js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग, पषुपालन विभाग, वन विभाग, सरकारी विद्यालय, पंचायतीराज विभाग व कृषि विभाग आदि से जुड़े अधिकारियों से सरकारी कार्यालयों में जल कनेक्शन सम्बन्धी चर्चा की।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिन भामाशाहों ने राशि 2.00 लाख से अधिक का जन सहयोग किया है उनको जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से प्रशंषा पत्र से सम्मानित करें तथा जिन सरपंचो ने अपने क्षैत्र में घरेलु नल कनेक्शन करवाने में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है उन्हे भी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान सम्मानित किया जायेगा।

डाॅ. सोनी ने कहा कि क्रियान्वयन सहयोगी संस्था के जिला परियोजना प्रबन्धक जल जीवन मिशन के कार्यो में गति लाने के लिए कलस्टर में वृद्धि करें तथा ग्राम कार्य योजना का अनुमोदन शीघ्र करवावें। बैठक के दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हिमांशु गोविल ने एजेण्डावार जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में बताया।

इस दौरान परियोजना के के.सी. मीणा, एम.पी. सेनी, राजेश पुरोहित, डिस्काॅम के एसई आरबी सिंह, वाटर शेड के रामरतन, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल, सीएमएचओ डाॅ मेहराम महिया, उप वन संरक्षक ज्ञानचन्द, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराम, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता गोपीचन्द वर्मा, जेके चारण, मदनलाल मीणा, रामचन्द्र राड़, मोहनलाल कड़ेला, सतीश अरोड़ा, हरिश गुडैशर, डी.सी. गुप्ता, एईएन रामजस मिर्धा, कुम्भाराम डिडेल डब्ल्यूआरडी, जिला आईईसी सलाहकार मौहम्मद शरीफ छींपा, एचआरडी डाॅ तेजवीर चौधरी, एमआईएस रामदेव बेरा आईएसए के जिला परियोजना प्रबन्धक विजय गौड़ आदि मौजूद रहे।
