध शराब के निर्माण में लिप्त परिवारों की सूची सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को उपलब्ध करवाना, राज्य सरकार द्वारा घोषित मुखबिर प्रोत्साहन योजना का प्रचार प्रसार करना तथा मुखबिरों को उचित पारितोषिक दिलवाना, पुलिस अधीक्षक स्तर पर आयोजित अधिकारियों की बैठक में अवैध शराब की रोकथाम को मुख्य एजेण्डा बनाना संबंधी निर्देष दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आबकारी प्रहराधिकारी, आबकारी निरीक्षक व पुलिस थानाधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर संयुक्त धावे आयोजित करने हेतु निर्देशित कर आवष्यक कार्यवाही करें।


इसी प्रकार जिला कलक्टर ने षिक्षा विभाग के अधिकारी को सभी विद्यालयों में समयबद्ध कार्यक्रम रखा जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना तथा उनको जागरूक करने संबंधी निर्दे दिए। वहीं डिस्कॉम अधिकारी को विद्युत कनेक्शन का अवैध शराब निर्माण में उपयोग करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्दे दिए।


जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देष देते हुए कहा कि अनुज्ञाधारी प्रासव इकाईयों के प्रासव स्टॉक की समय-समय पर जांच करें तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिथानॉल एंटीडॉटस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। डॉ. सोनी ने उद्योग विभाग के अधिकारी को मिथानॉल एवं मिथानॉल आधारित उत्पादों के निर्माताओं व विक्रेताओं को जारी अनुज्ञापत्रों के आधार पर सूचीबद्ध कर जांच करने के निर्देष देते हुए कहा कि अवैध रूप से बिना अनुज्ञापत्र मिथानॉल आधारित उत्पाद (पेण्ट, वार्निश, प्लास्टिक सामान, हेण्ड सेनेटाईजर) का निर्माण करने वाली इकाईयों के विरूद्ध जांच कर आवष्यक कार्यवाही करें तथा समस्त औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक को जिले में नवजीवन योजना में चयनित परिवारों को विभिन्न परिलाभ (स्थाई संरचना निर्माण, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षण व्यवस्था) उपलब्ध करवाने तथा आबकारी व पुलिस विभाग से अवैध शराब के धन्धे में लिप्त चयनित जातियों के परिवारों की नवीनतम सूची प्राप्त कर उन्हें लाभांवित किये जाने वाले परिवारों में शामिल करने के निर्दे दिए।


बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देष देते हुए कहा कि राजमार्गों से होकर गुजरने वाले मिथाईल एल्काहोल के टैंकरों की जांच करें तथा वैध कागजात नहीं पाये जाने पर पुलिस/आबकारी के माध्यम से कार्यवाही करना सुनिष्चित करें। साथ ही शराब परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कर वैध कागजात नहीं पाये जाने पर पुलिस/आबकारी विभाग को सूचित कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएं।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रका चौधरी, षिक्षा विभाग के बस्तीराम सांगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक रामदयाल मांजू तथा आबकारी विभाग व उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
विद्यालयों को रखने होंगे यातायात समन्वयक : बालवाहिनी योजना की समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीतसिंह ने दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2021/10/04/nagaur-622/ Mon, 04 Oct 2021 10:10:43 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16123 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में बाल वाहिनी योजना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस योजना के अन्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षापूर्ण सुविधाजनक एवं शुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाये जाने की व्यवस्था बारे में जानकारी दी गई। ।


जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीतसिंह ने निर्देश दिए कि बाल वाहिनी में शिक्षण संस्था बस के बाहरी भाग पर सुनहरी पीला रंग करना, शिक्षण संस्था का नाम और पता यान की बॉडी के बाहरी भाग पर उसके दोनों ओर खिड़की रेखा के निचे यान रंग (पीला) से भिन्न रंग में मोटे अक्षरों में पेन्ट किया जाना, संबधित पुलिस थाना के दूरभाष नम्बर तथा चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर अंकित करना, शिक्षण संस्था यान के ड्राईवर के पास न्यूनतम पांच वर्ष पुराना व्यवसायिक ड्राईवर लाईसेंस होना, बस में छात्रों को उतारने व चढाने में सहायता के लिए एक परिचालक होना, शिक्षण संस्था बस ड्राईवर खाकी ड्रेस में होना, तथा प्रत्येक विद्यालय द्वारा यातायात समन्वयक की नियुक्ति करना आदि निर्देश दिये गये ।


स्कूल में हल्के भारवाहनों का उपयोग बालवाहिनी के रूप में नहीं करने के निर्देश दिये गये यदि किसी स्कूल में ऐसे वाहनों का संचालन पाया गया तो स्कूल की मान्यता निलबंन की कार्यवाही की जायेगी । शिक्षा विभाग एवं समस्त शिक्षण संस्थओं को निर्देष दिये गये कि एक माह में संस्थाओं की बाल वाहिनी जारी निर्देशों के अनुसार अद्यतन की जावे । एक माह के बाद परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त जॉच की कार्यवाही की जायेगी । पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में उक्त नियमों की पालना नहीं पाये जाने पर वाहन के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया जायेगा ।


बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी सहित अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी (एनएच/स्टेट हाईवे), प्राईवेट स्कूल एसोसिएषन के अध्यक्ष, स्कूलों के प्रतिनिधि, बस एवं ऑटो रिक्षा यूनियन के अध्यक्ष तथा जिला प्रषासन के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

]]>
मुख्यमंत्री ने दी नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर तहसील के पुनर्गठन को मंजूरी https://vinayexpress.in/2021/08/03/nagaur-405/ Tue, 03 Aug 2021 13:34:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11888 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नागौर जिले की तीन तहसीलों नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर का पुनर्गठन करने की मंजूरी दी है।

गहलोत ने मूण्डवा तहसील के डेहरू एवं जोरावरपुरा पटवार मण्डल को खींवसर तहसील में तथा खींवसर तहसील के खड़काली पटवार मण्डल को नागौर तहसील में शामिल करने की स्वीकृति दी है।

पुनर्गठन के बाद अब मूण्डवा तहसील के कार्य क्षेत्र में 7 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 26 पटवार मण्डल, खींवसर तहसील क्षेत्र में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 31 पटवार मण्डल तथा नागौर तहसील के कार्य क्षेत्र में 9 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 37 पटवार मण्डल सम्मिलित होंगे।

]]>
वैक्सीनेशन को लेकर राहत की खबर: जिले भर में सोमवार को आयोजित होंगे 142 टीकाकरण सत्र https://vinayexpress.in/2021/07/25/nagaur-health-news-5/ Sun, 25 Jul 2021 18:24:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11710 विनय एक्सपेस समाचार, नागौर। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे टीकाकरण को लेकर नागौर जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार की ओर से नागौर जिले को कॉ-वैक्सीन की 10 हजार डोज तथा कोविषील्ड की 13 हजार डोज उपलब्ध करवाई गई है। इसे लेकर जिले में सोमवार को 142 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर टीकाकरण सत्रों की माइक्रोप्लानिंग तैयार कर ली गई है।

File Photo

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन अगेंस्ट कोरोना के तहत कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम भी वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिले में सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर कोरोना टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सोमवार के लिए सभी सेषन बना दिए गए हैं। जिले में कॉ-वैक्सीन व कोविशील्ड दोनों के टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। कॉ-वैक्सीन की केवल द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वहीं कोविशील्ड के प्रथम व द्वितीय दोनों डोज लगाई जाएंगी। डॉ. महिया ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सभी 142 टीकाकरण सत्रों के लिए सेषन प्लान एनएचएम के डीएनओ भवानीसिंह हापावत और उनकी आईटी टीम ने तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों की पूरी मॉनिटरिंग के लिए समस्त बीसीएमओ को निर्देश दे दिए गए हैं।

]]>
प्रत्येक स्कूल में हो आईसीटी लैब व विकसित हो खेल मैदान : जिला निष्पादन समिति की बैठक में दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2021/07/22/nagaur-400/ Thu, 22 Jul 2021 15:22:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11653 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित जिला निष्पादन समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी तथा समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीसी के माध्यम से आयोजित की गई। जिसमें जिलेभर से संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के माध्यम से वीसी में सम्मिलित हुए।

File photo

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि जिन बच्चों ने कोरोनाकाल में अपने माता-पिता को खो दिया है और वे राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश लेना चाहते हैंए उनके लिए किसी प्रकार की विशेष अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। डॉ. सोनी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में जो बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैए उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ा जाएं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में आईसीटी लैब विकसित हो। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम अपडेट रखें तथा स्टाफ भी अपनी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मरम्मत योग्य कंप्यूटर सिस्टम ठीक करवाएं और भामाशाहों का सहयोग लेकर व्यवस्थित लैब विकसित करें। सभी स्कूलों में कंप्यूटर कार्यशील अवस्था में हो। उन्होंने कहा कि स्कूल में लैब अच्छी हैए तो बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। इस दौरान उन्होंने खींवसर पंचायत समिति की टांकला स्कूल का फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी शिक्षक स्कूलों पर विशेष ध्यान दें तथा स्कूल को अपना घर समझकर कार्य करें।


इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराम ने बताया कि कोरोनाकाल में स्कूल नहीं खुलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना होए इसके लिए बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए अधिकतम प्रयास करें तथा स्कूल के पुस्तकालय में उपलब्ध किताबें विभिन्न माध्यमों से बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास करें। जो शिक्षक सोशल मीडिया या अन्य किसी साधन से विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। इसका रिकॉर्ड संधारित करके रखें तथा शाला दर्पण पर भी रिकॉर्ड अपडेट करें। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों से सप्ताह में एक बार तथा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों से सप्ताह में दो बार फीडबैक लें।


वीसी के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू ने पालनहार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल में बच्चे का अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी किया जाएं तो बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें बच्चों को यूनिफॉर्म व स्टेशनरी सहित आठ श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मांजू ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ बच्चों व उनके परिजनों को मिलेए इसके लिए प्रयास करें तथा इसके लिए समय.समय पर प्रचार.प्रसार भी किया जाएं।


जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान कहा कि बच्चों में दृष्टिगत विकलांगता पर तुरंत प्रमाण पत्र बनाया जाएं तथा अंदरूनी विकलांगता होने पर भी कोशिश करें कि उनका प्रमाण पत्र जल्दी बन जाएं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। जिला कलक्टर ने स्कूल भवन को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में खेल मैदान विकसित हो तथा बिजली व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम अपनाएं। खेल मैदानों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों में खेल मैदान नहीं हैए उनके लिए आवेदन करें तथा स्वीकृति मिलते ही तुरंत पौधरोपण करके मैदान को विकसित करें। इसके लिए स्कूल में जमीन उपलब्ध नहीं होने पर आस .पास के क्षेत्र में भी खेल मैदान बनाया जा सकता है। इसके साथ ही स्कूलों में बालिकाओं के लिए इंसिनेटर लगवाने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सेना भर्ती रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली है। इस प्रकार बच्चों की तैयारी के लिए प्रत्येक गांव में खेल मैदान विकसित होना चाहिए। उनके लिए 400 मीटर का ट्रैक प्रत्येक गांव में उपलब्ध होए ताकि बच्चे नशे व मोबाइल की लत से दूर रहें और खेलो में रुचि ले सकें।


इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्कूल में पानी के कनेक्शन के लिए जलदाय विभाग का सहयोग लेकर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिएए ताकि बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना नही करना पड़े। इसके बाद जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को सभी बच्चों का आधार लिंक करवाने तथा स्कूलों में खेल मैदान से हाईटेंशन लाइन हटवाने के भी निर्देश दिए तथा स्कूलों में अधिक से अधिक पौधरोपण करवाने के भी दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर में फलदार व फूलदार पौधे लगाएं। इसके साथ ही स्कूलों में पुस्तकालय का नामकरण व शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही मानसून को देखते हुए जिला कलक्टर ने स्कूलों की छत की सफाई करने के भी निर्देश दिए।
वीसी के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रजत खानए शिक्षक संघ प्रतिनिधि पवन कुमार मांजूए प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।

]]>
मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना से मिल रहा है सम्बल https://vinayexpress.in/2021/07/20/nagaur-397/ Tue, 20 Jul 2021 11:10:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11628 विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की क्रियान्विति जिलें में कुशलतापूर्वक की जा रही है। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रामदयाल मांजू ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत कोरोना काल में कोविड-19 से पति की मृत्यु होने पर विधवा हुई जिले की 228 महिलाओं को 1-1 लाख रू. एक्स ग्रेसिया राशि एवं प्रत्येक महिला को 1500 रूपयें की आजीवन मासिक पेंशन की स्वीकृतियां जारी की गई है, जिनका प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के रूप में राशि प्रार्थियों के खातों में जमा करवा दी गई है।

File Photo : Dr. Jitendra Kumar Soni (D.M. Nagaur)

इसी प्रकार मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना के तहत जिले में कोरोना के कारण विधवा हुई 180 महिलाओं के बच्चो के लिए, प्रत्येक बच्चे को 1 हजार रू. प्रतिमाह एवं 2000 रू.की एकमुश्त वार्षिक सहायता (ड्रेस, पाठ्य सामग्री आदि) हेतु बच्चे की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने तक की गई है।
इस योजना में जिले में कोरोना से अनाथ हुए 10 बच्चों को भी योजना के लाभ के रूप में प्रत्येक को 1 लाख रू. की नकद सहायता, प्रत्येक को 2500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा इन बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक को 5 लाख रू. की आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृतियां जारी की गई है।
इस योजना के तहत अब तक दो करोड़ सैंतालिस लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि संबंधित लाभार्थियों के खाते में भुगतान हेतु व्यय की गई है।
इस योजना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर को योजना का प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए जिला स्तरीय कमेटी एवं उपखण्ड अधिकारियों की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कमेटीयों का गठन कर इस योजना का लाभ त्वरित प्रभाव से पात्र लोगों को दिया गया है।

]]>
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/07/08/nagaur-386/ Thu, 08 Jul 2021 18:46:54 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11278 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने गुरूवार को जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने इन चिकित्सा संस्थानों में अब तक आयोजित हुए कोरोना टीकाकरण सत्रों में लाभान्वित आमजन की प्रगति रिपोर्ट ली।

उन्होंने यहां कोविड हैल्थ मैनेजमेंट के तहत किए गए इंतजामों को देखा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्य निःशुल्क दवा वितरण योजना, प्रसूति सहायता योजना, नियमित टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकित्सा संस्थानों में आयोजित एमसीएचएन डे का निरीक्षण भी किया। डॉ. महिया ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र शंखवास, रूण तथा मेड़ता रोड़ का औचक निरीक्षण करते हुए वहां उक्त चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। उनके साथ निरीक्षण में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, एपीडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा मोहित तंवर मौजूद रहे।

]]>
जिले की नगरपालिका डीडवाना में पार्षद व बासनी में सरपंच पद के लिए होंगे उपचुनाव https://vinayexpress.in/2021/07/08/nagaur-385/ Thu, 08 Jul 2021 18:34:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11276 चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद व ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) के निर्देशानुसार उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद पद पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन की लोक सूचना रिटर्निग अधिकारी द्वारा 12 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 14 जुलाई को जारी की जाएगी।

 

आवश्यक हुआ तो होगा मतदान

इसी प्रकार उपचुनाव को लेकर मतदान आवश्यक हुआ तो नगरपालिका डीडवाना के वार्ड 6 के पार्षद के लिए मतदान 26 जुलाई को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। वहीं ग्राम पंचायत बासनी के सरपंच पद के लिए उपचुनाव 25 जुलाई को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक तथा मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद करवाई जाएगी।

]]>