js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
डॉ. व्यास ने बताया कि हम दीपोत्सव पर खुशी और उल्लास के क्षणों के बीच गरीब, वंचित और कमजोर तबके के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर सही मायने में अपने जीवन के उजले पक्ष से साक्षात कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।





मोदी ने गुरूवार सुबह ट्विट करते हुए अपना बधाई संदेश देशवासियों को दिया, बधाई संदेश में नरेन्द्र मोदी ने कहा की दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।









]]>

विनयएक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की एक अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इस अपील को आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्गदर्शन बताया है।
इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा, जिसकी कुल खरीद लगभग 2800 करोड़ रूपए के करीब है। इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे।
गृह मंत्री ने देश की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि ष्आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। यह पीछे रहने का समय नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का समय है।

शाह के अनुसार यदि हर भारतीय भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश आत्मनिर्भर बन सकता है।
देश की जनता से अपील करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ष्आइए हम सब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें।