Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
News bkn – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 21 Sep 2021 10:15:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बालकों को अपने लक्ष्यों साधने के लिए सकारात्मक एवं तनाव रहित प्रयास करने चाहिए- सुनील बोड़ा https://vinayexpress.in/2021/09/21/nalanda-school-news-bkn/ Tue, 21 Sep 2021 10:11:40 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15206 नालन्दा स्कूल में एन.एस.एस ईकाई के तहत आज मानसिक तनाव व बचाव वार्ता का हुआ आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर | नालंदा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बीकानेर सृजन सदन में शाला की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई (N.S.S) के तत्वावधान मे मानसिक तनाव व बचाव वार्ता का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए विशेष रूप से उदयपुर से आई मनोचिकित्सक डॉ. निशा अग्रवाल ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए मानसिक तनाव-उपचार के साथ-साथ स्वस्थ एवं आनन्दमय जीवन जीने की कला के संदर्भ में बताया कि बच्चे अपनी क्षमताओं को भूले नहीं हमेशा सकारात्मक रहते हुए ‘बी पॉजिटिव-टु पॉजिटिव’ रहते हुए नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहे डॉ अग्रवाल ने शाला के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं को व्यक्तिशः मिलकर मनोविज्ञान टिप्स दिए।


शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि इस अवसर पर अति. जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक एन.एस.एस. सुनील बोडा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र छात्राओं में उत्साह का संवर्द्धन करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन के जरिए कहा कि आप लोगों को समस्या को गंभीरता से न लेकर उसके समाधान के उपचार की ओर हमेशा सजग रहना चाहिए। साथ ही अपने जीवन के सभी क्षेत्रों के छोटे-छोटे लक्ष्यों को भी साधने के लिए सकारात्मक एवं तनाव रहित प्रयास करने चाहिए।

शाला के प्राचार्य राजेश रंगा ने कहा कि बीकानेर में हमारी शाला को गत दो वर्षो से शिक्षा विभाग द्वारा एन.एस.एस. में जोड़ने के बाद शाला के छात्र-छात्राओं ने काफी रचनात्मक कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा करवाए जा रहे है इसी कड़ी में आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन भी नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, द्वारा करवाया जाना सुखद अनुभूति है। रंगा ने इस वार्ता को विभाग द्वारा आयोजित करना एक सार्थक एवं सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं ऐसे आयोजनों के माध्यम से मानसिक तनाव और बचाव के सरल और सुगम उपाय से लाभान्वित हुए।


यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक व उपनिदेशक (प्रशासन) दयाशंकर अरड़वातिया के निर्देशन में आहुत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशालय के एन.एस.एस प्रभारी आशिष रामावत ने कहा कि आज के आपाधापी के दौर में तनाव जीवन का पर्याय बन गया है। हमें तनाव से मुक्ति पाने के लिए ईश्वरीय कृपा के साथ अपने मजबूत संकल्प एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना होगा। तभी हमारा जीवन स्वास्थ्यवर्द्धक एवं आनन्दमय रहेगा।

 

इस अवसर पर शाला परिवार व सभी शाला के एन.एस.एस ईकाई के स्वंयसेवकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस महत्वपूर्ण वार्ता से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन शाला एन.एस.एस प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने करते हुए विभाग द्वारा एन.एस.एस के महत्वपूर्ण आयोजनों से हमारी शाला को जोड़ा उसके लिए विभाग का साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शाला के प्रतिनिधि आशिष रंगा ने सभी अतिथियों का आभार माना।

]]>
घर-घर औषधि योजना : पहले चरण में वितरित होंगे 15 लाख पौधे, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा https://vinayexpress.in/2021/07/26/dcf-bkn/ Mon, 26 Jul 2021 14:16:47 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11744 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। घर-घर औषधि योजना के पहले चरण में इस वर्ष जिले में औषधीय महत्व के 15 लाख पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इनमें लगभग पांच लाख पौधे शहरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर दिए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना पर चर्चा के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है तथा प्रदेश स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा होगी। इसके मद्देनजर योजना का क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाए।

File Photo
District Collector Bikaner : Namit Mehta (file photo)

इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि लक्षित क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक यह पौधे पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत इकाई होगी, जिनमें उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पौधे वितरित किए जाएंगे। आमजन अभियान के प्रति जागरुक हो, इसके मद्देनजर आईईसी की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने चरणवार पौधों की उपलब्धता, ट्रांसपोर्टेशन, घर-घर वितरण के लिए कमेटियों के गठन, वितरण रिकाॅर्ड संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। घर-घर पौधे पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में बैग तैयार करने के लिए नगर निगम आयुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई हैं। इनकी बैठकें आयोजित करते हुए संबंधित क्षेत्र में पौधों के वितरण की योजना तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटयों में एएनएम, बीएलओ, ग्राम सेवक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा वन रक्षक आदि को शामिल किया जाएगा।

वीरेन्द्र सिंह जोरा : उप वन संरक्षक IGNP-Stage ii

उप वन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह जोरा ने बताया कि घर-घर औषधि योजना के तहत प्रत्येक घर में आठ-आठ पौधे दिए जाएंगे। इनमें तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा और कालमेघ के दो-दो पौधे होंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम रतन सौंकरिया, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा आदि मौजूद रहे।

]]>