Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
news bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sun, 19 Dec 2021 12:51:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 डॉ गौरव बिस्सा की दो पुस्तकों “फैमिली मैनेजमेंट सूत्र” और “हौसला हो बुलंद”का हुआ विमोचन https://vinayexpress.in/2021/12/19/dr-gaurav-bissa-news-bkn/ Sun, 19 Dec 2021 12:30:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21319 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।इंजीनियरिंग कॉलेज के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ गौरव बिस्सा द्वारा लिखित दो पुस्तकों “फैमिली मैनेजमेंट सूत्र” और “हौसला हो बुलंद” का विमोचन करणी नगर स्थित आरएन आरएसवी स्कूल हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वेटरनरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एके गहलोत ने कहा कि बुलंद हौसला, हर पल नया सीखने का जुनून और प्लानिंग के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ना ही सफलता का सूत्र है. कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आरएसवी शिक्षण समूह निदेशक निधि स्वामी ने विद्यार्थियों में सेल्फ स्टडी में आई कमी को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ बिस्सा की पुस्तकें व्यक्ति को स्वाध्याय हेतु प्रेरित कर उनमें प्रेरणा भरती है. कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएसवी शिक्षण समूह के चेयरमैन सुभाष स्वामी ने परिवार की महत्ता को उदाहरणों से समझाया. स्वामी ने कहा कि मनुष्य की आंतरिक शक्ति बाहरी संसाधनों से कई गुना ज्यादा बेहतर होती है.

दोनों पुस्तकों के लेखक डॉ गौरव बिस्सा ने अपने माता पिता, गुरुजनों और समाज का आभार जताते हुए कहा कि जीवन में जो कुछ भी प्राप्त होता है, वह इन्हीं के कारण है अतः सब उन्हें समर्पित कर देना चाहिए. बिस्सा ने पद के मद को छोड़ने, फेस वैल्यू की जगह पर इंट्रिंसिक वैल्यू को अपनाने पर बल दिया. डॉ बिस्सा ने कहा कि शब्दों को गुलाब की तरह होना चाहिए, हथियार की तरह नहीं और जब शब्द हथियार बन जाते हैं तो गृहक्लेश निश्चित है. विपरीत बातों को भी सह लेने की शक्ति को उन्होंने फैमिली मैनेजमेंट का सार कहा. डॉ बिस्सा ने कहा कि संतान के जीवन का संघर्ष छीन लेने लेने वाले माता पिता वास्तव में संतान द्रोही है.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उद्योगपति और समाजसेवी शशि मोहन मूंदड़ा ने डॉ बिस्सा की प्रभावी प्रस्तुतिकरण शैली और कम्युनिकेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरलतम शब्दों में अपनी बात प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा देना ही डॉ बिस्सा की खास बात है. फैमिली मैनेजमेंट सूत्र की समीक्षा करते हुए आरएसवी शिक्षण समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने पुस्तक के चारो सेग्मेंट्स का विश्लेषण प्रस्तुत किया और बताया कि पुस्तक पति पत्नी संबंध, बुजुर्ग सम्मान, परिवार की ताकत लालन पालन के गूढ़ सूत्रों को समझाती है. हौसला हो बुलंद पुस्तक की समीक्षा करते हुए मैनेजमेंट व्याख्याता डॉ जयप्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि पुस्तक आत्मशक्ति, कमिटमेंट और व्यक्तित्व विकास के सिद्धांतों को रोचक उदाहरणों और रिसर्चेज के माध्यम से समझाती है.

इनका हुआ सम्मान:

डॉ बिस्सा को फैमिली मैनेजमेंट सूत्र लिखने हेतु प्रेरित करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वर्गीय मनोज सिपानी के पुत्र सीए मयंक सिपानी और हौसला हो बुलंद पुस्तक लिखने की प्रेरणा देने वाले फ़िज़िशियन डॉ. अविनाश कल्ला को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में आरएन आरएसवी के प्रशासक पार्थ मिश्रा और प्राचार्य बिंदु बिश्नोई को भी सम्मानित किया गया. वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संजू श्रीमाली और डॉ कृष्णा आचार्य ने डॉ गौरव बिस्सा का अभिनंदन किया. कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया.

शहर की नामी विभूतियाँ हुई शामिल:

कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चोपडा, उद्योगपति सुभाष मित्तल, अखिलेश प्रताप सिंह, जैन स्कूल प्राचार्य सीमा जैन, सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक जेठमल सुथार, स्नेहाशीष सक्सेस पॉइण्ट के निदेशक सुरेन्द्र सोलंकी, डॉ द्रोपदी माथुर, सीए बीजी भैया, सीए वीरेंद्र, सीए सुधीश शर्मा, अविनाश जोशी, डॉ पीएस वोहरा, वास्तुकार आर के सुधार, बाबूलाल मोहता, डॉक्टर प्रीति कल्ला, डॉ अजय जोशी, डॉ राहुल हर्ष, संजय श्रीमाली, विनय थानवी सहित शहर की 300 गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं.

 

]]>
प्रशासन गांवों के संग अभियानः खारिया मलिनाथ में 167 परिवारों को आवासीय पट्टे किए जारी https://vinayexpress.in/2021/11/02/bkn-1915/ Tue, 02 Nov 2021 13:47:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18386 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को कोलायत के खारिया मलिनाथ में शिविर आयोजित हुआ। राजस्व विभाग की ओर से कुल 27 खाता विभाजन के प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके कुल लाभांवितों की संख्या 106 तथा रकबा 221.46 है। साथ ही नामांतरकरण के 117 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और राजस्व अभिलेखों में 89 खातों का शुद्धिकरण किया गया। शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत खारिया मलिनाथ के कुल 167 परिवारों को आबादी भूमि में आवासीय पट्टे जारी किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 453 पशुओं का उपचार किया गया। कृषि विभाग द्वारा 45 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 47 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली तथा 103 को द्वितीय डोज से वैक्सीनेट किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, झंवरलाल सेठिया, सरपंच भंवर लाल सिंवर, विकास अधिकारी दिनेश कुमार भाटी, पंचायत समिति सदस्य हेतराम विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
पर्यटन राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली विभागीय अधिकारीयों की ली बैठक: पर्यटन उद्योग को पुनः पटरी पर लाने हेतु दिए आवयश्यक दिशा निर्देश https://vinayexpress.in/2021/07/13/tourism-dept-news-raj/ Tue, 13 Jul 2021 14:27:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11483 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पुर्नगठन-अवधारणा पत्र का  गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यटन राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा आज मंगलवार को अनुमोदन किया गया। इसके अनुसार प्रथम चरण में आरटीडीसी की 36 काफी लम्बे समय से बन्द इकाईयों को लीज/लाईसेन्स पर दिया जाकर पर्यटकों की सुविधार्थ संचालित करवाई जावेगी। इसके संचालन से इनके निर्माण की सार्थकता पूर्ण होगी, इसके साथ-साथ आरटीडीसी को आर्थिक सहायता मिलेगी। इस संबंध में बिड डाॅक्यूमेन्ट तैयार कर लिया गया है तथा न्यूनतम लीज राशि के निर्धारण हेतु संबंधित जिले के जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 सदस्यी समिति का गठन किया गया है। जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर/उप खण्ड अधिकारी, जिले का कोषाधिकारी, पर्यटन विभाग का सहायक/उप निदेशक, अधिशाषी अधिकारी स्थानिय निकाय/खण्ड विकास, अधीक्षण/अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान पर्यटन विकास निगम की संचालित स्थानिय इकाई का प्रभारी एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय से नामित अधिकारी (सदस्य सचिव) होंगे। यह समिति संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 दिवस में बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार करेंगी तथा समिति 30 दिवस में अनुमानित लीज राशि का निर्धारण कर प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग को भिजवायेगें। यह समिति स्थानिय बाजार अनुसार उपयोग की सम्भावना एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की प्रचलित दरों एवं जिला स्तरीय दरों एवं पर्यटन विकास की दृष्टि से विचार करते हुये अनुमानित दर की अनुशंषा करेगी।

]]>
नमित मेहता ने गंभीर कोविड़ रोगियों हेतु 1000 ऑक्सीजन सिलेण्डर के लिए स्वीकृत की 1 करोड़ से अधिक राशि https://vinayexpress.in/2020/11/12/city-news-bkn-5/ Thu, 12 Nov 2020 09:29:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2176 डीएमएफटी द्वारा 1 करोड़ 29 लाख स्वीकृत


विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोविड-19 संक्रमित गंभीर मरीजों के सुलभ उपचार के लिए सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग हेतु एक हजार अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिला खनिज फाउंडेशन कोष (डीएमएफटी) द्वारा इसके लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा ये ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए प्राचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग को कार्यकारी एंजेसी बनाया गया है।
मेहता ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ये सिलेण्डर उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधा मिल सकेगी और विशेष तौर पर गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकेगी। मेहता ने कहा कि गंभीर मरीजों का जीवन बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऑक्सीजन सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

क्रय में विलम्ब तो कार्यकारी एंजेसी होगी जिम्मेदार
मेहता ने कहा कि आॅक्सीजन सिलेण्डर खरीदने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य के निष्पादन में विलम्ब होने से कार्य की लागत में किसी प्रकार की वृद्धि होती है तो इसके लिए कार्यकारी एंजेंसी उत्तरदायी होगी।

E.mail :vinayexpressindia@gmail.com

]]>
अनियमितताओं के चलते दवा दुकानों के लाइसेंस निलम्बित https://vinayexpress.in/2020/06/03/dco-office-bikaner/ Wed, 03 Jun 2020 13:26:59 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1330 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले में मेडिकल दुकानों के लाइसेंस अनियमितताओं के चलते निलम्बित किए गए हैं।

Shubhash mutneja

सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चंद्र मुटनेजा ने बताया कि फर्म मा फार्मा, सी-34-ए सादुलगंज मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान औषधि अनुज्ञापन उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर फर्म का लाइसेंस 5 दिवस के लिए 8 जून से 12 जून तक, फर्म पूजा मेडिकल स्टोर रामसर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर फर्म का लाइसेंस 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक, इसी प्रकार ए-47 कान्ता खतुरिया काॅलोनी, जयनारायण व्यास काॅलोनी फर्म आर सी पी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के निरीक्षण के दौरान विक्रय विवरण में कमी पाए जाने पर 1 दिवस के लिए 8 जून के लिए लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं। करणी नगर पवनपुरी स्थित फर्म मोहन कृपा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाने पर 5 दिवस के लिए 8 जून से 12 जून तक के लिए, फर्म राहुल मेडिकल एंड जनरल स्टोर 4-डी-24 जयनारायण व्यास काॅलोनी के निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के कारण 3 दिवस के लिए 8 जून से 10 जून तक के लिए, फर्म मेहाई मेडिकोज, बस स्टेण्ड गांव रासीसर त. नोखा, के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को बुलाने पर उपस्थित नहीं होने पर 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक तथा मजोका मेडिकोज, डूडी पेट्रोल पंप के पास धान मंडी, खाजूवाला के निरीक्षण के दौरान फर्म का औषधि अनुज्ञापन उचित स्थान पर प्रदर्शित न पाए जाने पर एवं निरीक्षण पुस्तिका पेश नहीं किए जाने पर 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक फर्म का लाइसेंस निलम्बित किया गया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>