Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
naveen jain – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 10 Jan 2024 04:52:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में पीएम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित https://vinayexpress.in/2024/01/10/jaipur-1996/ Wed, 10 Jan 2024 04:52:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79867 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में पीएम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में श्री जैन ने कहा कि पीएम श्री योजना राज्य सरकार के संकल्प पत्र की प्राथमिकता है । पीएम श्री विद्यालयों को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग , समग्र शिक्षा तथा आरएससीईआरटी के अधिकारियों को टीम के रूप में कार्य करना होगा ।

इन विद्यालयों में प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी तरीक़े से संचालन तथा मॉनिटरिंग का उतरदायित्व निर्धारित किया जाए ।

बैठक में प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए ” टीचर मेंटोरशिप ” प्रोग्राम को लागू करने पर चर्चा की गई ।

बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी , संयुक्त शासन सचिव श्री किशोर कुमार सहित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे

आरएससीईआरटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े ।

 

]]>
विनय एक्सप्रेस की खबर का असर : मुख्य सचिव आर्य के निर्देश पर सम्भागीय आयुक्त मेहरा ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/09/17/bkn-1482/ Fri, 17 Sep 2021 18:01:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14918 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। समय समय पर शहर के पब्लिक इश्यूज पर प्रमुखता उठाने वाले आपके अपने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल विनय एक्सप्रेस डॉट इन द्वारा दिनांक 16 सितम्बर को जिला राजकीय अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट सहित खबर प्रकाशित की गई थी। कल बीकानेर शहर में प्रदेश के मुख्य सचिव निंरजन आर्य सहित वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी नविन जैन, डॉ. समित शर्मा सहित अन्य अधिकारीयों का सम्भाग स्तरीय दौरा था।


खबर के प्रकाशन पश्चात मामला मुख्य सचिव निंरजन आर्य तक पहूंचा, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने सम्भागीय आयुक्त भवंर लाल मेहरा को जिला अस्पताल के निरीक्षण हेतु आदेश दिए। सम्भागीय आयुक्त ने दिनांक 17 सितम्बर को मुख्य सचिव निरंजन आर्य के आदेश की पालनार्थ सुबह करीब 8ः15 पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेहरा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई  फ्लेगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, दवा योजना, चिरंजीवी योजना, स्टाफ प्रबंधन एवं चिकित्सालय के संसाधनों के बारे में अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी से फीडबैक लिया।

डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि सम्भागीय आयुक्त मेहरा ने जिला अस्पताल के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को मन लगाकर काम करने की सलाह दी। सम्भागीय आयुक्त ने शीघ्र ही एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक कर जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को कम करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मेहरा ने दवा वितरण केन्द्र एवं प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को देखा, सम्भगीय आयुक्त करीब डेढ़ घण्टे तक जिला अस्पताल में रहे।


उल्लेखनीय है कि पुरानी गजनेर रोड़ स्थित जिला राजकीय चिकित्सालय बीकानेर में रेडियोलॉजी विभाग में स्टाफ की कमी, संसाधनों के अभाव एवं 24 घण्टे एक्स रे सेवाएं न मिलने के मुद्दों पर विनय एक्सप्रेस के सम्पादक विनय थानवी ने तथ्यात्मक खबर बनाकर प्रकाशित की, इस खबर के अधार पर जिला अस्पताल में संभागीय आयुक्त का औचक निरीक्षण कार्यक्रम तय हुआ।

]]>
संख्यिकी विभाग के सचिव नविन जैन ने ध्वजारोहण कर मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस https://vinayexpress.in/2021/08/15/naveen-jain-news/ Sun, 15 Aug 2021 14:44:01 +0000 https://vinayexpress.in/?p=12524 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्थान सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, के सचिव नविन जैन ने आज सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर एवं राष्ट्रगान गाकर देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें, जैन ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के राज से आजादी प्राप्त हूई, महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सहित सैकड़ो महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान आज के दिवस की याद दिलाता है।

]]>
अवैध बॉयोडीजल पंप किया सीज https://vinayexpress.in/2021/07/08/bkn-1061/ Thu, 08 Jul 2021 19:10:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11287 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने  के दौरान गुरूवार को शोभाणा – भादला रोड पर ग्राम शोभाणा तहसील नोखा में संचालित एक बायो डीजल पंप का निरीक्षण किया।  मौके पर जांच करने पर उक्त पंप का बायोफ्यूएल  प्राधिकरण जयपुर से पंजीयन होना नही पाया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सेल्समैन से दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए, जिससे प्रथमदृष्टया यह पंप अवैध संचालित लगा।

naveen jain
File Photo

उन्होंने बताया कि शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नवीन जैन के अनुसार जिले में अवैध बॉयोडीजल पंप पाए जाने पर सीज करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं।
दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर शोभाणा में संचालित विष्णु फ्यूल सेंटर को सील किया गया । मौके पर भंडारित प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए जिसको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यवाही में प्रवर्तन निरीक्षक योगेश चौधरी भी शामिल थे।

]]>
राशन कार्ड में आधार सीडिंग से लाभार्थियों को मिलेगा नेशनल पोर्टेबिलिटी का फायदा – नवीन जैन https://vinayexpress.in/2020/11/11/rajasthan-news-2/ Wed, 11 Nov 2020 17:50:39 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2167 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव  नवीन जैन ने कहा कि प्रदेश में ’वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य अभियान के तौर पर लिया जावेगा।

जैन बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित विडियो कॉन्फ्रेस के दौरान प्रदेश के सभी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधार सीडिंग के कार्य में उचित मुल्य दुकानदार तथा ई-मित्र संचालक मुख्य भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी स्वयं अथवा उचित मुल्य दुकानदारों की सहायता से गांव में स्थित या नजदीकी ई-मित्रों के माध्यम से अपने आधार कार्ड की जानकारी देकर राशन कार्ड में आधार कार्ड सीडिंग निःशुल्क करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड सीडिंग कार्र्य के लिए उचित मूल्य दुकानदारो तथा ई-मित्र संचालको को विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी की प्रविष्टि के लिए 1-1 रुपये का भुगतान किया जावेगा।

शासन सचिव ने कहा कि आधार सीडिंग के बाद ’वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी परिवार का कोई भी सदस्य प्रदेश से बाहर मजदूरी अथवा शिक्षा के लिए माईग्रेट करता है तो वहां पर भी उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने बताया कि ’वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठाने के लिए आधार सीडिंग का कार्य करवाया जा रहा है, जो प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, शेष लाभार्थियों को आधार सीडिंग से जोड़ने के लिए 25 नवम्बर तक कार्यवाही की जायेगी।

नवीन जैन : शासन सचिव – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

जैन ने बताया कि आधार सीडिंग कार्य की प्रतिदिन विभाग के अधिकारियों के द्वारा मॉनिटेरिंग नियमित रूप से की जावेगी। उन्होंने बताया कि आधार सीडिंग कार्य में सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग के द्वारा तकनीकी मदद प्रदान की जावेगी। उन्होंने सभी जिला रसद अधिकारियों को बताया गया कि प्रविष्टि से बचे हुए लाभार्थियों की सूची पूर्व में भिजवाई जा चुकी है, जिससे उनके लिए कार्य योजना बनाया जाना आसान होगा।

विडियों कॉन्फ्रेन्स के दौरान आधार सीडिंग के संबंध में जिला रसद अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे गए, जिसके संबंध विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

विडियों कॉन्फ्रेन्स में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त  सुरेश चन्द्र गुप्ता, उपायुक्त प्रथम  अशोक कुमार साँखला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
Many aspects of positive thinking covered in the Vaccine-50 Book : Sukhpreet Kalra https://vinayexpress.in/2020/10/02/vaccine-50-book-review/ Fri, 02 Oct 2020 15:45:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2031 Vinay Express Book Review, Australia.When we see the index of the book, we can notice many interesting topics and they seem like popular quotations. After going through the whole index, it is very easy to conclude that many features, associated with positive thinking, have been covered in the book. The book starts with making people understand the value of their small but important contribution in many social causes, including the containment of the infection of covid-19 virus. Some chapters of the book try to explain the value of “Thinking with optimism” rather than getting sad and making the things worse. The book has been written in lucid language and the flow of ideas is simple yet impactful. Some of the stories have great punch-lines and the message is conveyed with quite good force. The story of two sons in the 2nd chapter is really very catchy and the same can be used in any situation to explain the benefits of keeping positive thoughts in mind. The last phrase, used by the son with a positive mindset, actually lays a very strong foundation of positive thinking -”when horse dung is here, I am sure that horse is around too.” The son was not disturbed at the sight and the smell of the horse dung, rather he was curious to discover the horse. In our lives, we normally miss this orientation and keep on cribbing on petty incidents in our life. In the process, we lose many potential happy moments of life.

There is a chapter on empathy in the book and the story explained in that chapter is very emotional and it also advises everybody to be careful while living their lives for enjoyment, as sometimes our Joy can be a source of permanent sorrows for others. it has been rightly pointed out that we are normally not very empathetic to others and we hardly put our resources to solve the problems, placed by others. It is an irony that when we ourselves need people to help us, we start blaming the selfish word for not coming forward to help us in the hour of need. The situation has been rightly correlated with the spread of infection of the Corona virus and it has been pointed out that sometimes an asymptomatic patient can infect many vulnerable people, If he has no empathy for others.

Naveen Jain : Writer – Vaccines-50

E.mail: vinayexpressindia@gmail.com

]]>
रोड़वेज ने अवैध बसों के विरूद्ध कसी कमर: एमडी नवीन जैन ने ली समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2020/07/31/rsrtc-news/ Fri, 31 Jul 2020 17:59:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1652 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन की अध्यक्षता में आज रोड़वेज मुख्यालय में जोनल मैनेजर की बस संचालन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक में अवैध बसों से राजस्व के भारी नुकसान के बारे में चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि अवैध बसों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये जिला प्रशासन , पुलिस तथा परिवहन विभाग का सहयोग लिया जावें।

rsrtc logo
राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने जोनल मैनेजर की बैठक में निर्देश दिया कि निजी बसें बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र के रोड़वेज की समय सारिणी के अनुरूप ऐसा समय तय करते है कि रोड़वेज की बसों के आगे पीछे चले जिससे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड रहा है। अनुज्ञापत्र वाली बसों को भी समय सारिणी की पालना करना अनिवार्य है। इसलिये मुख्य प्रबन्धक अपने आगार क्षेत्र में बिना अनुज्ञापत्र की अवैध रूप से संचालित और रोड़वेज की बसों को हानि पहुॅचाने वाली बसों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया हैं। इसके लिये सभी मुख्य प्रबन्धकों को निर्देश जारी किये गये है कि अवैध व समय सारिणी का पालन नही करने वाली बसों की सूचना तैयार कर मुख्यालय भिजवावें। बसों का निरीक्षण करने का अधिकार परिवहन विभाग का है। परन्तु कार्यवाही करवाने के लिये इस प्रकार की सूचना काफी महत्वपूर्ण होती है, जिससे जिला प्रशासन, पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को सहायता के लिये कहा जाये और यह कार्य आगार स्तर पर शीघ्र करवाये जाने की कार्ययोजना बनाई जावें।

यहां यह उल्लेखनीय है कि निजी वाहन संचालक समय सारिणी का पालन करने की बजाय राजस्थान रोड़वेज द्वारा संचालित की जा रही बसों के आगे पीछे अपनी बसों का संचालन करते है जिससें रोड़वेज को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही अनेक लोक परिवहन बसों द्वारा इन दिनों अनुज्ञापत्र सिरेण्डर करने के बाद भी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसलिये इन बसों की सूचना एकत्रित कर परिवहन विभाग को अवगत कराया जाना आवश्ययक समझा गया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
एक लाख पहुंचा अन्तर्राज्यीय श्रमिकों के बस मूवमेंट का आंकड़ा https://vinayexpress.in/2020/05/24/rajasthan-roadways/ Sun, 24 May 2020 10:12:43 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1275 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  20 अपेल, 2020 के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा विभिन्न चरणों में राजस्थान में रहने वाले बाहरी राज्यों के श्रमिकों को वापस भेजने तथा बाहर के राज्यों से राजस्थान में आने वाले श्रमिकों को उनके जिलों में भेजने का आंकड़ा रविवार, 24 मई,2020 को 1.00 लाख के पार चला गया। यह आंकड़ा केवल राजस्थान रोडवेज की बसों से ही सम्बन्धित है।

इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, श्री नवीन जैन ने बताया कि 72 हजार बाहरी राज्यों के श्रमिकों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा उत्तराखंड इन चार राज्यों में प्रमुख रूप से पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और छत्तीसगढ के श्रमिकों को भी उनके राज्यों में भेजे जाने के लिए रोडवेज की बसों द्वारा व्यवस्था की गई है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या मध्य प्रदेश के (35हजार) श्रमिकों की है जिन्हें मुरैना, शिवपुरी, गुना तथा मंदसौर जिलों तक छोड़ा गया है। इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश के 28 हजार, दूसरी बड़ी संख्या है जिन्हें आगरा, मथुरा तथा हाथरस तक रोडवेज की बसों से पहुंचाया गया है। वापस आने वाले श्रमिकों में सबसे ज्यादा संख्या गुजरात की है जहॉं से आने वाले लगभग 12 हजार श्रमिकों को डूंगरपुर, सिरोही तथा जालौर की सीमाओं से रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके घरों में पहुंचाया गया है।


इसके अतिरिक्त 82 हजार श्रमिक ऐसे हैं जिनके द्वारा राजस्थान में आने के लिए अथवा राजस्थान से जाने के लिए वैसे तो भारतीय रेल की  ट्रेनों का उपयोग किया गया है परन्तु उन्हें भी रेलवे स्टेशन से लेकर उनके गृह जिलों तक पहुंचाने का कार्य ररोडवेज की बसों द्वारा किया जा रहा है। अभी तक राजस्थान में आई 50 ट्रेनों में 40 हजार लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया । इसी प्रकार राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को जाने वाली रेलगाडियों से श्रमिकों को राजस्थान के कोने-कोने से बसों के माध्यम से लाकर टेªन में बैठाया गया है।


यदि उपरोक्त दोनों आंकड़ों को एक साथ मिलाकर देखा जाये तो 1,82,000 से ज्यादा श्रमिकों को बाहरी राज्यों से राजस्थान में उनके घर पहुंचाया तथा बाहर के श्रमिकों को राजस्थान से उनके घरों तक पहुंचाने में राजस्थान रोडवेज की बसों की महत्ती भूमिका रही है।

E.mail: vinayexpressindia@gmail.com

 

]]>
उत्तर प्रदेश के लिए श्रमिक ट्रेन तथा उत्तरा खण्ड के लिए श्रमिक एक्सप्रेस रोडवेज रवाना हुई https://vinayexpress.in/2020/05/19/corona-fighters-rajastahn-roadways/ Tue, 19 May 2020 19:02:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1257 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला प्रशासन और रेलवे के सहयोग से बीकानेर से दूसरी श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन मंगलवार 19 मई को शाम 19 बजे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हुई। इस गाड़ी मे 1426 यात्री अपने-अपने घर वापिस लौटे हैं। यह स्पेशल ट्रेन 20 मई बुधवार को गाजीपुर पहुंचेगी

Indian Railway
इस के अलावा उत्तराखण्ड के हरिद्धार के लिए 2 बजे रोड़वेज की दो श्रमिक एक्सप्रेस बसे रवाना हुई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कलेक्ट्रेटे परिसर से श्रमिक एक्सप्रेस रोडवेज की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन दो बसों में 70 यात्री हरिद्धार के लिए रवाना हुए है।
ट्रेन रवाना होने से पहले जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का मौका मुआयना किया और यात्रियों से बातचीत की । विशेष रेल जब रवाना हो रही थी तो अंदर बैठे यात्रियों को अपने शहर जाने की खुशी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराना और कनिष्क कटारिया, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, आयुक्त नगर निगम खुशाल याद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>