js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
हम जिनकी बात कर रहे है वो है नागौर जिले के 28 वर्षीय युवक आनंद कुमार व्यास जो की व्यास टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी के निदेशक है। इन्होनें महिला सशक्तिकरण बैनर के तले एक योजना तैयार की है, जिसमें सिर्फ़ लड़कियों और औरतों के लिए एक विशेष टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है। पहला बैच 8 जनवरी 2022, शनिवार के दिन शुरू होगा। यह 2 दिन का पेकेज है, जिसमें घूमने के लिए गाड़ी, ठहरने के लिए आरामदायक होटेल, तीन समय के स्वादिष्ट़ भोजन व साथ ही कई प्रकार की मनोरंजन क्रियाएँ भी आयोजित कि जाएगी। इस बैच में ग्राहकों को उदयपुर, नाथद्वारा एवं हल्दीघाटी घुमाया जाएगा। कम्पनी द्वारा इस विशेष पैकेज का शुल्क महज 4,999/- प्रति यात्री रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कम्पनी द्वारा इस योजना से प्राप्त लाभ का 5प्रतिशत महिला एवं बाल कल्याण विभाग में देने का निर्णय किया गया है। इस विशेष पैकेज की जानकारी के लिए सीधे कंपनी के निदेशक आनंद कुमार व्यास के मोबाइल नम्बर 7728081178 पर संपर्क किया जा सकता है।




संचालन संजय पींचा ने किया। प्रवचन की प्रभावना किशोरचंद पवन पारख परिवार, नेमीचंद नरेश चौरड़िया परिवार, संतोषदेवी गौतमचंद ललवानी परिवार द्वारा वितरित की गयीं। तोषिना ललवानी, निशिता बोहरा ने 8 उपवास तथा अतिशय जैन, अमित नाहटा, मुस्कान भूरट ने 3 उपवास के प्रत्याख्यान साध्वी वृंद से ग्रहण किए। अंतगड़ दसां सूत्र पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रथम- कल्पना ललवानी, द्वितीय- विजया ललवानी एवं तृतीय- मुद्गल ललवानी रहें। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को अकल्यादेवी-हस्तीमल पींचा एंड सन्स, नागौर-सूरत-गुवाहाटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए। चौपाई की प्रभावना एवं प्रश्नोत्तरी विजेताओं को पुरस्कृत करने के लाभार्थी किशोरचंद, पवन, अरिहंत पारख परिवार रहें। प्रतिक्रमण की प्रभावना का लाभ पुखराज, दिनेश पींचा परिवार ने लिया। आठ दिन तक प्रतिदिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा नवकार महामंत्र का जाप भी शनिवार को पूर्ण हुआ। नेम राजुल का दृष्टांत सुनकर साध्वी वृंद की सद्प्रेरणा से श्रावक-श्राविकाओं ने जीव-दया में बढ़-चढ़कर राशि लिखवाई। संघ द्वारा तपस्वियों का सम्मान किया गया।

संघ मंत्री हरकचंद ललवानी ने बताया कि रविवार को प्रातः 9.30 बजे जयमल जैन पौषधशाला में सामूहिक क्षमापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षमापना कार्यक्रम के पश्चात संघ द्वारा नवकार महामंत्र का पाट लाभार्थी नरपतचंद ललवानी परिवार के निवास स्थान पर ले जाया जाएगा। इस मौके पर दशरथचंद लोढ़ा, सुरेंद्र चौरड़िया, निर्मलचंद चौरड़िया, लोकेश जैन, राजेंद्र ललवानी, ज्ञानचंद भूरट, नौरतन सुराणा, अशोक नाहटा, नवीन गुरासा, पूनमचंद बैद, महेंद्र कांकरिया, गौतमचंद बाघमार, प्रीतम ललवानी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर वर्ष भर में हुए पापों का शुद्धिकरण किया।


इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी खुमाराम सिंवर ने बताया कि महिला एव बाल विकास महिला सुपरवाइजर इन्दू कुमारी ने सेसन स्थल पर विजीट किया तथा कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपेन्द्र सिह ने अपनी टीम सहित आकर टीका लगवाया वार्ड पार्षद मोहम्मदशरीफ,साले मोहम्मद, हनीफ, आदि समाजसेवी लोगों ने भी सहयोग दिया सत्र के दौरान किया जिला अध्यक्ष किशन कंवर ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऑन स्पॉट पंजीकरण किया गया सत्र मे सेसन पूरा हो जाने के कारण काफी लोगों बिना लगाए जाना पड़ा।


उप निदेशक कृषि विस्तार डॉ शंकरराम बेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर लगाए जा रहे पंजीयन शिविरों में मॉनिटरिंग में निरीक्षण के दौरान कृषि पर्यवेक्षक अनुपस्थित मिले. इस पर विभाग के संबंधित सहायक निदेशक द्वारा कृषि पर्यवेक्षक मनीषा शिवरान, पुष्पा कुमावत चेनाराम ओला, मीरा देवी, मुकेश कुमार ढाका, विद्या यादव देवेंद्र कुमार, ललिता चौधरी हनुमानराम जाट व रतनी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक मई को जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर जिला शिविरकलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शामिल हुई नागौर की विभिन्न सामाजिक एवं जन कल्याण संस्थाओं भारत विकास परिषद, महावीर इंटरनेशनल, यूथ एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसाइटी, मारवाड़ युवा मंच, मुस्लिम महासभा आदि ने एक मई को टाउन हाॅल में आयोजित होने वाले रक्तदान षिविर में पूरा सहयोग देने की हामी भरी। जिला कलक्टर ने कहा कि रक्तदान षिविर के आयोजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम, राजकीय अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट टीम के अलावा नगर परिषद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सरकारी स्तर पर प्रमुख भूमिका रहेगी।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि इस रक्तदान षिविर में पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित रोडवेज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, काॅलेज षिक्षा विभाग, षिक्षा विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी व कार्मिक स्वैच्छा से रक्तदान करेंगे और अपना सहयोग प्रदान करेंगे। 
जिला कलक्टर ने बताया कि एक मई को लगने वाले रक्तदान षिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता का पंजीयन करने के साथ-साथ उनका प्रोफाइल डाटा तैयार किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी सहित ़सामाजिक एवं जन कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में महेन्द्र गालवा, कालूसिंह बड़गूजर, असगर अली, मो. जावेद, कैलाष जाखड़, आनंद पुरोहित, धीरज, हर्ष सोनी तथा राजकीय अस्पताल डीडवाना से डाॅ. महेष वर्मा, अमरीष माथुर आदि मौजूद रहे
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर l राज्य के हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिये 1 मई 2021 से पूरे प्रदेश में लागू होने जा रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण अभियान शिविरो को लाभार्थियो की सुविधा के लिये अब 30 अप्रेल 2021 तक बढा दिया गया है। पंजीकरण शिविरो भी अब ग्राम पंचायत के साथ-साथ गांवो में तथा शहरी क्षेत्रो में वार्ड स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमति अरूणा राजोरिया ने बताया कि 30 अप्रेल 2021 तक रजिस्ट्रेशन नही करने वाले परिवारो को योजना में लाभ लेने के लिये फिर अगले 3 महीने का इंतजार करना होगा इसलिये 30 अप्रेल तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को अपना रजिस्ट्रेशन योजना में करवाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम और सामाजिक-आर्थिक जनगणना के लाभान्वित परिवारो को योजना में पंजीकरण की आवश्यकता नही है।
उन्हे पूर्व की भांति योजना का लाभ मिलता रहेगा। श्रीमति राजोरिया ने बताया कि ई-मित्र केंद्रों पर योजना में लाभार्थियों का पंजीकरण पूर्णतया निःशुल्क है। पंजीकरण हेतु आवेदन शुल्क, प्रीमियम जमा शुल्क एवं पाॅलिसी डाॅक्यूमेंट प्रिंट शुल्क रजिस्ट्रेशन राशि राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। ऐसे परिवार जिनका जनआधार कार्ड नही बना है वो पहले ई-मित्र केन्द्र से अपना जनआधार पंजीयन करवाकर पंजीयन रसीद के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जनआधार पंजीयन भी पूर्णतया निःशुल्क है। इसके लिये किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जा रहा है। 
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री काना राम ने बताया कि योजना में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिये 1576 पैकेजेज योजना में शामिल किये गए है। राज्य सरकार ने गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट, कैंसर, किडनी रोग के साथ कोविड और डायलिसिस के उपचार की व्यवस्था भी योजना में की है। योजना से जुडे किसी भी निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी कैशलैस उपचार का लाभ ले सकते है। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का और डिस्चार्ज के बाद पन्द्रह दिनो का चिकित्सा खर्च भी पैकेज में शामिल होगा। योजना के अन्तर्गत लघु व सीमांत कृषक तथा संविदाकर्मियो का सम्पूर्ण प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य परिवार 850 रूपये प्रतिवर्ष का मामूली प्रीमियम देकर योजना से जुड सकते है। इसमें आय की कोई सीमा नही है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिये हैल्प लाइन नम्बर 1800 180 6127 पर फोन तथा विभाग की वेबसाइट health.rajasthan.gov.in/mmcsby पर विजिट किया जा सकता है।
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। नागौर जिले में 14 अप्रैल, बुधवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने के लिए एक दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। इस आशय के निर्देश जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जन स्वास्थ्य कल्याणकारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक मई से लागू होनी है, जिसमें पांच लाख रूपए तक का कैशलेस हर वर्ष लाभार्थी को मुहैया करवाए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ लेने से कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह जाए, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों व वार्ड स्तर पर आयोजित किए जा रहे पंजीयन शिविरों में आगामी बुधवार को एक दिवसीय पंजीयन महाअभियान के रूप में काम किया जाए। 
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब तक हुए पंजीयन की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर विभागवार समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह रक्षा दल, महिला अधिकारिता विभाग सहित ऐसे विभाग, जिनमें संविदाकर्मी, मानदेयकर्मी कार्यरत है, उनका योजना में शत-प्रतिशत पंजीयन किया जाए। इसके अतिरिक्त लघु एवं सीमांत कृषक, एनएफएसए कार्ड धारी परिवारों का भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन निशुल्क है, इनका पंजीयन भी संबंधित ग्राम पंचायत एवं वार्ड क्षेत्र में लगने वाले पंजीयन शिविर में शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
रेल पटरियों पर पशु दुर्घटनाओं की रोक के लिए विशेष योजना
जिले में रेल पटरियों पर आए दिन होने वाले पशु दुर्घटनाओं की रोक के लिए नागौर जिले में विशेष काम होगा। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले में चिन्हित स्थानों पर रेलवे पटरियों के दोनों ओर रेल नियमों के अनुसार निर्धारित दूरी पर खाई खोदी जाएगी ताकि पशुओं को रेल दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य मुख्य कार्यकारी जिला परिषद के मार्गदर्शन में सार्वजनिक निर्माण विभाग, मनरेगा की तकनीकी टीम, वन विभाग मिलकर करेंगे। 
अभियान उजास सहित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा
जिला कलक्टर ने बैठक में वंचित सरकारी स्कूलों के वि़द्युतीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान उजास तथा सरकारी स्कूलों के कैम्पस में से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने के कार्य की समीक्षा की और एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता और जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किसानों को दिए जाने वाले फसल बीमा क्लेम के बकाया प्रकरणों, उद्यानिकी को लेकर निर्धारित लक्ष्यों, उद्योग विभाग में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, वन डिस्ट्रिक-वन प्रोजेक्ट, खनिज विभाग में एम-सैण्ड इकाईयों की स्थापना तथा अवैध खनन पर रोक लगाने संबंधी कार्रवाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, वन विभाग, सहकारिता, कृषि, पेयजल, नगरीय निकाय, विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जवाहर चौधरी, जिला रसद अधिकारी पार्थसारथी, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता आर.बी.सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र व्यास, नागौर लिफट परियोजना के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, उप निदेशक कृषि विस्तार डाॅ. शंकरलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांझू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट इंश्योरेंस एजेंसी श्रीमति अरूणा राजोरिया ने बताया कि योजना में आमजन की सहभागिता जोडने के लिये लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपये और तीसरा पुरस्कार 50 हजार रूपये का रखा गया है। यह प्रतियोगिता केवल प्रदेष के नागरिको के लिये मान्य है। राजस्थान के निवासी दिनांक 15 अप्रेल 2021 को सांय 5 बजे तक अपना बनाया हुआ लोगो डिजिटल फाॅर्म जेपीजी या पीएनजी में विभागीय वेबसाइट www.health.rajasthan.gov.in/mmcsby पर सबमिट करा सकते है, साथ ही इस संबंध में सभी जानकारी भी इसी वेबसाइट से प्राप्त कर सकेते है। प्रतियोगिता में उम्र और शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता या सीमा नही है। एक व्यक्ति केवल एक ही डिजाइन भेज सकता है। विभाग द्वारा एक कमेटी बनाकर सभी डिजाइनो में से तीन सर्वश्रेष्ठ लोगो का चयन कर उन्हे सम्मानित किया जायेगा।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री काना राम ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन का कार्य पंजीयन शिविरों के अन्तर्गत 30 अप्रेल तक ग्रामीण क्षेत्रो में गांवो में तथा शहरी क्षेत्रो में वार्डो में होगा। सभी संभावित लाभार्थियों का ई-मित्र पर पंजीयन बिल्कुल निःशुल्क होगा और उनसे पंजीयन, प्रिं-प्रिंट कागज और प्रिंट के लिये किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जायेगा। योजना से प्रदेश के प्रत्येक परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में ले पायेंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ पहले से ही मिल रहा था, अब माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषको को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी अन्य परिवारो को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि 850 रूपये पर वार्षिक 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पायेगा। इस चिकित्सा बीमा कवर में प्रदेष के निवासियो को विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेजेज और प्रोसिसर उपलब्ध होंगे। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्ष, जांचे, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनो का संबंधित पैकेज से जुडा चिकित्सा व्यय भी निःशुल्क उपचार में शामिल होगा। योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी 30 अप्रेल 2021 तक स्वयं ऑनलाइन अथवा ई-मित्र पर जनआधार से लिंक प्लेटफाॅर्म से पंजीयन करवा सकते है। यदि किसी व्यक्ति का जनआधार कार्ड नही बना है तो वह जनआधार पंजीयन करवाकर पंजीयन आईडी के आधार पर भी योजना में पंजीयन करवा सकेंगे।
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर lशहर में चल रहे गणगौर महोत्सव के दौरान शुक्रवार शाम को संपूर्ण जैन मोहल्ला- बांठियों की पोल की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा गणगौर को पानी पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहल्ले की सभी महिलाएं एवं बालिकाएं विभिन्न मार्गो से होते हुए बांठियों की पोल से काजियों की चौक स्थित गिनाणी तालाब पहुंची।
जहाँ पर गणगौर को पानी पिलाने की रस्म अदा की गयीं। गणगौर और ईसर की मूर्तियों को साथ लेकर पहुंची महिलाओं ने मंगल गीत गाए। साथ ही ढोल पे नृत्य कर जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान युवतियों ने अच्छे वर के लिए कामना की। वहीं महिलाओं ने भी देश भर में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। गौरतलब है कि गणगौर को पानी पिलाने के कार्यक्रम से पूर्व मोहल्ले के भेरूजी मंदिर में मूंग बिखेरे गए एवं गौर-ईसर को हल्दी लगाई गयीं। इस दौरान संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं गौर-ईसर को मेहंदी लगाना, रिंग सेरेमनी, वेडिंग सेरेमनी जैसे कार्यक्रम भी मोहल्ले में आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे। 
*ये रहे उपस्थित*
मोहल्ले के मुदित पींचा ने बताया कि इस मौके पर संतोष देवी चौरड़िया, विनीता पींचा, जागृति चौरड़िया, लीला भूरट, संगीता चौरड़िया, पूजा चौरड़िया, सुनीता चौरड़िया, निशा चौरड़िया, दीक्षा चौरड़िया, कोमल चौरड़िया, प्रियंका चौरड़िया, तमन्ना सोलंकी, गार्गी चौरड़िया, मुस्कान भूरट, रितु चौरड़िया, रेशमा चौरड़िया, हर्षा चौरड़िया, हेमलता चौरड़िया, निकिता भूरट, प्रांजल चौरड़िया, ज्योति चौरड़िया सहित अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित रहें।
फ़ोटो कैप्शन: बांठिया की पोल की महिलाएं गणगौर को गिनाणी तालाब में पानी पिलाते हुए।।